एक्सप्लोरर

सुशील मोदी ने की मांग, बिहार के किसानों का 'कर्ज' माफ करें CM नीतीश

पटना: बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने राज्य सरकार से दूसरे राज्यों की तर्ज पर बिहार में किसानों के कर्जमाफी की मांग की. सुशील मोदी ने किसानों के 21651 करोड़ रूपये का छोटी अवधि का कृषि कर्ज (शॉर्ट टर्म एग्रीकल्चर लोन) माफ करने की मांग की.

सुशील मोदी ने कहा कि यूपी, महाराष्ट्र, पंजाब और कर्नाटक ने किसानों की कर्ज माफी का ऐलान किया है. बिहार सरकार को भी इन राज्यों की तर्ज पर किसानों का कर्ज माफ करने पर विचार करना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि कृषि रोड मैप के असफल होने और सरकार के जरिए किसानों की उपज की खरीद नहीं होने से प्रदेश में किसानों की हालत खस्ता है.

बीजेपी नेता ने कहा कि बिहार के 39 लाख किसानों पर 2,651 करोड़ रूपये का छोटी अवधि का कृषि कर्ज है. महाराष्ट्र और यूपी सरकार ने एक-एक लाख रूपये तक का कर्ज माफ कर दो करोड़ किसानों को राहत दी है. वहीं कर्नाटक ने भी 50 हजार रुपये तक का कर्ज माफ कर 22 लाख किसानों का लाभ पहुंचाया है. बिहार सरकार को भी 39 लाख किसानों के हित में कर्ज माफी का फैसला लेना चाहिए.

बिहार विधानपरिषद में प्रतिपक्ष के नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि इसके अलावा बिहार को मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, राजस्थान और पंजाब की तरह किसानों को बिना ब्याज के कर्ज देना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि इस साल 90 लाख म्रिटिक टन का रिकॉर्ड उत्पादन होने के बावजूद राज्य सरकार मात्र 18 म्रिटिक टन की खरीददारी कर पाई है. इस वजह से किसानों को औने-पौने दाम पर अपनी उपज बेचने को मजबूर होना पड़ा है.

सुशील ने कहा, कृषि रोड मैप (2012-17) अपने सभी मानकों पर बुरी तरह से फेल रहा है. डीजल अनुदान के भुगतान और कृषि यंत्रीकरण में भी सरकार विफल रही है. ऐसे में सरकार को किसानों का कर्ज माफ करने के साथ ही उन्हें आगामी फसलों के लिए बिना ब्याज के कर्ज देना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K Terrorist: जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ एक्शन, शोपियां में चौथे दिन लश्कर के 2 आतंकियों को खोज रही आर्मी
जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ एक्शन, शोपियां में चौथे दिन लश्कर के 2 आतंकियों को खोज रही आर्मी
'ममता बनर्जी को पुलिस ने रेप पीड़िता से मिलने से रोका', भड़क गई TMC, BJP बोली- 'कोई उन पर अंडे...'
'ममता बनर्जी को पुलिस ने रेप पीड़िता से मिलने से रोका', भड़क गई TMC, BJP बोली- 'कोई उन पर अंडे...'
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता बनर्जी
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता
NEET Paper Leak: 'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके
'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले CJP के अभिजीत दीपके

वीडियोज

Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
NEET Paper Leak: 'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके
'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले CJP के अभिजीत दीपके
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
Europe Heatwave: यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
AIIMS Study: बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
Embed widget