एक्सप्लोरर

Tahawwur Rana Extradition: तहव्वुर राणा के बाद अब नेक्स्ट कौन? 26/11 की दहशत के किन चेहरों की भारत को तलाश! ये रही पूरी लिस्ट

Tahawwur Rana Extradition: तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण से 26/11 हमले की साजिश से जुड़ी वो कड़ियां सामने आ सकती हैं, जिनका अब तक खुलासा नहीं हुआ था.

Tahawwur Rana Extradition News: 26/11 के काले दिन का जिक्र आज भी देश की रूह को हिलाकर रख देता है, जब आतंकियों ने मुंबई पर हमला कर मायानगरी का सीना चीर दिया. मुंबई की सड़कों पर गोलियों की आवाज, खून से लथपथ निर्दोष लोग और टीवी स्क्रीन पर टकटकी लगाए देशभर की आंखें, सबकुछ जैसे ठहर गया था. अब सालों बाद एक ऐसा वक्त आया है, जिससे इस हमले की गहरी परतें खुल सकती हैं.

तहव्वुर राणा, वो नाम है, जो इस हमले की साजिश का एक अहम मोहरा रहा है. अब वह भारत की गिरफ्त में है. उम्मीद है कि उसकी गवाही से 26/11 की उन कड़ियों का पर्दाफाश हो सकता है, जो अबतक पाकिस्तान में छिपे बैठे हैं.

कौन-कौन सी हैं वो कड़ियां जिन्हें राणा कर सकता है बेनकाब?

  • मास्टरमाइंड हाफिज सईद- तहव्वुर राणा के सबसे नजदीकी दोस्त डेविड कोलमैन हेडली ने साफ कहा था कि हाफिज सईद ही इस पूरे हमले का प्लानर था. राणा के जरिए हाफिज सईद की भूमिका, उसकी बातचीत, ट्रेनिंग और ब्रेनवॉश की अंदरूनी बातें सामने आ सकती हैं.
  • ऑपरेशन कमांडर जकीउर रहमान लखवी- राणा की मदद से यह पता चल सकता है कि लखवी ने कैसे 10 आतंकियों का सलेक्शन किया, टारगेट्स तय किए और हमले के वक्त कराची कंट्रोल रूम से कैसे कमांड दी.
  • प्रोजेक्ट मैनेजर सज्जाद मीर- हेडली की गवाही में सज्जाद मीर का नाम कई बार आया, जो हमलावरों का ट्रेनर था. राणा के पास उसके साथ होने वाले संवादों और प्लानिंग की जानकारी हो सकती है.
  • आईएसआई कनेक्शन मेजर इकबाल- राणा के जरिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की भूमिका उजागर हो सकती है. मेजर इकबाल ने न सिर्फ हमले की साजिश में पैसा लगाया, बल्कि हेडली को निर्देश और संसाधन भी दिए. राणा, इस पाकिस्तान-आईएसआई-लश्कर कनेक्शन की पुष्टि कर सकता है.
  • इलियास कश्मीरी- हेडली की गवाही के मुताबिक इलियास भी इस प्लान में शामिल था. तहव्वुर राणा से ये साफ हो सकता है कि अल-कायदा कैसे इस हमले के जरिए भारत में अस्थिरता फैलाना चाहता था.
  •  हेडली की असलियत और उसकी साजिश- डेविड कोलमैन हेडली, जिसे अमेरिका ने सरकारी गवाह बनाया, वही राणा का सबसे करीबी दोस्त था. राणा के पास हेडली की हर चाल, हर मूवमेंट और उसके झूठ को बेनकाब करने की जानकारी हो सकती है.

तहव्वुर राणा, वो गवाह जो बन सकता है सबसे बड़ा सच

राणा मुंबई हमले की हर सीढ़ी का गवाह रहा है. भारत में उसका प्रत्यार्पण होना इस केस में सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. उसकी गवाही से न सिर्फ बाकी बचे आतंकियों की पहचान और भूमिका साफ हो सकती है, बल्कि पाकिस्तान के झूठे दावों की भी पोल खुल सकती है.

अब क्या कर रही है भारत सरकार?
एनआईए ने राणा के खिलाफ पहले ही चार्जशीट दाखिल कर रखी है. अमेरिका से उसके प्रत्यार्पण के बाद, उसे सीधे जांच एजेंसियों के सामने पेश किया गया है. जांच अधिकारी अब उससे पूछताछ में जुटे हैं और माना जा रहा है कि जल्द ही कई बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रीनलैंड पर टिकी ट्रंप की नजर, चाहते हैं अमेरिका का कब्जा... जानें जनता की राय क्या? सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े
ग्रीनलैंड पर टिकी ट्रंप की नजर, चाहते हैं अमेरिका का कब्जा... जानें जनता की राय क्या? सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े
IND vs NZ: डेरिल मिचेल के नाम हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ अब तक कोई नहीं कर पाया ऐसा; ODI में रचा नया इतिहास
डेरिल मिचेल के नाम हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ अब तक कोई नहीं कर पाया ऐसा; ODI में रचा नया इतिहास
माघ मेले में पुलिस के साथ विवाद के बाद धरने पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, DM बोले एक्शन होगा
माघ मेले में पुलिस के साथ विवाद के बाद धरने पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, DM बोले एक्शन होगा
'मर्दानी 3' होगी फ्रेंचाइजी की सबसे लंबी फिल्म, जानें रानी मुखर्जी की मूवी का टोटल रनटाइम
रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' होगी फ्रेंचाइजी की सबसे लंबी फिल्म, जानें रनटाइम

वीडियोज

Neville Tata की नियुक्ति पर फिर संकट | Sir Ratan Tata Trust की Meeting क्यों रद्द हुई? | Paisa Live
Breaking News: Jammu & Kashmir के किश्तवाड़ में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी | ABP News
Headlines Today: देखिए बड़ी खबरें फटाफट | PM Modi | Assam | Sangam | Maghmela | UP News | ABP News
Breaking News: मेयर सस्पेंस के बीच CM Devendra Fadnavis रात को Davos के लिए रवाना हुए | ABP News
Naseeruddin Shah का बेटा ना चाहते हुए भी कैसे बना Full Time एक्टर?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्रीनलैंड पर टिकी ट्रंप की नजर, चाहते हैं अमेरिका का कब्जा... जानें जनता की राय क्या? सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े
ग्रीनलैंड पर टिकी ट्रंप की नजर, चाहते हैं अमेरिका का कब्जा... जानें जनता की राय क्या? सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े
IND vs NZ: डेरिल मिचेल के नाम हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ अब तक कोई नहीं कर पाया ऐसा; ODI में रचा नया इतिहास
डेरिल मिचेल के नाम हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ अब तक कोई नहीं कर पाया ऐसा; ODI में रचा नया इतिहास
माघ मेले में पुलिस के साथ विवाद के बाद धरने पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, DM बोले एक्शन होगा
माघ मेले में पुलिस के साथ विवाद के बाद धरने पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, DM बोले एक्शन होगा
'मर्दानी 3' होगी फ्रेंचाइजी की सबसे लंबी फिल्म, जानें रानी मुखर्जी की मूवी का टोटल रनटाइम
रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' होगी फ्रेंचाइजी की सबसे लंबी फिल्म, जानें रनटाइम
दिल्ली से बागडोगरा जा रहे इंडिगो प्लेन में बम की सूचना से हड़कंप, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली से बागडोगरा जा रहे इंडिगो प्लेन में बम की सूचना से हड़कंप, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर की फायरिंग, शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर की फायरिंग, शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन
मालिक ने मनाया अपने कुक का बर्थडे, इंतजाम देख भावुक हो गए राम जी बाबा- वीडियो वायरल
मालिक ने मनाया अपने कुक का बर्थडे, इंतजाम देख भावुक हो गए राम जी बाबा- वीडियो वायरल
GRAP-4 Rules: दिल्ली-NCR में लागू ग्रैप-4 तोड़ने पर सिर्फ पेनाल्टी लगेगी या जेल भी हो जाएगी, जानें क्या हैं नियम?
दिल्ली-NCR में लागू ग्रैप-4 तोड़ने पर सिर्फ पेनाल्टी लगेगी या जेल भी हो जाएगी, जानें क्या हैं नियम?
Embed widget