एक्सप्लोरर

तमिलनाडु: पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, हादसे में 6 मजदूरों की मौत

Tamil Nadu Explosion: यह धमाका उस समय हुआ जब फैक्ट्री में काम चल रहा था और कर्मचारी अपने नियमित काम पर लगे हुए थे. दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटी हुई है.

Tamil Nadu Explosion: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट से छह मजदूरों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि यह विस्फोट केमिकल्स को मिलाने की प्रक्रिया के दौरान हुआ, जिससे कई रूम पूरी तरह से ध्वस्त हो गए. अधिकारियों के अनुसार, अग्निशमन और बचाव विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई. पुलिस भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है. इस फैक्ट्री के 35 कमरों में 80 से अधिक मजदूर काम करते हैं.

फैक्ट्री में काम हो रहा था तभी हो गया धमाका

पटाखा बनाने वाली यह फैक्ट्री अप्पानायाकनपट्टी पंचायत के बोम्मयपुरम गांव में है, जिसे बालाजी नामक व्यक्ति चलाता है. यह घटना उस समय हुई जब फैक्ट्री में काम चल रहा था और कर्मचारी अपने नियमित काम पर लगे हुए थे. मृतक की पहचान वेलमुरुगन, नागराज, कन्नन, कामराज, शिवकुमार और मीनाक्षी सुंदरम के रूप में की गई, जो विस्फोट में जलकर मर गए. इसके अलावा, एक अन्य शख्स को गंभीर स्थिति में विरुधुनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विरुधुनगर जिले के कई पटाखा फैक्ट्री में हादसा

बीते कुछ सालों में तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट के कई मामले सामने आये हैं. मई 2024 में विरुधुनगर जिले के शिवकाशी में सेंगामालापट्टी के पास एक पटाखा निर्माण इकाई में हुए हादसे में पांच महिलाओं सहित नौ मजदूरों की मौत गई थी. उस विस्फोट में पटाखे रखने वाले सात कमरे जलकर खाक हो गए थे.

विरुधुनगर जिले में फरवरी 2024 को एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हआ था, जिसमें 10 लोगों की मौत और इतनी ही लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. अक्टूबर 2023 में विरुधुनगर जिले के रंगापलायम और किचनैकेनपट्टी गांवों में दो पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई थी, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी. इसमें रंगापलायम पटाखा फैक्ट्री में 13 लोगों की और किचनैकेनपट्टी पटाखा इकाई में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हुई थी.

ये भी पढ़ें: US New Orleans Attack: न्यू ऑर्लियन्स ट्रक हमला और ISIS का खतरा! जानें किस तरफ इशारा करते हैं मौजूदा हालात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
INDIA Bloc March Live: सुप्रीम कोर्ट तक राहुल गांधी का मार्च जारी, नेहा बोरा भी साथ में मौजूद
LIVE: सुप्रीम कोर्ट तक राहुल गांधी का मार्च जारी, नेहा बोरा भी साथ में मौजूद
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती,SC की सख्ती के बाद सरकार ने लिया फैसला
कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती,SC की सख्ती के बाद सरकार ने लिया फैसला

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
Embed widget