एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत की मौत वाले दिन उनके घर जाने वाले पुलिसकर्मियों से CBI कर रही है पूछताछ, ये हैं सवाल

14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत वाले दिन उनके घर जाने वाले पुलिसकर्मियों से सीबीआई की टीम पूछताछ कर रही है.

मुंबई: सुप्रीम कोर्ट के हरी झंडी मिलने बाद सीबीआई ने आज सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच शुरू कर दी. एजेंसी ने मुंबई पुलिस से मामले से संबंधित दस्तावेज और रिपोर्ट ली.

सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई की टीम मुंबई पुलिस के उन कर्मियों से भी पूछताछ कर रही है, जो 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत के घर अभिनेता की मौत की सूचना के बाद पहुंचे थे.

सूत्रों ने बताया कि सीबीआई पुलिसकर्मियों से पिछले करीब पांच घंटे से पूछताछ कर रही है. उनसे पूछा जा रहा है कि अभिनेता सुशांत राजपूत की मौत की सूचना के बाद जब उनके घर पहुंचे तो उन्होंने क्या देखा?

सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई सुशांत सिंह के घर पहुंचे पुलिस वालों से ये जानना चाहती है कि जब उन्होंने सुशांत की बॉडी देखी थी तो क्या उन्होंने पहली नज़र में ही इसे खुदकुशी मान लिया था या किसी और एंगल की तरफ भी उनका ध्यान गया था. उन्होंने उस वक्त वहां पर क्या क्या किया?

रसोइये से हुई पूछताछ

बता दें कि फोरेंसिक विशेषज्ञ से लैस सीबीआई की एक विशेष जांच टीम गुरुवार की रात को मुंबई पहुंची. सीबीआई अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह ही मामले की जांच शुरू की और वे राजपूत के रसोइये को उपनगरीय सांता क्रूज़ में डीआरडीओ और आईएएफ गेस्ट हाउस में पूछताछ के लिए लेकर आए.

सीबीआई अधिकारी यहीं ठहरे हैं. गेस्ट हाउस परिसर में एक वाहन को जाते हुए देखा गया, जिसमें रसोइया और सीबीआई के अधिकारी सवार थे. सूत्रों ने बताया कि जांच दल मामले से जुड़े सभी लोगों का बयान दर्ज करेगा.

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत उपनगर बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में 14 जून को मृत मिले थे. अधिकारी ने बताया कि अधीक्षक-रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में एक अन्य टीम बांद्रा पुलिस थाने पहुंची, जहां अभिनेता के कथित तौर पर आत्महत्या करने के बाद एडीआर (दुर्घटनावश मौत का मामला) दर्ज की गई थी.

उन्होंने बताया कि टीम ने एडीआर की ‘केस डायरी’ और जांच से जुड़े अन्य दस्तावेज लिए, जिसमें ऑटोप्सी और फोरेंसिक रिपोर्ट शामिल है. अधिकारी ने बताया कि मुम्बई पुलिस जांच का नेतृत्व कर रहे डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे से भी सीबीआई की टीम ने मुलाकात की.

उन्होंने बताया कि सीबीआई दल राजपूत के ‘मॉन्ट ब्लैंक’ इमारत स्थित फ्लैट का दौरा भी करेंगे, जहां अभिनेता मृत मिले थे. सूत्रों ने बताया कि जांच के दौरान दल मौके पर ‘क्राइम सीन’ (यानी घटना के समय वहां क्या-क्या हुआ) तैयार करेगा.

ED ने सुशांत सिंह राजपूत की बड़ी बहन से पूछताछ की, जानें क्या सवाल किए गए?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत-अमेरिका की ट्रेड डील हो गई, लेकिन...', पीयूष गोयल के बयान पर ट्रंप प्रशासन का जवाब, जानें क्या कहा?
'भारत-अमेरिका की ट्रेड डील हो गई, लेकिन...', पीयूष गोयल के बयान पर ट्रंप प्रशासन का जवाब, जानें क्या कहा?
मुनव्वर राना की बेटी हिबा राना को पति ने दिया तीन तलाक, पुलिस ने दर्ज किया केस
मुनव्वर राना की बेटी हिबा राना को पति ने दिया तीन तलाक, पुलिस ने दर्ज किया केस
T20 World Cup 2026 All Teams Squad: भारत-पाकिस्तान से स्कॉटलैंड और ऑस्ट्रेलिया तक, देखें 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए सभी 20 देशों की टीमें
भारत-पाकिस्तान से स्कॉटलैंड और ऑस्ट्रेलिया तक, देखें 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए सभी 20 देशों की टीमें
'परमीत फुटबॉल खेलने चले गए', अर्चना पूरन सिंह ने मिसकैरिज-प्रेग्नेंसी पर की बात, बोलीं- अकेला फील हुआ
'परमीत फुटबॉल खेलने चले गए', अर्चना पूरन सिंह ने मिसकैरिज-प्रेग्नेंसी पर की बात, बोलीं- अकेला फील हुआ

वीडियोज

वड़ा पाव गर्ल के घर में तूफान !
UP News: मुफ्त मोमोज के बदले 85 लाख के गहने! सातवीं के बच्चे से ठगी | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: 'फादर ऑफ डील' से विपक्ष की क्यों बढ़ी मुश्किल? | India US Trade Deal
Bharat Ki Baat: भारत-अमेरिका की डील...हो गई सील! | Rahul Gandhi | Congress Protest
Chitra Tripathi: किसानों के हित की गारंटी, डील से देगी BJP? | India US Trade Deal | US Tariff |Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत-अमेरिका की ट्रेड डील हो गई, लेकिन...', पीयूष गोयल के बयान पर ट्रंप प्रशासन का जवाब, जानें क्या कहा?
'भारत-अमेरिका की ट्रेड डील हो गई, लेकिन...', पीयूष गोयल के बयान पर ट्रंप प्रशासन का जवाब, जानें क्या कहा?
मुनव्वर राना की बेटी हिबा राना को पति ने दिया तीन तलाक, पुलिस ने दर्ज किया केस
मुनव्वर राना की बेटी हिबा राना को पति ने दिया तीन तलाक, पुलिस ने दर्ज किया केस
T20 World Cup 2026 All Teams Squad: भारत-पाकिस्तान से स्कॉटलैंड और ऑस्ट्रेलिया तक, देखें 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए सभी 20 देशों की टीमें
भारत-पाकिस्तान से स्कॉटलैंड और ऑस्ट्रेलिया तक, देखें 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए सभी 20 देशों की टीमें
'परमीत फुटबॉल खेलने चले गए', अर्चना पूरन सिंह ने मिसकैरिज-प्रेग्नेंसी पर की बात, बोलीं- अकेला फील हुआ
'परमीत फुटबॉल खेलने चले गए', अर्चना पूरन सिंह ने मिसकैरिज-प्रेग्नेंसी पर की बात, बोलीं- अकेला फील हुआ
हिजबुल मुजाहिदीन को बड़ा झटका, आतंकी कमांडर कैसर अहमद मीर की इस्लामाबाद में मौत
हिजबुल मुजाहिदीन को बड़ा झटका, आतंकी कमांडर कैसर अहमद मीर की इस्लामाबाद में मौत
'सरकार के इशारे पर मुझे बोलने से रोका', राहुल गांधी ने स्पीकर ओम बिरला को लिखी चिट्ठी, लोकतंत्र पर बताया काला धब्बा
'सरकार के इशारे पर मुझे बोलने से रोका', राहुल गांधी ने स्पीकर ओम बिरला को लिखी चिट्ठी, लोकतंत्र पर बताया काला धब्बा
T20 World Cup 2026: भारत-पाक मैच नहीं हुआ तो क्या मान्य होगा इंश्योरेंस, जानें किसे मिलेगा इसका पैसा?
भारत-पाक मैच नहीं हुआ तो क्या मान्य होगा इंश्योरेंस, जानें किसे मिलेगा इसका पैसा?
सीने में दर्द ही नहीं, ये भी होते हैं हार्ट अटैक के लक्षण, जान लेंगे तो बच जाएगी जान
सीने में दर्द ही नहीं, ये भी होते हैं हार्ट अटैक के लक्षण, जान लेंगे तो बच जाएगी जान
Embed widget