एक्सप्लोरर

बिल गेट्स के इन नुस्खों को जीवन में अपनाकर आप रह सकते हैं खुश

बिल गेट्स के जीवन में खुशी का राज क्या है ? उन्होंने चार बातों की तरफ ध्यान दिलाया. उनके मुताबिक उनके नुस्खों को अपना कर कोई भी जीवन को सार्थक बना सकता है. सबसे बड़ी बात उनका जो अनुभव है उसे प्राप्त करने के लिए बहुत मशक्कत की जरुरत नहीं पड़ेगी.

नई दिल्ली: माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स 65 साल के हो चुके हैं. 64 साल की उम्र पूरा कर लेने पर उन्होंने अपने जीवन से संबंधित राज का खुलासा किया था. उन्होंने बताया कि  25 साल की उम्र के मुकाबले उन्हें 64 साल की उम्र में ज्यादा खुशी मिली. अपनी खुशी के कारण बताते हुए बिल गेट्स चार नुस्खों को गिनाते हैं. पिछले साल 'रेडिट' पर बिल गेट्स से सवाल जवाब का कार्यक्रम चल रहा था. जिसमें उनकी निजी जिंदगी से जुड़े सवालों के साथ उनकी पसंदीदा किताब के बारे में भी पूछा गया था. सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने चार महत्वपूर्ण बातें बताईं.

1.अपनी प्रतिज्ञा पर जमे रहिए

बिल गेट्स कहते हैं, “जब मैं युवा था तब मैं माइक्रोसॉफ्ट के प्रति गंभीर था. मेरा विचार हर घर के डेस्क पर कंप्यूटर की पहुंच को सुनिश्चित बनाना था. अपने मिशन को सफल बनाने के लिए मैंने कड़ी मेहनत की. और वक्त गुजरने के साथ मेरा नजरिया हकीकत बन गया.”

2. अपने शरीर का सम्मान करना सीखिए

शरीर को लेकर भी बिल गेट्स सजग हैं. बिल गिट्स कहते हैं, “शरीर जिंदगी में एक बार मिलता है. इसलिए इसके साथ आपका रवैया ऐसा होना चाहिए जैसा आप किसी पूजा स्थल के प्रति रखते हैं.” उनका मानना है कि व्यायाम और स्वास्थ्य के बीच गहरा संबंध है. व्यायाम कर मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहा जा सकता है.

3. ज्यादा समय परिवार के साथ बिताइए

क्या ज्यादा समय दफ्तर में बिताना समर्पण की गारंटी है ? इस पर बिल गेट्स कहते हैं, “एक उद्यमी के बारे में ऐसी धारणा बन गई है कि हफ्ते में 60-80 घंटे बिताना सफलता और समर्पण की निशानी है. जबकि हकीकत इससे कोसों दूर है. अमेरिका में होने वाली मौत के पीछे पांचवां कारण काम का दबाव है.”

दफ्तर में ज्यादा घंटे बिताने का मतलब है कि आप अपने समय को किसी और जगह कम देंगे. दुर्भाग्य से 24 घंटे में बहुत सारे लोग परिवार के साथ समय बिताने की तुलना में काम के घंटे को बढ़ाने का फैसला करते हैं. उनका ये फैसला बहुत हद तक संघर्ष और तनाव का कारण बन जाता है. स्वास्थ्य के खतरों को कम करने के लिए जरुरी है कि आप जीवन में कुछ सीमाएं तय कर अपने परिवार के साथ समय बिताएं. इसी तरह दफ्तर में काम करते समय हर दिन कुछ बातों का खयाल रख आप अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं.

4. उदारता दिखाइए, चाहे आपकी संपत्ति कितनी भी हो

बिल गेट्स बताते हैं, कुछ लोगों का ये मानना होता है कि जब उनके पास धन की बचत होगी तभी परोपकार के काम में खर्च करेंगे. ऐसा दृष्टिकोण रखकर जिंदगी में बिना कोई बड़ा काम किये आप अपने कीमती लम्हों को बेकार कर रहे हैं. बेहतर यही है कि समय रहते आप रकम की बचत करें. फिर उस रकम को दान-पुण्य के काम में खर्च कर दुनिया को कुछ देने की स्थिति में बनें.

उनकी सलाह है कि दौलत या समय को मुनासिब कामों में लगाया जाए. उनका कहना है कि उनके सुझाव पर अमल करने के लिए किसी को बहुत ज्यादा अन्य साधनों की जरुरत नहीं पड़ेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गजब सस्ता हुआ सोना, कल के बाद आज फिर गिरी कीमत; जानें 10 ग्राम का रेट
गजब सस्ता हुआ सोना, कल के बाद आज फिर गिरी कीमत; जानें 10 ग्राम का रेट
13 अक्टूबर को आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
13 अक्टूबर को आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
Embed widget