एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला, बोले- CM आरएसएस-बीजेपी की कठपुतली बन गए हैं

आरजेडी नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर करारा प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि वह आरएसएस और बीजेपी के कठपुतली बन गए हैं.

पटना: नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी-एनपीआर पर देशभर में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं. इसी बीच बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरजेडी नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव लगातार हमले कर रहे हैं. उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के मुद्दे पर सीएम नीतीश कुमार चुप क्यों हैं.

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सिद्धांतहीन, विचारहीन और नीतिहीन राजनेता बताया. उन्होंने कहा, ''देशभर में सिद्धांतहीन, विचारहीन और नीतिहीन राजनीति के लिए कुख्यात बिहार के असमर्थ पलटीमार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नागरिकता संशोधन क़ानून और एनआरसी पर चुप्पी बिहार में हिंसा को बढ़ावा दे रही है.''

आरजेडी नेता आरोप लगाया, ''बीजेपी और जेडीयू के समर्थक खुलेआम गाली और गोली की भाषा बोलकर पुलिस की मौजूदगी में समुदाय विशेष के विरुद्ध असंसदीय नारे लगा रहे है. आरएसएस समर्थक छत पर चढ़कर भीड़ पर गोली चला रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में हिम्मत नहीं कि उन दंगाईयों के ख़िलाफ़ एक एफ़आईआर तक दर्ज कर सके.''

तेजस्वी यादव ने कहा, ''अब तो एक आम नागरिक भी समझता है कि नीतीश कुमार एक इंसान नहीं बल्कि आरएसएस और बीजेपी जैसे विभाजनकारी और ज़हरीले संगठनों और पार्टियों की कठपुतली मात्र है.'' आरजेडी नेता ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ संगठनों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है.

तेजस्वी यादव ने कहा, ''सत्तापक्ष के लोग भड़काऊ नारे लगाते हुए तलवार लेकर रैली निकाले तो कोई क़ानूनी करवाई नहीं, कोई मुकदमा नहीं, कोई गिरफ़्तारी नहीं, लेकिन विपक्ष लोकतांत्रिक तरीके से प्रशासनिक अनुमति के साथ भी प्रदर्शन और आंदोलन करे तो नीतीश कुमार विपक्षी नेताओं पर मुकदमा दर्ज करने में आगे रहते हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार को कुर्सी का लालच छोड़कर अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए.

यह भी पढ़ें-

बिहार में सर्दी का कहर जारी, पटना में 2 जनवरी तक सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद

CBI का निदेशक बन मुंबई कस्टम के अधिकारियों को देता था जांच रोकने के आदेश, दोनों जालसाज गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बारिश हो रही थी, धक्का लगा और...', कोलकाता के चोरबगान पंडाल में भगदड़ की आंखों देखी
'बारिश हो रही थी, धक्का लगा और...', कोलकाता के चोरबगान पंडाल में भगदड़ की आंखों देखी
Live: कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान बड़ा हादसा, 17 की मौत, कई घायल
Live: कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान बड़ा हादसा, 17 की मौत, कई घायल
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे पर TMC नेता कुणाल घोष ने जताया दुख
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे पर TMC नेता कुणाल घोष ने जताया दुख

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
Embed widget