एक्सप्लोरर

Target Killing In Valley: टारगेट किलिंग का खौफ, कश्मीरी हिंदुओं के बच्चे अब ऑनलाइन करेंगे पढ़ाई

Kashmiri Hindu Children Education: घाटी में बढ़ती टारगेट किलिंग की घटनाओं के बाद जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने एक कदम बच्चों के लिए उठाया है.कश्मीरी हिंदुओं के बच्चों के लिए ऑनलाइन शिक्षा का प्रबंधन किया है

Online Education: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में आतंकवादी (Terrorist) हिंदुओं (Hindu) और अल्पसंख्यकों (Minorities) को निशाना बनाकर मौत के घाट उतार रहे हैं. इस वजह घाटी में भय का माहौल हो गया है. प्रशासन (Administration) ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक कदम उठाया है. प्रशासन ने हालात के सामान्य हो जाने तक कश्मीर (Kashmir) में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों के बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा (Online Education) का प्रबंध करने का फैसला किया है. अगर बच्चों के मां बाप चाहें तो अपने बच्चों (Children) को स्कूल में नियमित कक्षाओं में शामिल करा सकते हैं.

आपको बता दें कि कश्मीर संभाग के स्कूल विंटर जोन में आते हैं जहां पर गर्मियों में स्कूल खुले होते हैं. उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने अपने कार्याधिकार में आने वाले पांच निजी और दो सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्रबंधकों को एक आदेश जारी करके इस बात की सूचना दे दी है.

बच्चों के लिए ऑनलाइन शिक्षा का प्रबंध करें स्कूल

अपने आदेश में मुख्य शिक्षा अधिकारी ने स्कूल के प्रबंधकों से कहा है कि वो अपने-अपने स्कूलों में पढ़ने वाले हिदू, सिख और अल्पसंख्यक छात्रों के लिए ऑनलाइन शिक्षा का प्रबंध करें. प्रशासन ने ये कदम अल्पसंख्यक छात्रों की शिक्षा को सुनिश्चित करने और उन्हें स्कूल की गतिविधियों में शामिल रखने के लिए उठाया है. ये व्यवस्था स्थाई नहीं है लेकिन हालात जब तक सामान्य नहीं हो जाते तब तक इसी व्यवस्था पर काम करना होगा.

एक महीने में 4 हिंदुओं की हत्या

घाटी (Valley) में आतंकियों (Terrorists) ने विस्थापित कश्मीरी हिंदू (Kashmiri Hindu) व अन्य हिंदू कर्मियों को निशाना बनाने की अपनी साजिश के तहत बीते एक महीने के दौरान 4 हिंदुओं की हत्या (Killing) की है. इससे घाटी में रहने वाले विस्थापित कश्मीरी हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों में डर पैदा हो गया है. उनमें से कई जम्मू (Jammu) चले गए हैं. इनमें से कई कश्मीर के विभिन्न सरकारी स्कूलों (Government Schools) में अध्यापक (Teacher) भी हैं. प्रशासन (Administration) ने घाटी मे कश्मीरी हिंदुओं व अन्य अल्पसंख्यकों के पलायन को रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं. सभी अल्पसंख्यक कर्मियों को सिर्फ सुरक्षित स्थानों (Safe Places) और जिला मुख्यालयों (District Headquarters) या फिर प्रमुख कस्बों में नियुक्त किया जा रहा है. वादी में अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित छात्रों (Students) ने भी डर के कारण स्कूलों (Schools) से दूरी बनाना शुरु कर दी है.

ये भी पढ़ें: सीएम Arvind Kejriwal ने गृहमंत्री अमित शाह से मिलने का मांगा समय, इन मुद्दों पर करेंगे चर्चा

ये भी पढ़ें: AAP Protest: कश्मीर में टारगेट किलिंग पर AAP का जंतर मंतर पर प्रदर्शन, सिसोदिया बोले- गूंगी-बहरी हो गई सरकार, घटिया राजनीति कर रही BJP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget