एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीरः सस्पेंड डीएसपी देवेंद्र सिंह के मामले की जांच श्रीनगर से बढ़ कर जम्मू तक पहुंची

जम्मू-कश्मीर पुलिस के सूत्रों के मुताबिक अपनी पूछताछ में देवेंद्र सिंह ने यह कबूला है कि वो पिछली सर्दियों में भी नावेद बाबू को जम्मू लाया था और तब नावेद जम्मू में एक महीने से अधिक दिनों तक रुका था.

जम्मू: आतंकियों के साथ गिरफ्तार जम्मू-कश्मीर पुलिस के सस्पेंड डीएसपी देवेंद्र सिंह मामले की जांच अब श्रीनगर से बढ़ कर जम्मू तक पहुंच गयी है. पुलिस ने इस मामले में सस्पेंड डीएसपी के साथ गिरफ्तार हिज्बुल आतंकी नावेद बाबा के भाई को जम्मू से गिरफ्तार किया है. साथ ही उससे जांच एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं.

नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी ने जम्मू कश्मीर पुलिस के सस्पेंड डीएसपी देविंदर और हिज्बुल मुजाहिदीन के कनेक्शन की पड़ताल के लिए अब अपनी जांच का दायरा श्रीनगर से बढ़ा कर जम्मू तक कर दिया है.

जम्मू-कश्मीर पुलिस के सूत्रों की माने तो इस मामले की तह तक जाने के लिए जम्मू पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप ने जम्मू के बठिंडी इलाके से हिज्बुल के गिरफ्तार आतंकी नावेद बाबू के भाई इरफान को गिरफ्तार किया है.

चंडीगढ़ में पीएचडी कर रहा है इरफान

सूत्रों के मुताबिक करीब 34 साल के इरफान का पूरा नाम सईद मोहम्मद इरफान है और वो चंडीगढ़ में पीएचडी की पढ़ाई कर रहा है. इरफान ने जम्मू के बठिंडी इलाके में करीब 15 दिन पहले ही एक मकान किराये पर लिया था और उस मकान के मालिक बरकत हुसैन ने इरफान की पुलिस वेरिफिकेशन नहीं करवाई थी.

जम्मू-कश्मीर पुलिस के सूत्रों के मुताबिक अपनी पूछताछ में देवेंद्र सिंह ने यह कबूला है कि वो पिछली सर्दियों में भी नावेद बाबू को जम्मू लाया था और तब नावेद जम्मू में एक महीने से अधिक दिनों तक रुका था. जम्मू से वापस श्रीनगर पहुंचने पर नावेद बाबू ने वहां कई आतंकी घटनाओं को अंजाम देकर 20 से अधिक हत्याएं की. जिनमें कश्मीर सेब लेने पहुंचे ट्रकों के ड्राइवर भी शामिल हैं.

जांच एजेंसियों को अंदेशा है कि नावेद के जम्मू पहुंचने से कुछ दिन पहले ही अगर उसका भाई जम्मू में एक नया मकान किराये पर लेता है तो इससे साफ जाहिर है कि उसे नावेद के जम्मू पहुंचने की खबर थी. जांच एजेंसियां यह भी पता करने में जुटी हैं कि क्या पिछली बार नावेद अपने भाई इरफान के पास ही ठहरा था या वो किसी और ठिकाने पर रुका हुआ था. जांच एजेंसियां अब हिज्बुल के जम्मू में बैठे मददगारों की तलाश में भी जुटी हैं.

वहीं जांच एजेंसियों के मुताबिक देवेंद्र सिंह ने पूछताछ में यह भी बताया है कि वो आतंकी नावेद बाबू को सरेंडर करवाने के लिए जम्मू ला रहा था. लेकिन, जब जांच एजेंसियों ने उससे यह पुछा कि क्या उसने नावेद बाबू के सरेंडर की बात किसी वरिष्ठ अफसर से की थी तो इस पर देवेंद्र सिंह मुकर गया. जिसके बाद अब जांच एजेंसियां उसके हर बयान की तथ्यों के आधार पर जांच कर रही हैं. जांच एजेंसियों की माने तो देवेंद्र सिंह की पूछताछ और छानबीन जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे रोजाना नए-नए तथ्य सामने आ रहे हैं. जिनकी जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें-

गैर बीजेपी शासित राज्यों में CAA को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है केंद्र सरकार- ममता बनर्जी

बिल गेट्स के इन नुस्खों को जीवन में अपनाकर आप रह सकते हैं खुश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget