एक्सप्लोरर

विदेशों में बढ़ी भारतीय गाड़ियों की डिमांड, आंकड़ा देगा चौंका

विदेशों में भारतीय गाड़ियों की मांग तेजी से बढ़ी है. अप्रैल से जुलाई के बीच 20 लाख से ज्यादा वाहन निर्यात हुए. जानिए निर्यात में आई इस भारी तेजी के मुख्य कारण.

हिंदुस्तान की सड़कों पर पहले विदेशी कंपनियों का बोलबाला था और हमें दूसरे देश की कंपनी की गाड़ी ही सड़कों पर देखने को मिलती थी. लेकिन धीरे-धीरे समय बदला और अब इंडिया की कई कंपनियां है जिनके आगे विदेशी ऑटोमोबाइल कंपनी भी घुटने टेक दिए हैं. मारुती सुजुकी, टाटा मोटर्स और महिंद्रा ने भारत में अपनी गाड़ियों का क्रेज अलग ही लेवल का कर दिया है. बता दें कि, अब भारतीय ऑटो इंडस्ट्री केवल इंडिया में ही नहीं बल्कि वर्ल्ड लेवल पर धूम मचा रही हैं. ऐसा हम नहीं बल्कि ताजा रिपोर्ट्स बता रही हैं.

क्योंकि अभी हाल ही में सामने आए आंकड़े बताते हैं कि चल रहे वित्त वर्ष में अप्रैल से जुलाई के बीच हमारे देश से 20 लाख से ज्यादा गाड़ियों का निर्यात किया गया है. यह आंकड़ा यह साबित जरूर करता है कि विदेशी खरीदार अब भारतीय ऑटोमोबाइल ब्रांड्स की क्वालिटी, मजबूती और आधुनिक फीचर्स पर आंख बंद कर भरोसा कर रहे हैं. चलिए विस्तार से जानतें हैं पूरी जानकारी.

आंकड़ों में आया बड़ा उछाल

ताजा आंकड़ों पर नजर डालें तो इस साल अप्रैल से जुलाई के चार महीनों के दौरान भारतीय ऑटो इंडस्ट्री ने नया रिकॉर्ड बनाया है. क्योंकि इन चार महीनों में कुल 20 लाख से अधिक वाहनों का एक्सपोर्ट किया जा चुका है. यह डेटा पिछले साल की इस समय के मुकाबले काफी ज्यादा है.

जबकि एक्सपोर्ट में हुई इस बढ़ोतरी में टू-व्हीलर्स, थ्री-व्हीलर्स और पैसेंजर कार्स तीनों का बेहद अहम योगदान रहा है. लेकिन विशेष रूप से पैसेंजर गाड़ियों और बजट सेगमेंट के टू-व्हीलर्स ने ओवरसीज मार्केट में जबरदस्त प्रदर्शन किया है. वहीं विदेशी बाजारों में गाड़ियों की बढ़ती बिक्री ने भारत को दुनिया के प्रमुख ऑटो एक्सपोर्ट हब के रूप में स्थापित कर दिया है.

विदेशों में बढ़ी भारतीय गाड़ियों की डिमांड, आंकड़ा देगा चौंका

AI Generated Image

यह भी पढ़ें: 64,600 रुपये सस्ती मिल रही ये पॉपुलर कार, जानें ऑफर

क्यों आया इतना उछाल?

बता दें कि विदेशों में भारतीय गाड़ियों की लगातार बढ़ती मांग के पीछे कई बड़े कारण हैं. सबसे पहला कारण है इनकी कम कीमत और शानदार माइलेज. भारतीय कंपनियां बहुत कम खर्च में एडवांस्ड फीचर्स और दमदार सेफ्टी वाली गाड़ियां ऑफर कर रही हैं. जबकि इसके अलावा भारतीय गाड़ियों की मेंटेनेंस कॉस्ट काफी कम होती है.

जो मध्यम वर्गी विदेशी खरीदारों को बहुत आकर्षित करती है. कंपनियों ने अब अपनी गाड़ियों की डिजाइनिंग और बिल्ड क्वालिटी पर भी काफी काम किया है. यही वजह है कि विदेशी ग्राहक अब अन्य ग्लोबल ब्रांड्स की तुलना में भारतीय कंपनियों की बनी कारों और बाइक्स को ज्यादा महत्व दे रहे हैं.

विदेशों में बढ़ी भारतीय गाड़ियों की डिमांड, आंकड़ा देगा चौंका

AI Generated Image

कहां पर सबसे ज्यादा मांग?

अब बात करते हैं कि किन देशों में भारतीय गाड़ियों की डिमांड सबसे ज्यादा है. तो इसमें अफ्रीका, लैटिन अमेरिका, साउथ-ईस्ट एशिया और मिडिल ईस्ट के देशों का नाम शामिल है. इन जगहों के रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को ध्यान में रखते हुए इंडिया की गाड़ियां बिल्कुल फिट बैठती हैं. नाइजीरिया, मेक्सिको, कोलंबिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में भारतीय टू-व्हीलर्स और कमर्शियल गाड़ियों का बोलबाला है.

जबकि इसके साथ ही अब कई विकसित देशों में भी भारत से बनी पैसेंजर कारों का शिपमेंट भेजा जा रहा है. भारतीय कंपनियों ने इन देशों के सख्त सेफ्टी और एमिशन नियमों का पालन करते हुए गाड़ियां तैयार की हैं. जिससे उनकी मार्केट में डिमांड और ज्यादा बढ़ गई है.

फ्यूचर में और बढ़ेगी डिमांड?

जानकारी दें दे कि भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का भविष्य बेहद उज्ज्वल नजर आ रहा है. क्योंकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में एक्सपोर्ट का यह आंकड़ा और नए रिकॉर्ड तोड़ेगा. अब भारतीय कंपनियां इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के एक्सपोर्ट पर भी तेजी से काम कर रही हैं. भारत में बनी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स और थ्री-व्हीलर्स की मांग कई देशों में शुरू हो चुकी है.

वहीं सरकार की पीएलआई स्कीम जैसी नीतियों से भी ऑटो मेकर्स को लोकल मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट बढ़ाने में बहुत मदद मिल रही है. अगर यही रफ्तार कायम रही तो जल्द ही भारत दुनिया का सबसे बड़ा व्हीकल एक्सपोर्टर बनने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठा लेगा.

यह भी पढ़ें: नई CNG कार लेने का प्लान, ये 6 नए मॉडल जरूर देखें

हिमांशु सिंह पिछले साढ़े तीन साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. फिलहाल वह ABP News में ऑटो बीट पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्टर में उन्हें नई कारों और बाइक्स के लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, फीचर्स, माइलेज, टेक्नोलॉजी और ऑटो मार्केट से जुड़ी खबरों की अच्छी जानकारी है. वह ऑटो से जुड़ी हर जरूरी और नई जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के खबरों को समझ सकें.

ABP News से पहले हिमांशु DNP India, Sports Wiki और Hawk E Commerce के साथ काम कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स, राजनीति और वायरल खबरों पर भी काम किया. अलग-अलग बीट्स पर काम करने की वजह से उन्हें कई तरह की खबरों को समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने का अनुभव मिला.

हिमांशु की कोशिश रहती है कि उनकी खबरें सरल, भरोसेमंद और सीधे लोगों से जुड़ी हों. उन्हें ऐसी खबरों पर काम करना पसंद है, जिनका असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है. डिजिटल मीडिया की अच्छी समझ होने की वजह से वह ट्रेंडिंग और जरूरी खबरों को तेजी से पाठकों तक पहुंचाते हैं.

काम के अलावा हिमांशु को क्रिकेट खेलना, स्टैंडअप कॉमेडी करना और नई जगहों पर घूमना पसंद है. उनका मानना है कि नई जगहों को देखना और नए लोगों से मिलना सोच को बेहतर बनाता है, जिसका फायदा उनके काम में भी मिलता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

पुरानी Elevate छोड़ें या नई खरीदें, Facelift में क्या है खास?
पुरानी Elevate छोड़ें या नई खरीदें, Facelift में क्या है खास?
CNG अवतार में आएगी XUV 3XO, जानें डिटेल्स
CNG अवतार में आएगी XUV 3XO, जानें डिटेल्स
828 km Range और 612 HP, BMW की नई iX4 ने मचाया तहलका
828 km Range और 612 HP, BMW की नई iX4 ने मचाया तहलका
Suzuki की नई इलेक्ट्रिक कार, 310KM रेंज के साथ लॉन्च
Suzuki की नई इलेक्ट्रिक कार, 310KM रेंज के साथ लॉन्च
Advertisement

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget