एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, RJD ऑफिस के बाहर टांगा पोस्टर

तेजस्वी यादव ने खुद आरजेडी दफ्तर के बाहर नीतीश कुमार सरकार के खिलाफ पोस्ट लगवाए. इस पोस्टर के जरिए उन्होंने नीतीश सरकार की जमकर आलोचना की.

पटना: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरह बिहार पुलिस के विवादित चिठ्ठी को फाड़ कर एंग्री यंगमैन बने थे. वहीं अब तेजस्वी पटना में आरजेडी दफ्तर में तेजस्वी सीढ़ी पर चढ़कर एक बैनर टांगते नजर आए.

तेजस्वी यादव ने खुद से आरजेडी कार्यालय के बाहर बैनर लगाया और इस पोस्टर के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कई सवाल पूछे. उन्होंने बिहार के गरीबों और श्रमिकों को अपशब्द कहने और उन्हें अपराधी बताने वाले होर्डिंग भी लगाए.

'जगह-जगह लगाएं पोस्टर'

बैनर लगाकर तेजस्वी ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि श्रमिकों का अपमान करने वाली इस निर्दयी सरकार के खिलाफ हर गली-मोहल्ले, टोले, पंचायत, प्रखंड और जिलास्तर पर इस अमानवीय चिट्ठी के बैनर, पोस्टर और होर्डिंग लगाकर नीतीश कुमार और सुशील मोदी की गरीबों के प्रति घृणित सोच को उजागर करें.

'गरीबों की मौत पर जश्न मना रही बीजेपी'

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी गरीबों के मौत का जश्न मना रही है. लोग भूख और गोली से मर रहे हैं. जिस तरह से लोग बेरोजगार हैं और ऐसे में जो कल चिट्ठी जारी की गई थी उसका एक-एक शब्द, एक-एक वाक्य सीएम नीतीश के अंतरात्मा की उपज थी. उनका और उनकी पार्टी के दो ही काम हैं एक पीठ में छुरा भोंकना और दूसरे के कंधे पर रख कर बंदूक चलाना.

'सत्ता की भूख मिटाना चाहती बीजेपी'

तेजस्वी ने कहा कि जो इस महामारी में लोग परेशान हैं वो बेरोजगारी, भूख और आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन ऐसे समय में भी बीजेपी के जो लोग हैं वो गरीबों की चिंता ना करके अपनी जो सत्ता की भूख है उसको मिटाना चाहते हैं. वहीं सीएम नीतीश के संबंध में उन्होंने कहा कि जिस काम के लिए जनता ने उनको चुना था और जो जिम्मेदारी दी थी वो उससे भटक गए हैं. वो जनता की नहीं केवल अपनी चिंता कर रहे हैं. इसी विरोध में हम लोग विरोध करेंगे.

ये भी पढ़ें

राहुल का हमला, कहा- लोगों को नकद सहयोग न देकर अर्थव्यवस्था बर्बाद कर रही है सरकार दिल्ली: अस्पतालों पर बरसे केजरीवाल, कहा- किसी कोरोना मरीज को भर्ती करने से मना नहीं कर सकते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
'घर पर आराम करें और...', ममता बनर्जी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने कसा तंज
'घर पर आराम करें और...', ममता बनर्जी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने कसा तंज
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में स्‍नातक एमएलसी चुनाव में भी सपा को मिलेगी जीत? 7195 वोट की मिली बढ़त
Live: वाराणसी में स्‍नातक एमएलसी चुनाव में भी सपा को मिलेगी जीत? 7195 वोट की मिली बढ़त
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget