एक्सप्लोरर

CBI का निदेशक बन मुंबई कस्टम के अधिकारियों को देता था जांच रोकने के आदेश, दोनों जालसाज गिरफ्तार

सीबीआई के निदेशक के नाम पर मुंबई कस्टम के अधिकारियों को धमकाने के आरोप में दो व्यक्ति को सीबीआई ने ही गिरफ्तार किया है. इस मामले की जांच अभी जारी है.

नई दिल्ली: सीबीआई के निदेशक के नाम पर मुंबई कस्टम के अधिकारियों को धमकाने के आरोप में सीबीआई ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. यह दोनों लोग मुंबई में तीन कंपनियों के खिलाफ चल रही जांच को रुकवाना चाहते थे. इनमें से एक दिल्ली के कनॉट प्लेस के फिरोजशाह रोड स्थित एक फ्लैट में रहता है. सीबीआई ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की और अब इन दोनों को जेल भेज दिया गया है.

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक दोनों युवकों का नाम दक्ष अग्रवाल और पुनीत पारीक है. सीबीआई के एक आला अधिकारी ने बताया कि मुंबई का सीजीएसटी विभाग तीन कंपनियों के खिलाफ जांच कर रहा था. आरोप था कि इन तीनों कंपनियों के जरिए एक कंपनी को फर्जी तरीके से सामान डिलीवरी दिखाई गई है. इस मामले की जांच कर रहे कस्टम अधीक्षक के पास एक फोन आया जिसमें फोन करने वाले शख्स ने खुद को सीबीआई का आला अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके पास शिकायत आई है कि वह इन तीनों कंपनियों के खिलाफ गलत इंक्वायरी कर रहे हैं.

आरोप है कि फोन करने वाले ने कस्टम अधीक्षक को धमकी दी कि वह उसे गिरफ्तार कर लेगा. यही नहीं फोन करने वाले ने अपने मोबाइल नंबर पर कस्टम अधीक्षक से मामले से जुड़े दस्तावेज व्हाट्सएप करने को भी कहा. सूत्रों के मुताबिक कस्टम अधीक्षक ने उस नंबर पर कुछ दस्तावेज भी भेजे. सीबीआई सूत्रों के मुताबिक इन दोनों ने दिल्ली में एक लैंडलाइन नंबर भी लिया हुआ था जिसे सीबीआई के नाम पर दर्ज दिखाया हुआ था. दूसरी बात यह कि यह दोनों जिस नंबर से फोन कर रहे थे वह मोबाइल नंबर भी एक सीबीआई के एक आला अधिकारी के नाम पर दिखाया गया था.

सूत्रों ने बताया कि कस्टम अधीक्षक के बाद मुंबई के कस्टम कमिश्नर के पास भी ऐसा ही फोन पहुंचा जिसके बाद इस मामले का भांडा फूटने लगा. सीबीआई का कहना है कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग सीबीआई के बड़े अधिकारी के नाम पर धमकाने का काम कर रहे हैं. लिहाजा सीबीआई ने जाल बिछाकर इन दोनों को मीटिंग करने के लिए दिल्ली के एक होटल में बुलाया. जहां इन्हें 22 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 3 दिन की रिमांड पर भेजा गया.

सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान पता चला  कि जिन कंपनियों के खिलाफ जांच चल रही थी उसे खत्म कराने के बदले इन लोगों को 30 लाख रुपए मिलने वाले थे. इसमें से कुछ रकम गिरफ्तार आरोपियों में से एक के खाते में भी आई थी. फिलहाल रिमांड खत्म होने के बाद दोनों को फिर से कोर्ट में पेश कर दिया गया जहां से उन्हें दिल्ली के तिहाड़ जेल भेज दिया गया है. सीबीआई ने इस मामले में कहा कि 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच अभी जारी है.

यह भी पढ़ें-

पाकिस्तान ने इस साल रिकॉर्ड 3200 बार किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारतीय जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ड्रग्स के पैसों से आतंकियों को हो रही फंडिंग', BIMSTEC देशों की बैठक में बोले अमित शाह
'ड्रग्स के पैसों से आतंकियों को हो रही फंडिंग', BIMSTEC देशों की बैठक में बोले अमित शाह
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
India Bloc Protest Live: हिरासत में आशुतोष रांका और सौरव दास, दिल्ली आ रहे तैयार अभिजीत दीपके
LIVE: हिरासत में आशुतोष रांका और सौरव दास, दिल्ली आ रहे तैयार अभिजीत दीपके
Explained: 3 साल बाद लोकसभा चुनाव, आंदोलन और सरकार का पतन! CJP दोहरा रही इतिहास?
3 साल बाद लोकसभा चुनाव, आंदोलन और सरकार का पतन! CJP दोहरा रही इतिहास?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget