एक्सप्लोरर

तेलंगाना के सीएम KCR की संपत्ति में पिछले 5 सालों में हुई 400 फीसदी की बढ़ोतरी

तेलंगाना के सीएम और टीआरएस सुप्रीमो के. चंद्रशेखर राव की संपत्ति में पिछले पांच सालों में 400 फीसदी का इजाफा हुआ है. यह जानकारी उनके द्वारा चुनाव आयोग को दी गई हलफनामे से सामने आई है. उनके बेटे के. टी. रामा राव की आमदनी में भी भारी वृद्धि हुई है.

हैदराबाद: तेलंगाना के कार्यवाहक मुख्यमंत्री और टीआरएस सुप्रीमो के. चंद्रशेखर राव की संपत्ति में पिछले पांच सालों में 400 फीसदी की वृद्धि हुई है. उनके बेटे और तेलंगाना सरकार में मंत्री के. टी. रामाराव की सलाना आमदनी में भी ढाई गुना की वृद्धि हुई है. वहीं, रामा राव की बीवी की वार्षिक आय 2014 में 21 लाख रुपए थी जो कि 2018 में बढ़कर साढ़े चार करोड़ रुपए सलाना हो गई. के टी रामा राव के बैंक बैलेंस में भी पिछले चार सालों में आठ गुना से अधिक का इजाफा हुआ है. यह 3.93 लाख रुपए से बढ़कर 34.36 लाख रुपए हो गया है.

ये सारी जानकारी उनके द्वारा चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामे से सामने आई है. तेलंगाना के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने गजवेल विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया है. उन्होंने चुनाव आयोग को सौंपे हलफनामे में अपनी संपत्ति का खुलासा किया है. इसके अनुसार, राव राजनेता के अलावा एक अमीर किसान भी हैं और उनके पास तकरीबन 22 करोड़ रुपये की संपत्ति है. अकूत संपत्तियों के बावजूद राव के पास कोई कार नहीं है. ध्यान रहे कि जिस पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के वे प्रमुख हैं उस पार्टी का चुनाव चिह्न कार है.

केसीआर के नाम से मशहूर चंद्रशेखर राव की संपत्ति में पिछले पांच साल में सात करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है. कार्यवाहक मुख्यमंत्री के पास 54 एकड़ जमीन है और उनकी पत्नी के. शोभा के नाम पर 94.5 लाख रुपये की चल संपत्ति है. हलफनामे के मुताबिक, तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) प्रमुख को खेती से करीब 91.5 लाख रुपये की हर साल आमदनी होती है. उनकी तेलंगाना पब्लिकेशन और तेलंगाना ब्रॉडकास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड में भी हिस्सेदारी है. चंद्रशेखर राव के पास अपनी कार तो नहीं है लेकिन 2015 में सरकारी मद से चंद्रशेखर राव ने अपने काफिले में चार महंगी कारों को शामिल किया था.

केसीआर के खिलाफ 63 आपराधिक मामले दर्ज हैं. 2014 के चुनाव में उन्होंने बताया था कि उनके पास 16.94 करोड़ रुपये की संपत्ति है. उन्होंने 2012-13 के वित्तीय वर्ष में 6.59 लाख रुपये की आमदनी होने की बात कही थी. राव ने 2014 के आम चुनावों के दौरान हलफनामे में बताया था कि उनके पास 37.70 एकड़ कृषि भूमि है जो 2018 में बढ़कर 54.24 एकड़ हो गई है.

राव ने कल नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले सिड्डीपेट जिले के कोनाईपल्ली गांव में भगवान बालाजी के मंदिर गये और प्रार्थना की. कांग्रेस ने राव के खिलाफ वांटेरु प्रताप रेड्डी को चुनाव मैदान में उतारा है. रेड्डी ने 2014 में भी उनके खिलाफ तेलुगु देशम पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गये थे. बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गये.

राव ने कहा, ‘‘मैंने पृथक तेलंगाना आंदोलन शुरू करने से पहले स्वामी (भगवान बालाजी) का आशीर्वाद लिया था. मैं सदैव स्वामी और आपके (लोगों के) आशीर्वाद के साथ चुनावी समर में उतरा. सबसे बड़ी लड़ाई जो मैंने जीती वह पृथक तेलंगाना राज्य हासिल करना था. आपके और स्वामी के आशीर्वाद से हम (आगामी विधानसभा चुनाव में) शत प्रतिशत सीटें जीतने जा रहे हैं.’’

नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) प्रमुख के साथ उनके भतीजे और कार्यवाहक सिंचाई मंत्री टी हरीश राव भी थे. टी हरीश राव सिड्डीपेट निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं. आपको बता दें कि तेलंगाना की सभी 119 सीटों पर सात दिसंबर को वोट डाले जाएंगे और मतों की गिनती 11 दिसंबर को होगी.

यह भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को मार गिराया, एक जवान शहीद, 3 घायल

दिल्लीः बाइक-सवार बदमाशों ने बग्गी पर बैठे दूल्हे को मारी गोली, इलाज के बाद लिया फेरा

देखें वीडियो-

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
असम में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया 5 लोगों के हत्याकांड का आरोपी, भागते हुए लगी गोली
असम में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया 5 लोगों के हत्याकांड का आरोपी, भागते हुए लगी गोली
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
Explained: भारत में आटा, दाल, दूध और चिकन महंगे क्यों हो रहे हैं? कब कम होंगे दाम
Explained: भारत में आटा, दाल, दूध और चिकन महंगे क्यों हो रहे हैं? कब कम होंगे दाम

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Election Winner List: अमेरिकी संसद में भारतवंशियों का डंका, पिया डांडिया समेत किसने दर्ज की जीत?
Winner List: अमेरिकी संसद में भारतवंशियों का डंका, पिया डांडिया समेत किसने दर्ज की जीत?
PM मोदी ने शरद पवार को किया फोन, कहा- 'हमें गाइड करते रहें'
PM मोदी ने शरद पवार को किया फोन, कहा- 'हमें गाइड करते रहें'
पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
बाज सी नजर, चीते सी फुर्ती... रोहित शर्मा ने किया कमाल का रन आउट, सभी के उड़े होश
बाज सी नजर, चीते सी फुर्ती... रोहित शर्मा ने किया कमाल का रन आउट, सभी के उड़े होश
Godzilla Minus Zero: 'रामायण' के डर से टली 'गॉडजिला माइनस जीरो'! भारत में अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'रामायण' के डर से टली 'गॉडजिला माइनस जीरो'! भारत में अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
Lemon Storage Tips: महीनों तक नहीं सूखेगा नींबू! नोट करें स्टोर करने के 5 आसान तरीके
महीनों तक नहीं सूखेगा नींबू! नोट करें स्टोर करने के 5 आसान तरीके
Embed widget