एक्सप्लोरर

राष्ट्रीय राजनीति की ओर KCR... दिल्ली में किया BRS मुख्यालय का उद्घाटन, अखिलेश यादव और एचडी कुमार स्वामी भी रहे मौजूद

मंत्री प्रशांत रेड्डी ने कहा कि हमने देशभर में विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा समान विचारधारा वाले विभिन्न राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं को भी इस आयोजन के लिए आमंत्रित किया है.

KCR To Launch Party HQ In Delhi: भारत राष्ट्र समिति (BRS) के अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) ने बुधवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय का उद्घाटन किया. उद्घाटन समारोह में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और जेडी (एस) के वरिष्ठ नेता एचडी कुमार स्वामी भी मौजूद रहे. केसीआर की पार्टी ने कई किसान संगठनों को भी कार्यक्रम में बुलाया था.

इससे पहले, केसीआर ने मंगलवार को नई दिल्ली में दो दिवसीय "राजा श्यामला यज्ञ" शुरू करके अपने राष्ट्रीय मिशन की शुरुआत की थी. मुख्यमंत्री अपनी पत्नी शोभा और बीआरएस के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ दिल्ली पहुंचे थे. यहां उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल मार्ग पर पार्टी मुख्यालय के परिसर में अस्थायी "यागशाला" (पंडाल) में अनुष्ठान किया.

नाम बदलने के बाद पहली दिल्ली यात्रा

चुनाव आयोग ने 9 दिसंबर को केसीआर को पार्टी का नाम बदलने की अनुमति दे दी थी. तेलंगाना राष्ट्र समिति का नाम बदलकर बीआरएस करने के बाद केसीआर की यह पहली दिल्ली यात्रा है. मंत्री वेमुला प्रशांत रेड्डी ने कहा कि पार्टी कार्यालय का शुभारंभ करने के बाद मुख्यमंत्री अपने कक्ष में बैठेंगे. 

पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

इससे पहले, उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री के परिवार के सभी सदस्यों के अलावा, सांसद, विधायक और एमएलसी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में शामिल होंगे. रेड्डी ने कहा था कि "हमने देश भर में विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा समान विचारधारा वाले विभिन्न राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं को भी इस आयोजन के लिए आमंत्रित किया है."

BRS की रणनीति पर होगी चर्चा

बता दें कि मुख्यमंत्री केसीआर के एक सप्ताह तक राष्ट्रीय राजधानी में रहने की उम्मीद है. विभिन्न राज्यों के किसान संघों, दलित और ओबीसी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बीआरएस की रणनीति पर चर्चा की जाएगी. रेड्डी ने कहा कि वह विभिन्न राज्यों में पार्टी प्रतिनिधियों की भी पहचान करेंगे जो अपने-अपने राज्यों में बीआरएस की गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे.

ये भी पढ़ें- Border Dispute: महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद को लेकर आज अहम दिन, अमित शाह के साथ दिल्ली में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget