एक्सप्लोरर

अकबरुद्दीन ओवैसी को बनाया गया तेलंगाना विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर, टी राजा सिंह बोले- 'जब तक जिंदा हैं, तब तक...'

AIMIM के विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी को तेलंगाना विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किए जाने पर बीजेपी विधायक टी राजा सिंह ने कड़ी आपत्ति जताई है. शनिवार को विधानसभा में विधायकों का शपथ शुरू होगा.

Akbaruddin Owaisi News: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (AIMIM) के विधायक और असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी को तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है. प्रोटेम स्पीकर आम तौर पर सदन के सबसे वरिष्ठ विधायक को नियुक्त किया जाता है. उनका काम नए विधायकों को शपथ दिलाना और विधानसभा स्पीकर का चुनाव करवाना होता है. 

चंद्रयानगुट्टा विधानसभा सीट से जीत दर्ज करने वाले अकबरुद्दीन ओवैसी शनिवार को तेलंगाना के नए विधायकों को शपथ दिलाएंगे. ओवैसी की नियुक्ति पर बीजेपी विधायक टी राजा सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि जब तक जिंदा हैं वो ओवैसी के सामने शपथ नहीं लेंगे. 

टी राजा सिंह ने कहा, ''कांग्रेस सरकार ने उसके लिए आदेश निकाला है कि कल अकबरुद्दीन ओवैसी के सामने सभी लोग शपथ समारोह में शामिल होंगे. ये राजा सिंह जब तक जिंदा है, एआईएमआईएम के सामने शपथ नहीं लेगा. अकबरुद्दीन ओवैसी के सामने शपथ नहीं लेगा.''

गोशामहल से बीजेपी विधायक सिंह ने कहा, ''2018 में भी इसी एआईएमआईएम के विधायक को प्रोटेम स्पीकर बनाकर बिठाया था. उस समय भी नहीं ली. मैं कांग्रेस के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से पूछना चाहता हूं कि क्या आप बीआरएस के मार्ग पर चलना चाहते हैं.''

'बीजेपी विधायक नहीं लेंगे शपथ'

टी राजा सिंह ने कहा, ''सरकारी जमीनों पर उनका कब्जा है. तेलंगाना में रहकर हिंदुओं को मारने की बात करते हैं. क्या ऐसे व्यक्ति के सामने शपथ लेंगे? रेवंत रेड्डी कहते थे कि बीआरएस, एआईएमआईएम और बीजेपी एक है. अब बताइए कि आपका एआईएमआईएम से क्या रिश्ता है.''

उन्होंने कहा, ''विधानसभा में कई वरिष्ठ विधायक हैं, उनको भी बना सकते थे लेकिन जानबूझकर अल्पसंख्यकों को खुश करने के लिए बहुत बड़ी गलती की. लेकिन हम नहीं छोड़ेंगे. कल किसी भी हालत में बीजेपी का विधायक शपथ नहीं लेगा. आगे जब कोई स्पीकर बनेगा तब शपथ लेंगे.''

बता दें कि तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बीआरएस को हराकर सत्ता हासिल की है. कांग्रेस ने 119 सीटों में से 64 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं बीआरएस ने 39, बीजेपी ने 8 और एआईएमआईएम ने सात और सीपीआई ने एक सीट पर जीत दर्ज की है.

Aditya L1 Mission: आदित्य एल1 मिशन के SUIT पेलोड ने कैद की सूर्य की तस्वीरें, आप भी देखें नजारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व CM विजयन से जुड़े परिसरों में ED के एक्शन पर राजनीतिक विवाद, कांग्रेस का आरोप- माकपा नेता को...
पूर्व CM विजयन से जुड़े परिसरों में ED के एक्शन पर राजनीतिक विवाद, कांग्रेस का आरोप- माकपा नेता को...
5 दिन भारत दौरे पर म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग हाइंग, 30 मई को भारत पहुंचेंगे; PM मोदी से भी करेंगे मुलाकात
5 दिन भारत दौरे पर म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग हाइंग, 30 मई को भारत पहुंचेंगे; PM मोदी से भी करेंगे मुलाकात
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा केस में CBI जांच का वर्चुअल एंगल, घर का डिजिटल मॉडल हो रहा तैयार, जुड़ेंगी कड़ी दर कड़ी
ट्विशा शर्मा केस में CBI जांच का वर्चुअल एंगल, घर का डिजिटल मॉडल हो रहा तैयार, जुड़ेंगी कड़ी दर कड़ी
TMC सांसद सौगत रॉय का परगना 24 में विरोध, प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी पर फेंके अंडे, लगाए चोर-चोर के नारे
TMC सांसद सौगत रॉय का परगना 24 में विरोध, प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी पर फेंके अंडे, लगाए चोर-चोर के नारे

वीडियोज

NEET Paper | Janhit with Chitra Tripathi: आर्मी करेगी अब NEET पेपर की रक्षा | Dharmendra Pradhan
Assam Accident News: हाइवे पर गलत चाल...बन गई काल! | Himanta Biswa Sarma | Highway Accident
Sandeep Chaudhary | Iran Us War: ट्रंप की सनक करेगा अर्थव्यवस्था बर्बाद? | Donald Trump | Inflation
Bakrid Clash | Maharashtra: ईद की नमाज के बीच गूंजी हनुमान चालीसा!
Mahadangal: 40 लाख बच्चों का भविष्य..सरकार कितनी गंभीर? | NEET Paper | CBSE | Dharmendra Pradhan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा डेथ केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
ट्विशा शर्मा केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
Exclusive: 'नीट परीक्षा में एयर फोर्स की मदद, माफियाओं पर एक्शन और सीबीएसई OSM... एबीपी न्यूज़ से क्या-क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान
Exclusive: 'नीट एग्जाम में एयर फोर्स, माफियाओं पर एक्शन और CBSE ... क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान?
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; तेज हुई जुबानी जंग
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; जुबानी जंग तेज
Gold Loan: बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
Embed widget