एक्सप्लोरर

Telangana Election Voting Live: तेलंगाना में नेताओं से लेकर अभिनेताओं ने डाला वोट, 5 बजे तक 63.94% मतदान, कुछ बूथों पर झड़प

Telangana Election 2023 Live: तेलंगाना में आज (30 नवंबर) मतदान हो रहा है. बीआरएस सत्ता बरकरार रखना चाहती है तो कांग्रेस वापसी करने और बीजेपी पहली बार सिंहासन पर बैठने के लिए जोर लगा रही है.

Key Events
Telangana Assembly Election 2023 Voting Live Updates Vote Percentage KCR BRS Congress BJP Telangana Election Voting Live: तेलंगाना में नेताओं से लेकर अभिनेताओं ने डाला वोट, 5 बजे तक 63.94% मतदान, कुछ बूथों पर झड़प
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023
Source : PTI

Background

Telangana Election 2023 Live: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार (30 नवंबर) को मतदान हो रहा है. तेलंगाना चुनाव के साथ ही इस वर्ष के आखिर में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव पूरे हो जाएंगे, जिन्हें कुछ राजनीतिक पंडित अगले वर्ष (2024 में) होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल भी करार दे रहे हैं. 

तेलंगाना से पहले छत्तीसगढ़, मिजोरम, मध्य प्रदेश और राजस्थान विधानसभा के लिए मतदान हो चुका है. पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना 3 दिसंबर को की जाएगी. तेलंगाना में मुख्य मुकाबला मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की पार्टी भारत राष्ट्र समिति (BRS), कांग्रेस और बीजेपी के बीच माना जा रहा है. हालांकि, चुनाव से पहले हुए कई सर्वे में बीआरएस और कांग्रेस की टक्कर होने का अनुमान लगाया गया है.

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) 9 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. चुनाव से पहले सभी पार्टियों के दिग्गजों जैसे कि बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी, बीआरएस प्रमुख केसीआर और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी आदि ने जमकर प्रचार किया. 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, तेलंगाना में कुल 2,290 उम्मीदवार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें सीएम केसीआर, उनके बेटे और मंत्री केटी रामाराव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी और बीजेपी के लोकसभा सदस्य बी संजय कुमार और डी अरविंद शामिल हैं.

राज्यभर में 35,655 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां कुल पंजीकृत 3.26 करोड़ मतदाता हैं. आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार (29 नवंबर) को बताया कि 106 निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक और 13 वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) प्रभावित निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी विकास राज ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के लिए 2.5 लाख से अधिक कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया गया है. तेलंगाना में पहली बार दिव्यांगों और 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को घर पर मतदान की सुविधा प्रदान की जाएगी.

राज्य में सत्तारूढ़ बीआरएस ने सभी 119 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं जबकि बीजेपी सीट बंटवारे के समझौते के अनुसार खुद 111 सीटों पर लड़ रही है और शेष आठ सीटें अभिनेता पवन कल्याण की अगुवाई वाली जन सेना के लिए छोड़ी हैं. कांग्रेस ने अपनी सहयोगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) को एक सीट दी है और खुद शेष 118 सीटों पर लड़ रही है.

असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम ने हैदराबाद शहर के नौ निर्वाचन क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारे हैं. बीआरएस 2014 में शुरू हुई अपनी जीत के सिलसिले को आगे भी कायम रखने को लेकर उत्सुक है जबकि कांग्रेस 2018 में और उससे चार साल पहले हारने के बाद सत्ता पर काबिज होने के लिए संघर्ष कर रही है.

कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार के दौरान ही तेलंगाना को अविभाजित आंध्र प्रदेश से अलग कर राज्य का दर्जा दिया गया था. इस दक्षिणी राज्य में पहली बार सत्ता में आने के लिए बीजेपी भी कोई कसर नहीं छोड़ रही है.

सीएम केसीआर दो निर्वाचन क्षेत्रों कामारेड्डी और गजवेल से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. वह निवर्तमान विधानसभा में गजवेल का प्रतिनिधित्व करते हैं. कामारेड्डी और गजवेल में रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहा है. कांग्रेस ने कामारेड्डी में मुख्यमंत्री का मुकाबला करने के लिए अपने प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी को मैदान में उतारा है जबकि बीजेपी उम्मीदवार वेंकट रमण रेड्डी भी मजबूत माने जा रहे हैं. गजवेल में बीजेपी ने मुख्यमंत्री राव के खिलाफ अपने चुनाव अभियान अध्यक्ष एटाला राजेंद्र को मैदान में उतारा है.

बीजेपी ने अपने अभियान के दौरान ‘डबल इंजन सरकार’ चुनने की जरूरत पर जोर दिया और सीएम केसीआर के ‘परिवार शासन’ और कथित भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया. बीआरएस के लिए, मुख्यमंत्री राव ने प्रचार अभियान के दौरान 96  जनसभाओं को संबोधित किया.

कांग्रेस का चुनाव प्रचार विस्तृत रहा. सबसे पुरानी पार्टी के अभियान का नेतृत्व मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा और रेवंत रेड्डी ने किया. कांग्रेस के प्रचार अभियान के केंद्र में बीआरएस सरकार का कथित भ्रष्टाचार और पार्टी की ओर से सत्ता में आने पर दी जाने वाली छह गांरटी रहा.

(भाषा इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार को मिलेगा सेवा विस्तार, सुप्रीम कोर्ट ने दी हरी झंडी

18:13 PM (IST)  •  30 Nov 2023

तेलंगाना के मुलुग में मतदान संपन्न, सील की गईं मशीनें

तेलंगाना में मतदान संपन्न, मुलुगु में एक मतदान केंद्र पर ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को सील किया गया. 

18:07 PM (IST)  •  30 Nov 2023

'हम पहले से ही जश्न मना रहे', तेलंगाना में जीत को लेकर आश्वस्त दिखीं के. कविता

बीआरएस एमएलसी के कविता ने कहा, ''हर जगह से अच्छी खबर है. हम पहले से ही जश्न मना रहे हैं. दुर्भाग्य से वो (भाजपा) कोई जश्न नहीं मना पाएंगे. पिछली बार भी उन्होंने भ्रम पैदा करने की कोशिश की, आखिरकार बीआरएस की जीत हुई. इस बार भी बीआरएस की जीत होगी. "

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
CBI सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
'शेर सब्र करता है और हिरण…', राहुल गांधी का OBC नेताओं को बड़ा संदेश
'शेर सब्र करता है और हिरण…', राहुल गांधी का OBC नेताओं को बड़ा संदेश
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
US राजदूत गोर का पहला J&K-लद्दाख दौरा, जानें क्यों है इस पर पाक-चीन की नजर!
US राजदूत गोर का पहला J&K-लद्दाख दौरा, जानें क्यों है इस पर पाक-चीन की नजर!

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget