एक्सप्लोरर

Indian Politics: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइल की जीत के जश्न में लाठीचार्ज! पुलिस बोली- एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए लिया एक्शन

Telangana: तेलंगाना में चैंपियंस ट्रॉफी जीत का जश्न विवादों में घिरा. मंत्री जी किशन रेड्डी ने कांग्रेस सरकार पर जश्न मनाने से रोकने का आरोप लगाया, जबकि पुलिस ने इसे भीड़ कंट्रोल की कार्रवाई बताया.

Congress Vs BJP: केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने तेलंगाना की कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने भारतीय क्रिकेट टीम की चैंपियंस ट्रॉफी-2025 जीत का जश्न मनाने की अनुमति नहीं दी. उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर दो वीडियो शेयर किए, जिनमें पुलिसकर्मी युवाओं को डंडों से खदेड़ते नजर आ रहे हैं. रेड्डी ने इसे "शर्मनाक" करार देते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ये कदम जनता के उत्साह को दबाने और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करने जैसा है.

इस मुद्दे पर कांग्रेस के लोकसभा सांसद चामला किरण कुमार रेड्डी ने तीखी प्रतिक्रिया दी और किशन रेड्डी के आरोपों को पूरी तरह गलत बताया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसी भी तरह से क्रिकेट प्रशंसकों को जश्न मनाने से नहीं रोका. उन्होंने दावा किया कि भाजपा नेता बिना वजह इस मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं.

लाठीचार्ज पर पुलिस का पक्ष

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार (9 मार्च) रात दिलसुखनगर में क्रिकेट प्रशंसकों ने भारतीय टीम की जीत का जश्न मनाने के लिए सड़कों पर जुलूस निकाला, जिसके बाद पुलिस ने कथित तौर पर लाठीचार्ज किया. इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए. हालांकि पुलिस के सीनियर अधिकारी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कोई लाठीचार्ज नहीं हुआ बल्कि भीड़ को सिर्फ एंबुलेंस के लिए रास्ता देने के लिए तितर-बितर किया गया था.

अधिकारी ने बताया कि जश्न मना रहे लोग न सिर्फ सड़क पर जमा थे बल्कि उन्होंने दो एंबुलेंस के रास्ते को भी बाधित कर दिया था. जब पुलिस ने उन्हें हटने के लिए कहा तो उन्होंने अनदेखा किया, जिसके बाद हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया गया. पुलिस का कहना है कि उनका उद्देश्य किसी को चोट पहुंचाना नहीं था बल्कि आपातकालीन वाहनों को रास्ता देना था.

राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज

इस पूरे घटनाक्रम के बाद तेलंगाना में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. भाजपा इसे जनता के अधिकारों के हनन के रूप में देख रही है जबकि कांग्रेस इसे गैर-जरूरी विवाद बता रही है. चुनावी माहौल में इस मुद्दे ने राजनीति को और गर्मा दिया है जिससे आने वाले दिनों में और भी प्रतिक्रियाएं सामने आ सकती हैं.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बाद अब गर्मी के संकेत, दिल्ली-NCR में बदला मौसम, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
NDA-कांग्रेस के सांसदों के बीच जमकर नारेबाजी, पवन खेड़ा बोले- 'देशद्रोहियों को भगाएंगे'
NDA-कांग्रेस के सांसदों के बीच जमकर नारेबाजी, पवन खेड़ा बोले- 'देशद्रोहियों को भगाएंगे'
'हमेशा याद रखा जाएगा', सोनिया गांधी ने की मनमोहन सिंह की तारीफ, केंद्र पर कसा तंज
'हमेशा याद रखा जाएगा', सोनिया गांधी ने की मनमोहन सिंह की तारीफ, केंद्र पर कसा तंज
संसद में गतिरोध पर NDA का राहुल गांधी के खिलाफ बड़ा दांव, कहा- भागो मत
संसद में गतिरोध पर NDA का राहुल गांधी के खिलाफ बड़ा दांव, कहा- भागो मत

वीडियोज

Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget