एक्सप्लोरर

Tamil Nadu Temple: मंदिर की दानपेटी में गिरा श्रद्धालु का iPhone, प्रशासन बोला- ये भगवान की संपत्ति, नहीं लौटा रहे

Tamil Nadu: तमिलनाडु के तिरुपोरूर मंदिर में भक्त का iPhone गलती से हुंडी में गिरा जिसे लौटाने से मंदिर ने इनकार कर दिया. अधिकारियों का कहना है कि हुंडी में गिरा सामान भगवान की संपत्ति बन जाता है

Tamil Nadu Temple Issue: तमिलनाडु के तिरुपोरूर स्थित अरुलमिगु कंदास्वामी मंदिर में एक अनोखा मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक विनायगपुरम के निवासी दिनेश ने मंदिर के दानपात्र (हुंडी) में गलती से अपना iPhone गिरा दिया. जब उन्होंने मंदिर प्रबंधन से फोन वापस मांगा तो उन्हें बताया गया कि हुंडी में डाला गया कोई भी सामान भगवान की संपत्ति माना जाता है.

पिछले महीने दिनेश अपने परिवार के साथ वहां गए थे और देवता की पूजा करने के बाद हुंडी में कुछ पैसे डालने गए. अपनी शर्ट की जेब से पैसे निकालते समय उनका iPhone हुंडी में जा गिरा. इसके बाद उन्होंने मंदिर के अधिकारियों से इसके बारे में संपर्क किया, लेकिन उन्हें बताया गया कि एक बार हुंडी में चढ़ावा डाल देने के बाद इसे बाहर नहीं निकाला जाता. साथ ही मंदिर अधिकारियों ने ये भी बताया कि हुंडी को दो महीने में केवल एक बार ही खोला जाता है. 

दो महीने के बाद भी दिनेश को मंदिर से लौटना पड़ा खाली हाथ 

दिनेश ने इस घटना के बाद एचआर और सीई (हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती) अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराई जिसमें हुंडी के खुलने के बारे में सूचित करने का अनुरोध किया गया. दो महीने बाद शुक्रवार (20 दिसंबर) को जब मंदिर का हुंडी खोला गया तो दिनेश अपना iPhone लेने आए, लेकिन अधिकारी अपनी बातों पर अडिग रहे और उन्हें अपने फोन से केवल जरूरी डेटा डाउनलोड करने के लिए सिम कार्ड लेने का ऑप्शन दिया गया.

मामला सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय

मंदिर के कार्यकारी अधिकारी ने कहा “हम यह तय नहीं कर सकते कि फोन दान के रूप में चढ़ाया गया था या गलती से गिरा. हमारी परंपराओं के अनुसार हुंडी में डाले गए सामान को वापस नहीं किया जाता.” इसके बाद दिनेश ने नया सिम कार्ड खरीदा और फोन लौटाने का फैसला मंदिर प्रबंधन के लिए छोड़ दिया. ऐसे में ये मामला अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.

ये भी पढ़ें: 'संभल में हरिहर मंदिर में होगा भगवान कल्कि का जन्म', पुजारी महेंद्र शर्मा का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: छात्रों से CJI सूर्यकांत बोले- 'कमजोर दिल वालों के लिए...'
NLSIU दीक्षांत समारोह: छात्रों से CJI सूर्यकांत बोले- 'कमजोर दिल वालों के लिए...'
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके की SEM कोर्ट में पेशी, सेंट्रल पार्क में शांति भंग का आरोप
LIVE: अभिजीत दीपके की SEM कोर्ट में पेशी, सेंट्रल पार्क में शांति भंग का आरोप
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget