एक्सप्लोरर

Tamil Nadu: इरोड उपचुनाव से ठीक पहले BJP ने AIADMK के दो गुटों में कराई डील! 2024 के लिए भी बना दिया प्लान

इरोड (ईस्ट) उपचुनाव में बीजेपी ने EPS गुट के उम्मीदवार का समर्थन करने का एलान किया है. OPS गुट का उम्मीदवार अब दौड़ से बाहर है. माना जा रहा है कि बीजेपी ने AIADMK के दोनों गुटों में डील करवा दी है.

Erode By-Election: एडप्पादी पलानीस्वामी (EPS) गुट से ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के उम्मीदवार केएस थेनारासू ने मंगलवार (7 फरवरी) को इरोड ईस्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. खास बात ये है कि बीजेपी (BJP) ने आधिकारिक तौर पर पार्टी को समर्थन देने की घोषणा की है. ओ पन्नीरसेल्वम (OPS) गुट के दौड़ से बाहर होने के बाद नामांकन के आखिरी दिन एडप्पादी पलानीस्वामी गुट के उम्मीदवार थेन्नारासु ने पर्चा दाखिल किया.

राजनीतिक घटना की जानकारी रखने वाले नेताओं के अनुसार, बीजेपी ये चाहती है कि एंटी डीएमके वोट एआईएडीएमके के दो गुटों के बीच ना बंटे. इससे पहले, बीजेपी ने दो विरोधी अन्नाद्रमुक गुटों के बीच एक अस्थायी समझौता कराया था, जिसके बाद ओ पन्नीरसेल्वम गुट ने अपना उम्मीदवार वापस ले लिया और ईपीएस खेमे ने अपने उम्मीदवार और चुनाव चिह्न को बरकरार रखा.

मंगलवार को तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष के अन्नामलाई ने थेनारासु को समर्थन देने के पार्टी के फैसले की घोषणा करते हुए उन्हें वैध उम्मीदवार कहा और ओपीएस को दो पत्तियों के प्रतीक और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के हित में वापस लेने के लिए धन्यवाद दिया. बाद में दिन में AIADMK के टूटे हुए गुट अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (AMMK) ने टीटीवी दिनाकरन के नेतृत्व में भी अपने उम्मीदवार को वापस लेने की घोषणा की, क्योंकि चुनाव आयोग ने उन्हें कुकर का चुनाव चिह्न आवंटित नहीं किया था. इसी चिह्न पर उन्होंने पिछली बार चुनाव लड़ा था.

'हम उन्हें एक साथ लाने में सक्षम हैं'

एएमएमके के एक बयान में कहा गया है, 'हम अनावश्यक भ्रम से बचना चाहते हैं, जो 2024 के संसदीय चुनाव से ठीक पहले एक नए प्रतीक के तहत चुनाव लड़ने के कारण हो सकता है.' ऐसे में अब बीजेपी ये मानती है कि उनके पास सत्तारूढ़ डीएमके के खिलाफ EPS गुट से एक साझा उम्मीदवार है. तमिलनाडु के एक वरिष्ठ बीजेपी नेता ने नाम न छापने के अनुरोध पर हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, 'हम उन्हें कम से कम अभी के लिए एक साथ लाने में सक्षम हैं. हमने बहुत प्रयास किया और इसमें सफल हुए.'

3 फरवरी को ही हो गया था फैसला!

2017 में ईपीएस और ओपीएस गुटों को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाने वाली बीजेपी पिछले छह महीने से आपस में भिड़े नेताओं से दूर रही थीं. हालांकि, 3 फरवरी को बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने अन्नामलाई के साथ ईपीएस और ओपीएस दोनों से मुलाकात की.  बैठक के दौरान मौजूद ओपीएस गुट के एक नेता ने कहा, 'उन्होंने जोर देकर बोला कि हम अपना उम्मीदवार वापस ले लें.'

बीजेपी का 2024 का प्लान भी बन गया

नाम न छापने की शर्त पर बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि उन्हें 'इस बात की परवाह नहीं है कि तीसरी पंक्ति में खड़े नेता क्या कहते हैं... ईपीएस और ओपीएस दोनों ने हमें और हमारे सुझावों को स्वीकार किया है. BJP ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि 2024 के आम चुनावों के लिए तमिलनाडु में एनडीए गठबंधन (NDA Alliance) का नेतृत्व अन्नाद्रमुक (AIADMK) करेगी. बता दें कि उपचुनाव 27 फरवरी को होना है.

ये भी पढ़ें- 'उन्होंने सदन को गुमराह किया', पीएम मोदी और अडानी पर बयान देकर घिरे राहुल गांधी, BJP सांसद ने लिखी स्पीकर को चिट्ठी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
बंगाल की खाड़ी में पनामा का फ्लैग वाला जहाज डूबा, भारतीय नेवी का रेस्क्यू जारी
बंगाल की खाड़ी में पनामा का फ्लैग वाला जहाज डूबा, भारतीय नेवी का रेस्क्यू जारी
पहलगाम केस में हाफिज सईद पर शिकंजा! NIA पाक भेजेगी कोर्ट का समन
पहलगाम केस में हाफिज सईद पर शिकंजा! NIA पाक भेजेगी कोर्ट का समन

वीडियोज

राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget