एक्सप्लोरर

Tamil Nadu: AIADMK के पूर्व विधायक भास्कर के 26 ठिकानों पर पड़े छापे, आय से अधिक से जुड़ा है मामला

Tamil Nadu News: पूर्व विधायक भास्कर और उनकी पत्नी के नाम की संपत्तियों की तलाशी ली जा रही है. डीवीएसी को भास्कर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति को लेकर शिकायत मिली थी जिसके बाद ये कार्रवाई की जा रही है.

Tamil Nadu DVAC Raids: सतर्ककता व भ्रष्टाचार रोधी निदेशालय (DVAC) ने आज आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के पूर्व मंत्री केपीपी भास्कर (KPP Baskar) और उनके परिवार के सदस्यों के 26 ठिकानों पर छापेमारी की. भास्कर तमिलनाडु विधानसभा (Tamil Nadu Legislative Assembly) में विपक्ष के मौजूदा नेता और अन्नाद्रमुक के अंतरिम महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी (Edappadi K Palaniswami) का करीबी सहयोगी माना जाता है. 

एजेंसी का आरोप है कि भास्कर की संपत्ति उनकी आय से 4.72 करोड़ रुपये से अधिक थी. इसलिए उनसे संबंधित 26 ठिकानों पर एजेंसी ने आज छापे मारे. जानकारी के मुताबिक, जिन 26 स्थानों पर छापेमारी की गई उनमें से 24 नमक्कल में और एक-एक मदुरै और तिरुपुर में थे. 

पूर्व विधायक के खिलाफ मिली थी शिकायत

बता दें कि एजेंसी ने तमिलनाडु में यह कार्रवाई आय से ज्यादा संपत्ति के मामले में की है. सूत्रों के मुताबिक पूर्व विधायक भास्कर और उनकी पत्नी के नाम की संपत्तियों की तलाशी ली जा रही है. भास्कर 2011 से 2021 तक तक तमिलनाडु के नमक्कल से विधायक थे. डीवीएसी को भास्कर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति को लेकर शिकायत मिली थी जिसके बाद ये कार्रवाई की जा रही है. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार जांच में पाया गया है कि साल 2016 से 2021 के दौरान भास्कर की संपत्ति में बेहिसाब इजाफा हुआ.

अन्नाद्रमुक के इन नेताओं पर भी हुआ एक्शन

बता दें कि इसी एजेंसी ने पिछले महीने जुलाई में तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक के पूर्व मंत्री कामराज से जुड़े 49 परिसरों पर छापेमारी की थी और उनसे संबंधित 58 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति का पता लगाया था. एजेंसी ने पूर्व मंत्री, उनके बेटे और तीन अन्य के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति जमा करने के आरोप में मामला दर्ज किया था. वहीं, इसी साल मार्च में भ्रष्टाचार के आरोप में कोयंबटूर के कुनियामुथुर में अन्नाद्रमुक के पूर्व मंत्री एसपी वेलुमणि के आवास पर छापेमारी की गई थी.

इसे भी पढ़ेंः-

Mahagathbandhan में मंत्री बनने की होड़, मांझी के बाद Congress ने की सम्मानजनक हिस्सेदारी की मांग, जानें तेजस्वी का जवाब

KBC 14: कॉलेज के बाद अमिताभ बच्चन ने सरकारी नौकरी के लिए बेले थे खूब पापड़, बोले- मैं फेल होता गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget