एक्सप्लोरर

मुजफ्फरपुर रेप कांड: तेजस्वी का नीतीश पर हमला, कहा- चाहे जितना समय लगे आपराधिक चुप्पी तुड़वाकर रहूंगा

सुप्रीम कोर्ट ने मुजफ्फरुपर मामले में स्वत: संज्ञान लिया है. कोर्ट ने पीड़ित बच्चियों का इंटरव्यू दिखाने पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने मीडिया से कहा, बच्चियों का न तो इंटरव्यू लें, न तस्वीर दिखाएं.

नई दिल्ली: मुजफ्फरपुर रेप कांड को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विपक्ष हमलावर होता जा रहा है. आज पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर आपराधिक चुप्पी का इल्जाम लगाया. तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा कि मुज़फ़्फ़रपुर बलात्कार कांड पर मुंह खुलवा कर रहूंगा. बता दें कि मुजफ्फरपुर रेप कांड के विरोध में आज विपक्ष ने बिहार बंद किया है. बंद सीपीआईएमएल ने बुलाया है जिसे बाकी विपक्ष ने समर्थन किया है.

क्या कहा तेजस्वी यादव ने? तेजस्वी ने ट्वीट में लिखा, ''मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से मुज़फ़्फ़रपुर बलात्कार कांड पर मुंह खुलवा कर रहूंगा. उनकी आपराधिक चुप्पी तुड़वा कर रहूंगा. उनकी कुंभकर्णी अंतरात्मा को जगा कर रहूंगा. उनकी फर्ज़ी नैतिकता उजागर करके रहूंगा. उनका बनावटी मुखौटा उतार कर रहूंगा. चाहे जो समय लगे.''

बिहार बंद: पटना के स्कूल बंद, यातायात पर भी असर बिहार में लेफ्ट, आरजेडी और कांग्रेस के बंद के दौरान जहानाबाद में ट्रेनें रोकी गई हैं. एहतियात के तौर पर बिहार बन्द के मद्देनजर पटना के स्कूलों को आज बंद कर दिए गए. कई ओटो रिक्शा संगठन ने भी बन्द के समर्थन का ऐलान किया है. ऐसे में पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर भी असर पर रहा है. मोकामा में एनएच 80 को जाम करने की कोशिश की गई. हर जिले में कमोवेश बंद दिख तो रहा है लेकिन ज्यादातर इसलिए दिख रहा है क्योंकि यातायात और ट्रेनों को निशाना बनाया जा रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने लिया मामले का संज्ञान सुप्रीम कोर्ट ने मुजफ्फरुपर मामले में स्वत: संज्ञान लिया है. कोर्ट ने पीड़ित बच्चियों का इंटरव्यू दिखाने पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने मीडिया से कहा, बच्चियों का न तो इंटरव्यू लें, न तस्वीर दिखाएं. अस्पष्ट तरीके से भी तस्वीर दिखाने पर रोक लगाई. इसके साथ ही कोर्ट ने बिहार सरकार, महिला-बाल कल्याण मंत्रालय, राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग (NCPCR) को नोटिस भी जारी किया.

सघन फॉरेंसिक जांच कराएगी सीबीआई सीबीआई मुजफ्फरपुर जिले के शेल्टर होम में नाबालिग लड़कियों से हुई कथित तौर पर रेप के मामले में फॉरेंसिक जांच कराएगी. मामले में आश्रय गृह के कर्मियों पर ही वहां रह रही लड़कियों के साथ रेप करने का आरोप लगा है. अधिकारियों ने इस बारे में आज जानकारी दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EC विवाद: विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए BJP ने बनाई खास रणनीति
EC विवाद: विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए BJP ने बनाई खास रणनीति
मारा गया पाकिस्तानी आतंकी मूसा, सुरक्षाबलों ने कश्मीर में आधी रात को किया ढेर
मारा गया पाकिस्तानी आतंकी मूसा, सुरक्षाबलों ने कश्मीर में आधी रात को किया ढेर
CEC को हटाने का ड्राफ्ट तैयार, निशाने पर सरकार..., जानें INDIA गठबंधन के एजेंडा में क्या-क्या
CEC को हटाने का ड्राफ्ट तैयार, निशाने पर सरकार..., जानें INDIA गठबंधन के एजेंडा में क्या-क्या
JMB के ऑफशूट IMK की आतंकी साजिश का खुलासा, NIA ने 13 आरोपियों को दबोचा
JMB के ऑफशूट IMK की आतंकी साजिश का खुलासा, NIA ने 13 आरोपियों को दबोचा

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget