एक्सप्लोरर

KK Death: होठों पर चोट, सिर पर निशान... सिंगर केके की मौत को लेकर बढ़ा सस्पेंस, पुलिस ने दर्ज किया केस, BJP ने उठाए सवाल

KK Passes Away: सिंगर केके के माथे और होठों पर चोट के निशान मिले हैं. इसके बाद पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है.

Singer KK Passes Away: कोलकाता में सिंगर केके (Singer KK) की मौत को लेकर सस्पेंस बढ़ गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उनके माथे और होठों पर चोट के निशान मिले हैं. इसके बाद पुलिस ने अप्राकृतिक मौत (Unnatural Death) का मामला दर्ज किया है. पुलिस केके की मौत के मामले में आयोजकों और होटल स्टाफ से पूछताछ की जा रही है. गुरुदास महाविद्यालय में कार्यक्रम किया गया था और इस फेस्ट का नाम दिया गया था- उत्कर्ष 2022. नजरूल मंच में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने गायक केके की मौत की जांच शुरू कर दी है और न्यू मार्केट थाने में अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है. हम होटल अधिकारियों से बात कर रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि उन्हें अस्पताल ले जाने से पहले क्या हुआ था.’’ अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में दो लोगों से पूछताछ हुई है.

शुरुआती जांच से पता चला है कि एक कॉलेज के दो कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने के लिए कोलकाता के दो दिवसीय दौरे पर आए 53 वर्षीय गायक को उस होटल में प्रशंसकों की भीड़ ने ‘‘लगभग घेर’’ लिया था. कोलकाता के दक्षिणी भाग में स्थित नजरुल मंच सभागार में प्रदर्शन के बाद वह होटल लौटे थे. अधिकारी ने कहा, ‘‘गायक ने कुछ प्रशंसकों को अपने साथ तस्वीरें लेने की अनुमति दी थी, लेकिन फिर उन्होंने सेल्फी सेशन को जारी रखने से इनकार कर दिया. वह लॉबी छोड़कर ऊपर चले गए जहां वह कथित तौर पर ठोकर खाकर फर्श पर गिर गए. उनके साथ मौजूद लोगों ने होटल अधिकारियों को सूचित किया.’’

केके की मौत पर सवाल

इसके बाद केके को शहर के दक्षिणी हिस्से में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें ‘‘मृत लाया’’ हुआ घोषित कर दिया. उन्होंने कहा कि शायद गिरने के कारण गायक को दो जगह - एक उनके माथे पर बाईं ओर और दूसरा उनके होठों पर चोटें आईं. अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्हें रात करीब 10 बजे अस्पताल लाया गया. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम उनका इलाज नहीं कर सके.’’ अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें संदेह है कि ‘‘दिल का दौरा’’ पड़ने से गायक का निधन हुआ. उन्होंने कहा कि केके की मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए दिन में पोस्टमार्टम किया जाएगा.

सिंगर केके की मौत पर सवाल खड़े हो रहे है. बंगाल बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष ने राज्य सरकार पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था वो सही नहीं है उसकी जाँच होनी चाहिए. दिलीप घोष ने आगे कहा कि किस तरह से यह बिना एसी के और इतनी भीड़ में काम करना पड़ा. उन्होंने कहा कि भीड़ कैपिसिटी से कहीं ज़्यादा थी और एसी बंद था. पता नहीं इसी कारण उनकी तबीयत बिगड़ी या नहीं ये पता नहीं है, लोगों में एक्साइटमेंट होता है.

कोलकाता में परफॉर्मेंस के बाद निधन

बॉलीवुड के मशहूर गायक कृष्णकुमार कुन्नथ की मंगलवार रात कोलकाता में निधन हो गया. वह केके के नाम से मशहूर थे. केके 53 वर्ष के थे. उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं. अधिकारियों ने बताया कि एक कॉलेज द्वारा दक्षिण कोलकाता स्थित नजरुल मंच में एक समारोह का आयोजन किया गया था, वहां करीब एक घंटे तक गाने के बाद जब केके वापस अपने होटल पहुंचे तो वह अस्वस्थ महसूस कर रहे थे.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि गायक को दक्षिण कोलकाता के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ' केके को रात करीब 10 बजे अस्पताल लाया गया. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम उनका उपचार नहीं कर सके.' अस्पताल के चिकित्सकों ने कहा कि उन्हें आशंका है कि गायक की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई. कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि बुधवार को उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा. 

ये भी पढ़ें: Singer Death: कोलकाता में मशहूर सिंगर केके की हार्ट अटैक से मौत, पीएम मोदी समेत दिग्गज हस्तियों ने जताया शोक

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: अर्नब का तांडव, तट से टकराया चक्रवाती तूफान, 3 घंटे तक करेगा लैंडफॉल, पेड़ उखड़े
Live: अर्नब का तांडव, तट से टकराया चक्रवाती तूफान, 3 घंटे तक करेगा लैंडफॉल, पेड़ उखड़े
MLC Election Results 2026 LIVE: नागपुर में कांग्रेस आगे, पुणे में NCP, पटना में JDU ने बनाई बढ़त, जानें पल-पल का अपडेट
LIVE: नागपुर में कांग्रेस आगे, पुणे में NCP, पटना में JDU ने बनाई बढ़त, जानें पल-पल का अपडेट
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget