एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर अभी भी असमंजस बरकरार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के सांसद सुनील तटकरे ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि अभी सीएम पद को लेकर किसी तरह की कोई चर्चा नहीं हुई है.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र सरकार को लेकर तस्वीर जैसे ही साफ होती दिखती है अचानक कोई ना कोई ऐसा बयान आ जाता है जिससे कई सारे सवाल खड़े हो जाते हैं. बुधवार शाम तक यह लगने लगा था कि महाराष्ट्र में एनसीपी कांग्रेस और शिवसेना के गठबंधन वाली सरकार शपथ ले लेगी और जल्द ही इसका एलान भी हो जाएगा लेकिन गुरुवार आते आते एनसीपी की तरफ से ऐसा बयान आ गया जिसने कई सारे सवाल फिर खड़े कर दिए हैं.

एनसीपी सांसद का बयान मुख्यमंत्री पद पर अभी तक चर्चा नहीं एनसीपी सांसद सुनील तटकरे ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए साफ तौर पर कहा कि अभी सीएम पद को लेकर किसी तरह की कोई चर्चा नहीं हुई है. रही बात शिवसेना के बयान की जिसमें वह 5 साल मुख्यमंत्री पद की बात कर रही है यह उनका मत हो सकता है लेकिन हमारा यह मानना है कि अगर शिवसेना के पास 56 विधायकों की ताकत है तो हमारे पास भी 54 विधायक हैं यानी कि शिवसेना से महज़ 2 कम. ऐसे में चाहते तो हम भी यही हैं कि मुख्यमंत्री हमारा भी बने.

शिवसेना कर रही है मुख्यमंत्री पद पर सहमति का दावा एनसीपी सांसद का यह बयान ऐसे वक्त पर आया है जब शिवसेना की तरफ से लगातार यह कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री होंगे और पूरे 5 वर्ष के लिए उनका कार्यकाल होगा और इस बात को लेकर आम सहमति बन चुकी है.

महाराष्ट्र में सुपर कमेटी और कॉर्डिनेशन कमेटी चलाएगी सरकार, जानें कौन-कौन होंगे इसके सदस्य

कई गांठे अभी भी सुलझना बाकी एनसीपी संसद का यह बयान यह भी दिखाता है कि अभी इस मामले में कई सारे ऐसे पहलू हैं जिन पर चर्चा होना बाकी है या अगर चर्चा हुई भी है तो आम सहमति नहीं बनी है. इसी वजह से शिवसेना कांग्रेस और एनसीपी अलग-अलग मुद्दों पर अलग-अलग बयान दे रहे हैं.

इसका मतलब साफ है कि जब तक इन मुद्दों पर सहमति नहीं बन जाती महाराष्ट्र में सरकार को लेकर किसी भी तरीके के बड़ा एलान नहीं किया जाएगा. शरद पवार ने अपने नेताओं की बैठक में इस बात का पहले भी ज़िक्र कर दिया था कि जब तक शिवसेना कांग्रेस और एनसीपी के गठबंधन वाली सरकार को लेकर सभी तरह की आशंकाएं दूर नहीं हो जाती तब तक जल्दबाज़ी में किसी तरह का एलान नहीं होगा.

क्या कांग्रेस मानेगी सावरकर को भारत रत्न देने की शिवसेना की मांग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
'घड़ियाली आंसू बहाना...' धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
'घड़ियाली आंसू बहाना...' धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget