एक्सप्लोरर

डोनाल्ड ट्रंप से किस मामले में आगे हैं अरविंद केजरीवाल? स्वाति मालीवाल ने वीडियो शेयर कर बता दिया 

Arvind Kejriwal Convoy: स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के काफिले की तुलना अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के काफिले से की. उन्होंने कहा कि कभी वीआईपी कल्चर को लेकर केजरीवाल दुनिया को टोकते थे.

Swati Maliwal attacks Kejriwal: दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार के करीब एक महीने बाद पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल विपश्यना के लिए पंजाब पहुंचे हैं. वह अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ होशियारपुर के आनंदगढ़ में 10 दिवसीय विपश्यना सत्र में शामिल होकर ध्यान लगाएंगे. इस बीच अरविंद केजरीवाल के काफिले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

अरविंद केजरीवाल कभी वीआईपी कल्चर का विरोध करते थे, लेकिन जब वो पंजाब पहुंचे तो उनकी गाड़ियों का लंबा काफिला दिखाई दिया. पूर्व सीएम के काफिले का वीडियो वायरल होने पर आम आदमी पार्टी की बागी और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल पर तंज कसा है.

स्वाति मालीवाल बोलीं- डोनाल्ड ट्रंप से बड़ा काफिला 

स्वाति मालीवाल ने काफिले का वीडियो शेयर कर लिखा कि अरविंद केजरीवाल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बड़ा सुरक्षा घेरा लेकर घूम रहे हैं. राज्यसभा सांसद ने लिखा, 'जिस पंजाब की जनता ने इतना प्यार दिया उससे इतना डर लगता है केजरीवाल जी को? सारी दुनिया को VIP कल्चर पर टोकने वाले केजरीवाल जी आज खुद Donald Trump से बड़ा सुरक्षा घेरा लेकर घूम रहे हैं. गजब ही है… कैसे पंजाब जैसे महान सूबे को सबने अपने ऐश आराम के साधन निकालने का जरिया बना लिया है.'

 

सिरसा ने केजरीवाल की सादगी को बताई नौटंकी

वहीं बीजेपी भी अरविंद केजरीवाल के काफिले को लेकर आम आदमी पार्टी को घेर रही है. बीजेपी नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, 'ऐसी विपासना का क्या फायदा जहां सादगी और आत्मचिंतन की जगह 50 गाड़ियों के काफिले में अहंकार और दिखावा हो? अरविंद केजरीवाल की ये नकली सादगी एक और नौटंकी है, जो व्यक्ति भ्रष्टाचार और अहंकार में डूबा हो, वह विपासना के असली अर्थ को क्या समझेगा?  जनता सब देख रही है!'

काफिले पर बोली AAP- केंद्र ने दी है केजरीवाल को सुरक्षा

वहीं आम आदमी पार्टी की ओर से कहा गया है कि केंद्र की बीजेपी सरकार ने केजरीवाल को सुरक्षा दी है. कांग्रेस और बीजेपी वाले मिले हुए हैं. अरविंद केजरीवाल पंजाब से राज्यसभा नहीं जा रहे हैं और न ही पंजाब के मुख्यमंत्री बनने वाले हैं. बीजेपी वाले अफवाह उडा रहे हैं.

आनंदगढ़ में दूसरी बार विपश्यना के लिए गए केजरीवाल

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ होशियारपुर मंगलवार की रात होशियारपुर पहुंचे, जहां से 11 किलोमीटर दूर आनंदगढ़ गांव में स्थित धम्म धजा विपश्यना केंद्र में 10 दिवसीय विपश्यना सत्र में शामिल होंगे. केजरीवाल विपश्यना सत्र में शामिल होते रहे हैं. इसके पहले वह जयपुर, नागपुर, हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के पास धर्मकोट और बेंगलुरु समेत कई स्थानों पर जा चुके हैं. यह दूसरी बार है जब केजरीवाल विपश्यना सत्र के लिए आनंदगढ़ आए हैं. उन्होंने आनंदगढ़ गांव में दिसंबर 2023 में 10 दिवसीय सत्र में भाग लिया था.

दिल्ली में इस बार AAP को मिलीं 22 सीटें

दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी की बुरी हार हुई. 70 सीटों में AAP को केवल 22 सीटें ही मिली हैं, जबकि बीजेपी ने 48 सीटें जीतकर 27 साल बाद दिल्ली में सरकार बनाई है. इस चुनाव में मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज, सत्येंद्र जैन और सोमनाथ भारती समेत AAP के कई बड़े नेता चुनाव हार गए.

यह भी पढ़ें- 'मैं 10 साल से कह रहा हूं कि उन्हें...', अरविंद केजरीवाल के काफिले पर संदीप दीक्षित का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख
US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई तमिलनाडु में दिखाएंगे ताकत! 'वी द लीडर्स' की पहली मेगा कॉन्फ्रेंस, क्या है प्लान?
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई तमिलनाडु में दिखाएंगे ताकत! 'वी द लीडर्स' की पहली मेगा कॉन्फ्रेंस, क्या है प्लान?

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
Embed widget