एक्सप्लोरर

Air India: एयर इंडिया ने अपनी बैगेज पॉलिसी में किया बड़ा बदलाव, अब केबिन में ले जा सकेंगे सिर्फ इतना सामान

Air India Baggage Policy: नई पॉलिसी के तहत अब यात्री टिकट की कीमत के आधार पर केबिन में सिर्फ 15 किलोग्राम तक का बैगेज ले जा सकते हैं. पहले 20 से 25 किलोग्राम तक बैगेज ले जाने की छूट थी.

Air India Reduces Free Baggage Limit: टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने घरेलू यात्रा के लिए अपनी सामान नीति (बैगेज पॉलिसी) में बदलाव किया है. नई पॉलिसी के तहत अब यात्री अपनी तरफ से चुनी गई टिकट की कीमत के आधार पर केबिन में सिर्फ 15 किलोग्राम तक का बैगेज ले जा सकते हैं. पहले यह 20 किलोग्राम था.

इस बदलाव के बारे में बताते हुए एयर इंडिया ने कहा कि सभी के लिए एक आकार का नजरिया अब आदर्श नहीं है. किराया मॉडल में तीन कैटेगरी हैं – कम्फर्ट, कम्फर्ट प्लस और फ्लैक्स. ये अलग-अलग मूल्य पर अलग-अलग सुविधाएं प्रदान करते हैं. कम्फर्ट और कम्फर्ट प्लस श्रेणियों के तहत 2 मई से निशुल्क केबिन बैगेज सुविधा को 20 किलोग्राम और 25 किलोग्राम से घटाकर 15 किलोग्राम कर दिया गया है.

फेयर फैमिली के तहत किया गया बदलाव

यह बदलाव मेनू बेस्ड प्राइसिंग मॉडल ‘फेयर फैमिली’ के तहत किए गए हैं. एयरलाइन ने दावा किया है कि एक आकार-सभी के लिए फिट दृष्टिकोण अब आदर्श नहीं है. फेयर फैमिली की अवधारणा से पहले एयर इंडिया के डॉमेस्टिक कस्टमर बिना कोई एक्स्ट्रा चार्ज दिए 25 किलोग्राम तक सामान केबिन में ले जा सकते थे, जबकि इंडिगो, विस्तारा और स्पाइसजेट जैसे अन्य डॉमेस्टिक फ्लाइट बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के 15 किलोग्राम सामान केबिन में ले जाने की पेशकश करते थे.

अब ऐसा होगा बैगेज का नियम

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने शनिवार को कहा कि तीन किराया समूह - कम्फर्ट, कम्फर्ट प्लस और फ्लेक्स अलग-अलग प्राइस पॉइंट पर अलग-अलग स्तर के लाभ देते हैं. "इकोनॉमी क्लास में घरेलू उड़ान पर, 'कम्फर्ट' और 'कम्फर्ट प्लस' दोनों फेयर फैमिली अब 15 किलोग्राम सामान केबिन में ले जाने की अनुमित देते हैं. जबकि 'फ्लेक्स' प्लान 25 किलोग्राम तक सामान ले जाने की अनुमति प्रदान करता है. डॉमेस्टिक रूट्स पर बिजनेस क्लास में केबिन के अंदर 25 किलोग्राम से 35 किलोग्राम तक बैगेज ले जाने की अनुमति है. कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि फेयर फैमिली की शुरूआत ग्राहकों की प्रतिक्रिया और एयर इंडिया के व्यापक अध्ययन के बाद सामने आया है.

ये भी पढ़ें

Lok Sabha Election 2024: राहुल-सिद्धारमैया के एनिमेटेड वीडियो पर विवाद, कांग्रेस ने जेपी नड्डा, अमित मालवीय के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget