एक्सप्लोरर

Tamil Nadu: हिंदी भाषियों को धमकाने वाले वीडियो पर बुरे फंसे NTK नेता सीमन, पुलिस ने दर्ज किया केस

Tamil Nadu Police: सीमन का एक वीडियो काफी वायरल हुआ, जिसमें वह हिंदीभाषियों को धमकी देते हुए दिखाई दे रहे हैं. प्रशांत किशोर ने वीडियो ट्वीट कर सवाल पूछा तब तमिलनाडु पुलिस एक्टिव हुई.

FIR On Senthamizhan Seeman: तमिलनाडु में इन दिनों बिहारी मजदूरों की कथित तौर पर पिटाई का मुद्दा खूब छाया हुआ है. इस मुद्दे पर तमिलनाडु और बिहार दोनों राज्यों में राजनीति जारी है. इसी मुद्दे पर अब अभिनेता से राजनेता बने 'नाम तमिझर काची' (एनटीके) के नेता सेंथमीजान सीमन बड़ी मुश्किलों में फंस चुके हैं. तमिलनाडु पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. उन पर हिंदीभाषियों के खिलाफ अपमान जनक टिप्पणी करने का आरोप है. 

सीमन का एक वीडियो काफी वायरल हुआ, जिसमें वह हिंदीभाषियों को धमकी देते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसी वीडियो को ट्वीट करके चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने सेंथमीजान सीमन पर जमकर निशाना साधा था और तमिलनाडु की सरकार से पूछा था कि उनके जैसे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई? जिसके बाद तमिलनाडु की ईरोड पुलिस ने सीमन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. 

 

हिंदीभाषियों को धमकी पर कार्रवाई

तमिलनाडु पुलिस के हवाले से न्यूज वेबसाइट इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 22 फरवरी 2023 को इरोड (करुंगलपलायम) पुलिस की ओर से एनटीके नेता सीमन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. सीमन ने 13 फरवरी को पश्चिमी शहर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए हिंदी भाषी समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी. वायरल वीडियो में सीमन कह रहे हैं कि वह हिंदी बोलने वालों को पीटेंगे और वे (हिंदीभाषी) अपना बैग पैक करके एक सप्ताह के भीतर तमिलनाडु से भाग जाएंगे.

सीमन पर इस धाराओं में दर्ज हुआ केस

इरोड पुलिस ने कहा, "सीमन के केस में धारा 153 बी (अभियोग, राष्ट्रीय-एकीकरण के प्रतिकूल दावे), 505 (1) ( c) (किसी भी वर्ग या समुदाय के लोगों को किसी अन्य वर्ग या समुदाय के खिलाफ कोई अपराध करने के लिए उकसाने का इरादा, या जो उकसाने की संभावना है) और 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) की धाराएं भी जोड़ दी गई हैं. उनके खिलाफ 22 फरवरी को कथित आपत्तिजनक बयानों के संबंध में मामला दर्ज किया गया था. 

इस मामले पर राजनीतिक पारा गरम

पुलिस ने दोहराया कि वे तमिलनाडु को सभी के लिए सुरक्षित जगह बनाने के लिए ईमानदार और गंभीर प्रयास कर रहे हैं. तमिलनाडु पुलिस की कार्रवाई इसलिए मायने रखती है क्योंकि बिहारी मजदूरों की कथित पिटाई के मामले में बिहार और तमिलनाडु में राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई थी. इसके कारण बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तमिलनाडु के अपने समकक्ष एमके स्टालिन के सामने इस मामले को उठाना पड़ा था. 

ये भी पढ़ें-Tipra Motha: त्रिपुरा में टिपरा मोथा की शानदार जीत के सूत्रधार कौन हैं? मिलिए पीके के पूर्व सहयोगी प्रसून कुमार से

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
CJP Parliament March LIVE: सोनम वांगचुक और अभिजीत दीपके का 'संसद चलो' मार्च, हजारों लोग पहुंचे जंतर-मंतर, अलर्ट पर दिल्ली पुलिस
सोनम वांगचुक और अभिजीत दीपके का 'संसद चलो' मार्च, हजारों लोग पहुंचे जंतर-मंतर, दिल्ली पुलिस अलर्ट
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget