एक्सप्लोरर

तेज प्रताप की 'धमकी' के बाद सुशील मोदी ने बदला बेटे की शादी का वेन्यू

तेजप्रताप ने सुशील मोदी के बेटे की शादी में तोडफ़ोड़ एवं हंगामा करने की धमकी दी थी. तेज प्रताप ने कहा था कि अगर वह शादी में चले जाएंगे तो गड़बड़ कर देंगे. विवाह समारोह में ही सभा करेंगे और घर में घुसकर मारपीट करेंगे. शादी में आए मेहमान भी बेइज्जत हो जाएंगे. मैं नीचे सिर्फ माता-पिता और ऊपर आदिदेव महादेव से डरता हूं.

पटना: लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने एक रैली के दौरान बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी के बेटे की शादी में घुसकर उत्पात मचाने की धमकी दी थी. सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अब सुशील मोदी ने बेटे की शादी का कार्यक्रम स्थल बदल दिया है.

पहले शादी समारोह 03 दिसम्बर, 2017 को दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक बजे राजेन्द्र नगर स्थित शाखा मैदान से होना था. इसे अब बदलकर पटना एयरपोर्ट के नजदीक वेटनरी कॉलेज मैदान में शिफ्ट कर दिया गया है. सभी आमंत्रित मेहमानों को इसकी सूचना दी जा रही है. उपमुख्यमंत्री की ओर से बताया गया कि शादी कार्यक्रम सुशील मोदी को मिले सरकारी बंगले 5, देशरत्न मार्ग पर होना था. लेकिन इस बंगले में अभी पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव रह रहे हैं.

इसके बाद बिहार विधान परिषद के सभापति के सरकारी बंगले 3, देशरत्न मार्ग पर होना था. इस बंगले में तेज प्रताप यादव ने अवैध रूप से दोबारा कब्जा कर लिया है. इसलिए आखिर में इसे वेटनरी कॉलेज मैदान में शिफ्ट किया गया.

फिर बिगड़े बोल, तेज प्रताप बोले- मोदी-शाही पापी, नीतीश-सुशील तेज प्रताप ने कल एक बार फिर बीजेपी पर हमला बोला. तेज प्रताप ने कहा, ''बिहा को पलटूराम की सरकार बर्बाद कर रही है. कृष्ण- अर्जून की जोडी से डरकर इसने रातों-रात सरकार बदल ली. हमारे विकास कार्यों से पलटूराम डर गया.''

तेज प्रताप यही नहीं रुके उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर भी हमला बोला. तेज प्रताप ने पीएम मोदी और अमित शाह को पापी तक कह डाला. इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी को डेंगू फैलाने वाला बताया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OSM पर SC में सुनवाई, CBSE ने कहा- ‘1.68 लाख छात्रों की कॉपियां दोबारा जांचीं’
OSM पर SC में सुनवाई, CBSE ने कहा- ‘1.68 लाख छात्रों की कॉपियां दोबारा जांचीं’
Rahul Gandhi Dharna Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम से ध्यान भटकाने की कोशिश
Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम से ध्यान भटकाने की कोशिश
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget