एक्सप्लोरर

तेजस्वी नहीं आ रहे सदन तो बीजेपी ने साधा निशाना, कहा-लोकतंत्र के मंदिर में आना नेता विपक्ष को गवारा नहीं

संजय सरावगी ने कहा है कि लोकतंत्र के मंदिर में आना नेता विपक्ष को गवारा नहीं है. तेजस्वी पहले लंबे समय तक गायब रहे और अब सदन में नहीं आ रहे. वजह क्या है, ये तेजस्वी यादव ही बता सकते हैं.

नई दिल्ली:  सदन क्यों नहीं आ रहे तेजस्वी ? सदन में इस नेता की कुर्सी क्यों खाली है? रहस्यमयी नेता की तरह तेजस्वी क्यों कर रहे व्यवहार ? ये सारे ऐसे सवाल हैं जिनपर बिहार की राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है. बिहार विधानसभा का आज तीसरा दिन है और सबकी निगाह उस कुर्सी पर है जो खाली पड़ी है. सत्ता पक्ष के लाख उकसाने के बावजूद पार्टी के नेताओं को तेजस्वी के न आने को लेकर कोई जवाब नहीं सूझ रहा.

खबर ये है कि तेजस्वी लोक सभा में हुई हार से ज़्यादा घर में हुए कलह से परेशान हैं. तेजस्वी ने ये भी नहीं बताया कि आखिर इतने दिनों तक वह अज्ञातवास में कहां थे. जब वापस लौटे तो कहा कि सदन में आएंगे लेकिन अब तक अनुपस्थित रहे. उनका इंतज़ार हो रहा है. बीजेपी नेता उनकी अनुपस्थिति पर चुटकी ले रहे हैं.

तेजस्वी यादव को लेकर बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने तंज कसा कहा है. उन्होंने कहा है कि नेता विपक्ष को हम लोग भी विधानसभा में खोज रहे थे. नेता विपक्ष कहीं नहीं दिखे, उनकी प्राथमिकता कुछ और है.

संजय सरावगी ने आगे कहा, '' लोकतंत्र के मंदिर में आना नेता विपक्ष को गवारा नहीं है. लंबे समय तक गायब रहे और अब सदन में नहीं आ रहे. वजह क्या है, ये तेजस्वी यादव ही बता सकते हैं.''

वहीं चमकी बूखार पर बोलते हुए उन्होंने कहा, ''चमकी मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जवाब दे चुके हैं. पूरी सरकार बीमारी से बचाव में लगी है. सरकार ने बीमारी को लेकर स्थिति साफ कर दी है. स्वास्थ्य मंत्री की ओर से भी जवाब आ गया है. हंगामा करना विपक्ष का काम है, वो करते रहेंगे.

वहीं, तेजस्वी यादव को लेकर कांग्रेस विधायक अमित कुमार टुन्ना ने पल्ला झाड़ लिया. उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता क्यों नहीं आ रहे, ये जानकारी वही दे सकते हैं. विपक्ष के नेता का सदन में आना बड़ा मुद्दा नहीं है. चमकी मामले पर हम सरकार के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं. सरकार की ओर से पूरे मामले पर लीपापोती की गई. आज भी हम लोग सदन में सरकार से जवाब मांगेंगे. सरकार को बीमारी को लेकर जवाबदेही तय करनी होगी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले मैं...', मंच पर भिड़ गए CM विजय के विधायक और कांग्रेस सांसद
'पहले मैं...', मंच पर भिड़ गए CM विजय के विधायक और कांग्रेस सांसद
मोदी कैबिनेट का होगा विस्तार! इन दो केंद्रीय मंत्रियों का जाना तय? समझें पूरी बात
मोदी कैबिनेट का होगा विस्तार! इन दो केंद्रीय मंत्रियों का जाना तय? समझें पूरी बात
'देश यही चाहता कि..', SC के केंद्र- EC को नोटिस पर क्या बोले विवेक तन्खा?
'देश यही चाहता कि..', SC के केंद्र- EC को नोटिस पर क्या बोले विवेक तन्खा?
केरलम: कांग्रेस MP बोलीं- हो रही डिजिटल लिंचिग, गृह राज्यमंत्री से शिकायत
केरलम: कांग्रेस MP बोलीं- हो रही डिजिटल लिंचिग, गृह राज्यमंत्री से शिकायत

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'थाने का CCTV सार्वजनिक...', महिलाओं से बदसलूकी पर राहुल ने दिल्ली पुलिस को घेरा
'थाने का CCTV सार्वजनिक...', महिलाओं से बदसलूकी पर राहुल ने दिल्ली पुलिस को घेरा
महाराष्ट्र: 'SIR में नाम न काटने का आदेश नहीं दे सकते क्योंकि...', बॉम्बे HC की अहम टिप्पणी
महाराष्ट्र: 'SIR में नाम न काटने का आदेश नहीं दे सकते क्योंकि...', बॉम्बे HC की अहम टिप्पणी
मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार की घोषणा, किन्हें मिला अवॉर्ड?
मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार की घोषणा, किन्हें मिला अवॉर्ड?
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को क्या हुआ? फिर से ठेले पर बेच रहीं खाना
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को क्या हुआ? फिर से ठेले पर बेच रहीं खाना
भारत और वेस्टइंडीज, ICC की कार्रवाई में दोनों नपे, टीम इंडिया पर भारी भरकम जुर्माना
भारत और वेस्टइंडीज, ICC की कार्रवाई में दोनों नपे, टीम इंडिया पर भारी भरकम जुर्माना
'हमने मॉडिफाइड फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी', CEC विवाद के बीच CJI सूर्यकांत की अहम टिप्पणी
'हमने मॉडिफाइड फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी', CEC विवाद के बीच CJI सूर्यकांत की अहम टिप्पणी
फॉर्म 6 पर CJI ने कहा No तो अभिजीत दीपके बोले- '...तो फिर किसने दिया आदेश'
फॉर्म 6 पर CJI ने कहा No तो अभिजीत दीपके बोले- '...तो फिर किसने दिया आदेश'
विदेशों में बढ़ी भारतीय गाड़ियों की डिमांड, आंकड़ा देगा चौंका
विदेशों में बढ़ी भारतीय गाड़ियों की डिमांड, आंकड़ा देगा चौंका
Embed widget