एक्सप्लोरर

नरसिम्हा राव को भारत रत्न के ऐलान पर तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी खुश, बोले- देश के लिए गर्व की बात

Bharat Ratna for PV Narasimha Rao: मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने नरसिम्हा राव को प्रधानमंत्री बनाने और उनकी सरकार चलाने में सहयोग किया था.

PV Narasimha Rao Bharat Ratna: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा की सराहना करते हुए शुक्रवार (9 फरवरी) को कहा कि यह सभी देशवासियों के लिए गर्व की बात है. सीएम रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना विधानसभा में अपने संबोधन में नरसिम्हा राव की ओर से राष्ट्र के लिए किए गए शानदार कार्यों और उनके योगदान को याद किया और कांग्रेस के दिवंगत नेता के परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों को शुभकामनाएं भी दीं.

मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने नरसिम्हा राव को प्रधानमंत्री बनाने और उनकी सरकार चलाने में सहयोग किया था. सीएम रेड्डी ने निजाम के शासन के तहत पूर्ववर्ती हैदराबाद राज्य की मुक्ति और बाद में राष्ट्र की सेवा में नरसिम्हा राव की महत्वपूर्ण भूमिका की भी प्रशंसा की.

सीएम रेड्डी बोले- यह गर्व की बात है

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह हम सभी के लिए गर्व की बात है. इस सदन के माध्यम से, मैं उनके और उनके परिवार के प्रति आभार प्रकट करता हूं.’’ वर्ष 1991 से 1996 तक देश के प्रधानमंत्री रहे नरसिम्हा राव का जन्म 1921 में तेलंगाना के वारंगल जिले के लक्नेपल्ली गांव में हुआ था.

वह दक्षिण भारत से पहले प्रधानमंत्री थे और उन्होंने तत्कालीन वित्त मंत्री मनमोहन सिंह के साथ मिलकर वैश्वीकरण और उदारीकरण की नीतियों को अपनाया, जिसने भारत के दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनने का मार्ग प्रशस्त किया.

केंद्रीय मंत्री भी रह चुके नरसिम्हा राव 

पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव ने उस्मानिया विश्वविद्यालय, मुंबई विश्वविद्यालय और नागपुर विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई की. वे देश के विदेश मंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, मानव संसाधन विकास मंत्री रह चुके हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और डॉ एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने का एलान किया है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी.

ये भी पढ़ें: आम चुनाव के लिए 97 करोड़ वोटर्स रजिस्टर्ड, 2.63 करोड़ नए मतदाता, जानिए लिस्ट से कितने नाम हुए गायब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Xप्लेन: क्या Gen Z आंदोलन खा गया BJP IT सेल प्रमुख की कुर्सी? एक्सपर्ट्स से जानें
क्या Gen Z आंदोलन खा गया BJP IT सेल प्रमुख की कुर्सी? एक्सपर्ट्स से जानें
कॉकरोच के बाद अब मैदान में दिमागी नक्सल पार्टी, PM मोदी के तंज के बाद नई पार्टी
कॉकरोच के बाद अब मैदान में दिमागी नक्सल पार्टी, PM मोदी के तंज के बाद नई पार्टी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget