एक्सप्लोरर

'हम 1947 से भी बदतर स्थिति में हैं', दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम बुखारी की पीएम मोदी से अपील

PM Modi: दिल्ली के जामा मस्जिद के शाही इमाम सय्यद अहमद बुखारी ने पीएम मोदी से देश के मुसलमानों से संवाद करने की अपील की है. यह अपील मस्जिदों के सर्वेक्षण को लेकर बढ़ते सांप्रदायिक तनाव के बीच की गई है

Syed Ahmed Bukhari: दिल्ली के जामा मस्जिद के शाही इमाम सय्यद अहमद बुखारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश के मुसलमानों से बात करने की भावुक अपील की है. उन्होंने यह अपील शुक्रवार (6 दिसंबर) को नमाज के बाद की जब देश में मस्जिदों के सर्वेक्षण को लेकर सांप्रदायिक तनाव बढ़ रहा था. बुखारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को अपनी कुर्सी का सही उपयोग करना चाहिए और मुसलमानों के दिल जीतने चाहिए.

इमाम बुखारी ने प्रधानमंत्री मोदी से यह भी कहा "आप जिस कुर्सी पर बैठे हैं उस कुर्सी का न्याय करें. मुसलमानों का दिल जीतें और उन उपद्रवियों को रोकें जो देश का माहौल खराब करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं." इसके आगे उन्होंने कहा कि आज स्थिति 1947 से भी बदतर हो गई है और यह स्थिति देश के भविष्य को लेकर चिंताएं पैदा करती है.  बुखारी ने जब ये कहा कि देश किस दिशा में जाएगा यह कोई नहीं जानता उस दौरान उनकी आंखों में आंसू थे.   

सांप्रदायिक तनाव के बीच PM मोदी से तात्कालिक कदम उठाने की अपील

बुखारी ने प्रधानमंत्री मोदी से तुरंत कदम उठाने की अपील की. उन्होंने सुझाव दिया कि इस तनाव को सुलझाने के लिए तीन हिंदू और तीन मुसलमानों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया जाए. उन्होंने कहा "देश के माहौल को सुधारने के लिए इस बातचीत की बेहद आवश्यकता है." यह अपील विशेष रूप से उस हिंसा के बाद आई है जो 24 नवंबर को उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई थी.

संभल और अजमेर में मस्जिदों के सर्वे के बाद तनाव की स्थिति

संभल में 19 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान तनाव बढ़ा. जब एक याचिका के आधार पर दावा किया गया कि इस स्थान पर पहले एक हरिहर मंदिर था. 24 नवंबर को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की ओर से मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान पत्थरबाजी की घटना घटी जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. इस घटना ने सांप्रदायिक तनाव को और ज्यादा बढ़ा दिया.

अजमेर शरीफ दरगाह पर भी छिड़ा विवाद

अजमेर में भी एक याचिका दायर की गई है जिसमें दावा किया गया है कि अजमेर शरीफ दरगाह एक शिव मंदिर के ऊपर बनाई गई थी. राजस्थान की अदालत ने इस याचिका को स्वीकार करते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) अजमेर दरगाह समिति और अल्पसंख्यक मंत्रालय को नोटिस जारी किए. यह याचिका हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता की ओर से दायर की गई है.

मंदिर-मस्जिद के विवादों पर क्या बोले बुखारी?

बुखारी ने आगे कहा कि अब समय आ गया है कि देश में सांप्रदायिक सौहार्द्र को बढ़ावा दिया जाए और मंदिर-मस्जिद के विवादों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ा जाए. उन्होंने चिंता व्यक्त की कि इन विवादों के कारण देश का माहौल खराब हो रहा है और इसका भविष्य अनिश्चित है.

ये भी पढ़ें: 'दोगलापन छोड़े पाकिस्तान', मसूद अजहर मामले में भारत की फटकार, जैश चीफ के खिलाफ एक्शन की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावधान! आपकी बीयर सुरक्षित है या नहीं? हैदराबाद में बोतल के अंदर मछली मिलने से मचा हड़कंप
सावधान! आपकी बीयर सुरक्षित है या नहीं? हैदराबाद में बोतल के अंदर मछली मिलने से मचा हड़कंप
Karnataka: अपार्टमेंट के 'साइलेंस जोन' में कुत्ते को घुमाने को लेकर बवाल, मोबाइल छीना तो हुई मारपीट
अपार्टमेंट के 'साइलेंस जोन' में कुत्ते को घुमाने को लेकर बवाल, मोबाइल छीना तो हुई मारपीट
हैदराबाद में ED का बड़ा एक्शन, अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों की जांच, शहर के कॉरपोरेट इलाकों में हड़कंप
हैदराबाद में ED का बड़ा एक्शन, अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों की जांच, शहर के कॉरपोरेट इलाकों में हड़कंप
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह शुक्र, शनि और वरुण
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह

वीडियोज

Mangal Lakshmi: 😮Adit की घर वापसी! Mangal की बातों को किया अनसुना, Ishana का बना ढाल
Bollywood news: तलाक की खबरों के बीच थलापति विजय का नाम इस हसीना संग अफेयर में आया
Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP News: केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे डिप्टी CM
केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे डिप्टी CM
Pakistan Petrol Price: ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
IND vs NZ: फाइनल से पहले IND vs NZ के टी20 रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
फाइनल से पहले IND vs NZ के टी20 रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
Jana Nayagan Release: 'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
Delhi News: उत्तम नगर में होली पर युवक की हत्या के बाद बवाल, लोगों ने वाहनों को लगाई आग, सड़कों पर प्रदर्शन
दिल्ली: उत्तम नगर में होली पर युवक की हत्या के बाद बवाल, लोगों ने वाहनों में लगाई आग, सड़कों पर प्रदर्शन
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह शुक्र, शनि और वरुण
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह
Women's Day 2026: दुनिया के किन देशों में नहीं मनाया जाता विमेंस डे, आयोजन करने पर मिलती है सजा?
दुनिया के किन देशों में नहीं मनाया जाता विमेंस डे, आयोजन करने पर मिलती है सजा?
जन शताब्दी में महिला ने दिखाई दबंगई, टिकट लिया नहीं और TTE पर लगा दिया आरोप, फोटोज वायरल
जन शताब्दी में महिला ने दिखाई दबंगई, टिकट लिया नहीं और TTE पर लगा दिया आरोप, फोटोज वायरल
Embed widget