एक्सप्लोरर

खुद पर हुए हमले के बाद स्वामी अग्निवेश ने की न्यायिक जांच की मांग

रांची: रांची: सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश ने खुद पर हुए हमले की जांच हाई कोर्ट के जज से कराने की मांग की है. पाकुड़ जिले में बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अग्निवेश पर हमला किया था. पाकुड़ की घटना के बाद पुलिस सुरक्षा में अग्निवेश रांची पहुंचे हैं.

रांची से दिल्ली पहुँचे स्वामी अग्निवेश ने कहा कि हमले में मेरी पसलियों में चोट आई है, सांस लेने में दर्द हो रहा है.हमले में स्थानीय सरकार की सहमति नज़र आती है. बीजेपी के लोगों ने ये हमला किया है. अभी तक एक भी गिरफ़्तारी नहीं की गई. कुछ लोगों को पकड़ कर फिर छोड़ दिया गया.  मैंने न्यायिक जांच की मांग की है. लेकिन मुख्यमंत्री पुलिस जांच की बात कर रहे हैं. मैं आदिवासियों के हक़ की लड़ाई लड़ रहा हूं जिससे सरकार और माफ़िया तत्वों के हित टकरा रहे हैं.

वहीं कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय और झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ मीडिया सम्मेलन कर अग्निवेश ने कहा कि उन्होंने खुद मुख्यमंत्री को अपने कार्यक्रम की जानकारी दी और साथ ही उनसे मिलने का समय भी मांगा था. ऐसे में उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी पाकुड़ जिला प्रशासन की थी.

घटना से आहत अग्निवेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मैं ऐसी ताकतों से डरने वाला नहीं हूं. बुलावा मिलने पर फिर से लिट्टीपाड़ा जाउंगा." उन्होंने आगे कहा, "फासीवाद के खिलाफ हमें एकजुट होना होगा. लोकतंत्र को बचाने के लिए सबको एक साथ आना होगा."

मॉब लिंचिंग: स्वामी अग्निवेश की पिटाई के बाद राहुल ने पूछा- मैं कौन हूं? विपक्ष का संसद में हंगामा

गरीबों, आदिवासियों के साथ खड़े रहना, बंधुआ मजदूरों के हक में लड़ना और अंधविश्वास के खिलाफ जनजागरण जारी रखने की बात को दोहरात हुए उन्होंने कहा कि वह प्रदर्शन करने वाले लोगों के साथ बातचीत करने को तैयार थे लेकिन उन्हें पीटा गया ये कौन-सा तरीका है?

गौरतलब है कि झारखंड की राजधानी रांची से लगभग चार सौ किलोमीटर दूर पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती पाकुड़ जिले में बीजेपी, भारतीय जनता युवा मोर्चा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सौ से अधिक कार्यकर्ताओं ने सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश के साथ मारपीट की और उनके कपड़े फाड़ दिए थे.

झारखंड में स्वामी अग्निवेश की बीजेपी कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, हिरासत में लिये गये 20 हमलावर

वह मंगलवार को लिट्टीपाड़ा के एक कार्यक्रम में शामिल होने पाकुड़ गए थे जहां उन्होंने गोमांस खाने का समर्थन किया था. उनकी इस बात पर लोग भड़क गए थे. फिर मामले पर संज्ञान लेते हुए राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए थे और जिसके बाद इस मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
'अगर लोगों को लगता है कि...' ECI को पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने क्या दी सलाह?
'अगर लोगों को लगता है कि...' ECI को पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने क्या दी सलाह?
आशुतोष रांका, सौरव को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार? फोटो डालकर दीपके बोले- 'रातभर...'
आशुतोष रांका, सौरव को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार? फोटो डालकर दीपके बोले- 'रातभर...'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
Embed widget