एक्सप्लोरर

Telangana Politics: कांग्रेस के निशाने पर KCR! वॉर रूप में पड़े छापे के बाद भड़के नेता, मुख्यमंत्री को बताया हिटलर

Telangana कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने राज्य में बुधवार को प्रदर्शन करने का आह्वान किया है. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रत्येक मंडल मुख्यालय पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने को भी कहा है.

Congress On Telangana: तेलंगाना से कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर (Manickam Tagore) ने मुख्यमंत्री केसीआर (CM KCR) की तुलना हिटलर से की है. उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट का जिक्र करते हुए राज्य सरकार और मुख्यमंत्री केसीआर पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस ने तेलंगाना कांग्रेस के वॉर रूप में छापा मारा और जबरन 50 कंप्यूटर ले गई. मणिकम टैगोर ने ट्वीट कर सरकार को निशाने पर लिया है.

मणिकम टैगोर ने ट्विटर पर लिखा, "इस फेसबुक पोस्ट के लिए हैदराबाद में #SunilKanugolu टीम के नेतृत्व में चल रहे तेलंगाना कांग्रेस वॉर रूम पर छापा मारा गया और 50 कंप्यूटर ले लिए गए... डेटा चोरी की गई... हमारे पांच प्रोफेशनल पार्टनर्स को बिना एफआईआर के अवैध तरीके से गिरफ्तार कर लिया गया. अब मैं दोबारा वही पोस्ट कर रहा हूं. @TelanganaCMO मुझे गिरफ्ता करो... #हिटलर केसीआर."

रेड का वीडियो भी शेयर किया 

कांग्रेस सांसद ने इससे पहले, रेड से जुड़ा एक वीडियो भी ट्विटर पर पोस्ट किया. उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, "कानून की उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना, केसीआर पुलिस ने हमारे कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है. कोई सर्च वारंट नहीं, 41A CrPC के तहत कोई नोटिस नहीं दिया गया. डीके बसु मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पूरी तरह से उल्लंघन किया गया है."

विरोध प्रदर्शन का आह्वान

पीटीआई के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (BRS) नीत सरकार के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर पुलिस ने मंगलवार को कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार के कार्यालय पर छापा मारा था. इस घटनाक्रम पर गुस्सा जताते हुए तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष और सांसद ए रेवंत रेड्डी ने राज्य में बुधवार को प्रदर्शन करने का आह्वान किया है. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रत्येक मंडल मुख्यालय पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने को भी कहा है.

'केसीआर कांग्रेस से डरे हुए हैं'

तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने भी ट्वीट के जरिए सीएम केसीआर को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने लिखा, "साइबर पुलिस कर्मचारियों को आतंकित कर रही है. @INCIndia वॉर रूम से साफ पता चलता है कि केसीआर #कांग्रेस से कितने डरे हुए हैं. यह कैसी विडम्बना है... @TelanganaCMO, उनके बेटे और बेटी सभी हाल के दिनों में लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बारे में प्रचार कर रहे थे.

'यह चौंकाने वाला है'

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी मणिकम टैगोर के ट्वीट को रीट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, "यह चौंकाने वाला है. लोकतंत्र में आप किसी राजनीतिक दल के साथ ऐसा नहीं कर सकते!" वहीं कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी इस मुद्दे को ट्विटर के माध्यम से उठाया. 

'शर्म करो केसीआर'

सुप्रिया श्रीनेत ने लिखा, "यह बिल्कुल स्पष्ट है @TelanganaCMO और भ्रष्टाचार में डूबे उनके परिवार की गर्दन हार से टूट गई है. कांग्रेस वॉर रूम में कर्मचारियों को धमकाती तेलंगाना पुलिस इस बात का सबूत है कि केसीआर कांग्रेस से कितने डरे हुए हैं. शर्म करो केसीआर, तुम कायर के सिवा कुछ नहीं हो."

ये भी पढ़ें- राष्ट्रीय राजनीति की ओर KCR... आज दिल्ली में करेंगे BRS मुख्यालय का उद्घाटन, तमाम वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद, किसान संगठनों को भी बुलाया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
वंदे मातरम् गायन विवाद पर भड़की VHP, कहा- 'कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं...'
वंदे मातरम् गायन विवाद पर भड़की VHP, कहा- 'कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं...'
बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ने फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई
बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ने फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई
पश्चिम बंगाल में STF की बड़ी कार्रवाई, 3 पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट
पश्चिम बंगाल में STF की बड़ी कार्रवाई, 3 पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Embed widget