एक्सप्लोरर

Nandigram Election 2021: नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी का वादा- बीजेपी सरकार आने पर चिटफंड घोटाले का पैसा लौटाएंगे

Nandigram Election 2021: नंदीग्राम से पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती देने वाले शुवेंदु अधिकारी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. नामांकन के बाद उन्‍होंने कहा कि बीजेपी सत्‍ता में आती है तो ठगे गए निवेशकों को चिट फंड का पैसा लौटाया जाएगा

कोलकाता: बंगाल में नंदीग्राम सीट से बीजेपी के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने कल नामांकन भरने के बाद जनता से एक वादा किया है. शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि अगर पश्चिम बंगाल में बीजेपी सत्ता में आती है, तो ठगे गए निवेशकों को चिटफंड का पैसा लौटाया जाएगा.

अधिकारी ने हल्दिया में एक जनसभा में कहा, "केवल बीजेपी ही चिटफंड का पैसा लौटा सकती है. प्रवर्तन निदेशालय मामले की जांच कर रहा है. जिन्होंने भी पॉजी स्कीम में पैसा लगाया है, उनके पैसे वापस किए जाएंगे."

रोड शो के बाद हल्दिया से भरा पर्चा सार्वजनिक रैली आयोजित करने के अलावा, उन्होंने शुक्रवार को ईस्ट मिदनापुर के नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करने से पहले हल्दिया में खुदीराम चौराहे से एक मेगा रोड शो भी निकाला. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और धर्मेद्र प्रधान भी बीजेपी के नंदीग्राम उम्मीदवार के साथ थे.

अधिकारी ने शुक्रवार सुबह पहले नंदीग्राम के सोनाचूरा में सिंघाबिनि मंदिर का भी दौरा किया. वहां से वह जानकीनाथ मंदिर भी गए और पूजा अर्चना की. उन्होंने हल्दिया में उप-विभागीय अधिकारी (एसडीओ) कार्यालय जाने से पहले वहां यज्ञ भी किया. भगवा झंडों से लैस, हजारों लोगों ने 'जय श्री राम' के नारे लगाते हुए बीजेपी नेताओं के साथ रोड शो में मार्च किया.

ईरानी का ममता पर जुबानी हमला केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार पर बंगाल में केंद्रीय कल्याण योजनाओं की अनुमति नहीं देने के लिए हमला किया. ईरानी ने कहा, "पीएम मोदी विभिन्न विकास योजनाओं की शुरुआत कर रहे हैं और ममता दीदी उनका नाम बदलकर बंगाल में लाभ उठा रही हैं."

तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि करोड़ों के चिटफंड घोटाले में ईडी की जांच का बंगाल चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है. घोष ने कहा, "शुवेंदु अधिकारी आगामी चुनावों में वोट हासिल करने के लिए जनता की भावनाओं को भुनाने की कोशिश कर रहे हैं. यह वोट की राजनीति के अलावा कुछ नहीं है."

ये भी पढ़ें- ममता बनर्जी चोट मामले में EC पहुंची टीएमसी, CM की जान को बताया खतरा, BJP ने की ये मांग

बंगाल सरकार ने EC को सौंपी रिपोर्ट- ममता बनर्जी पर किसी तरह के हमले का जिक्र नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी
PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget