एक्सप्लोरर

साइंस में ग्रेजुएशन से लेकर भगवा चोला अपनाने वाले स्वामी असीमानंद की पूरी कहानी

साधारण परिवार से आने वाले असीमानंद ने साइंस में ग्रेजुएशन 1971 में पूरा किया लेकिन वह स्कूल के दिनों से ही दक्षिणपंथी संगठनों से जुड़े रहे.

नई दिल्ली: नब कुमार सरकार, जतिन चटर्जी, ओंकारनाथ ये सब नाम एक ही व्यक्ति स्वामी असीमानंद के हैं जिन्हें मक्का मस्जिद विस्फोट मामले में आज बरी किया गया.  नाम भले ही कई हो लेकिन उनकी निष्ठा सिर्फ भगवा के प्रति है. पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के कमारपुकर गांव में जन्मे नब कुमार सरकार साल 2010 में तब राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आए जब सीबीआई ने उन्हें हैदराबाद की मक्का मस्जिद विस्फोट में कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया था. वह स्वामी असीमानंद के नाम से लोकप्रिय हैं. मक्का मस्जिद में 18 मई 2007 को शुक्रवार की नमाज के दौरान एक शक्तिशाली बम विस्फोट में नौ लोग मारे गए और 58 व्यक्ति जख्मी हुए थे.

पिछले साल अजमेर विस्फोट मामले में बरी हो चुके हैं असीमानंद

66 साल के स्वयंभू संन्यासी इसके बाद दो अन्य आतंकवादी घटनाओं में आरोपी के तौर पर नामजद हुए. उसी साल 11 अक्तूबर 2007 को अजमेर के ख्वाजा चिश्ती की दरगाह में हुए विस्फोट और 17-18 फरवरी 2007 को समझौता एक्सप्रेस विस्फोट मामले में भी उन्हें आरोपी बनाया गया. सबूतों के अभाव में आज वह दूसरी बार बरी हुए. पिछले साल मार्च में अजमेर विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत ने उन्हें बरी कर दिया था. एक अधिकारी ने बताया कि असीमानंद के खिलाफ अब केवल समझौता मामले में अदालत में सुनवाई चलेगी.

तेज-तर्रार वक्ता के तौर पर मशहूर हुए असीमानंद

साधारण परिवार से आने वाले असीमानंद ने साइंस में ग्रेजुएशन 1971 में पूरा किया लेकिन वह स्कूल के दिनों से ही दक्षिणपंथी संगठनों से जुड़े रहे और राज्य के पुरुलिया और बांकुड़ा जिलों में वनवासी कल्याण आश्रम के लिए काम करते रहे. जांचकर्ताओं ने बताया कि आश्रम में ही नब कुमार सरकार , स्वामी असीमानंद के नाम से प्रख्यात हुए. तेज-तर्रार वक्ता जल्द ही अल्पसंख्यक विरोधी भाषणों और ईसाई मिशनिरयों खिलाफ अभियान के लिए जाने जाने लगे और देश में अलग-अलग जगहों पर उन्हें बोलने के लिए निमंत्रण मिलने लगा.

आदिवासी कल्याण संगठन 'शबरी धाम' की शुरुआत की

1990 के दशक के अंत तक वह गुजरात के डांग जिले में रहने लगे जहां उन्होंने आदिवासी कल्याण संगठन की शुरुआत की जिसका नाम 'शबरी धाम' है. साल 2010 में न्यायाधीश के सामने दर्ज कराए गए बयान के मुताबिक असीमानंद ने कहा कि वह अल्पसंख्यक विरोधी भाषणों के लिए मशहूर थे. साल 2002 में गांधीनगर के अक्षरधाम मंदिर में आतंकवादी हमले में 30 श्रद्धालुओं के मारे जाने के बाद चीजें बदल गईं और वह इन मौत का बदला लेना चाहते थे. बाद में वह अपने बयान से मुकर गए और राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने उनके खिलाफ बयान से मुकरने के आरोप नहीं लगाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
उत्तर भारत में मानसून एक्टिव, होगी झमाझम बारिश, मुंबई के लिए रेड अलर्ट, जानें दिल्ली, यूपी-बिहार का हाल
उत्तर भारत में मानसून एक्टिव, होगी झमाझम बारिश, मुंबई के लिए रेड अलर्ट, जानें दिल्ली, यूपी-बिहार का हाल
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उत्तर भारत में मानसून एक्टिव, होगी झमाझम बारिश, मुंबई के लिए रेड अलर्ट, जानें दिल्ली, यूपी-बिहार का हाल
उत्तर भारत में मानसून एक्टिव, होगी झमाझम बारिश, मुंबई के लिए रेड अलर्ट, जानें दिल्ली, यूपी-बिहार का हाल
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
UP Weather Update: यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
Embed widget