एक्सप्लोरर

ED ने सुशांत सिंह राजपूत की बड़ी बहन से पूछताछ की, जानें क्या सवाल किए गए?

ईडी ने आज सुशांत सिंह राजपूत की बड़ी बहन प्रियंका सिंह से पूछताछ की और उनका बयान दर्ज किया. अभिनेता की मौत के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का भी केस दर्ज है.

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले की जांच के सिलसिले में अभिनेता की बड़ी बहन प्रियंका सिंह से पूछताछ की. अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत बयान दर्ज किया गया.

अभिनेता के बैंक के अकाउंट डिटेल से पता चला कि नॉमिनी में प्रियंका सिंह का नाम है. समझा जाता है कि ईडी राजपूत की आमदनी, उनके निजी और पेशेवर सौदों के बारे में सूचना हासिल करना चाहती है जिनके बारे में प्रियंका को जानकारी है.

ईडी ने इससे पहले राजपूत के पिता के के सिंह और उनकी एक और बहन मीतू सिंह के बयान दर्ज किये थे. राजपूत 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने आवास पर मृत मिले थे. उनकी चार बहनें हैं.

एजेंसी ने गुरुवार को मुंबई में फिल्म निर्देशक रूमी जाफरी के बयान भी दर्ज किये थे. सूत्रों के अनुसार, जाफरी से उनकी सुशांत सिंह राजपूत के साथ एक फिल्म निर्देशन की योजना की खबरों के बारे में पूछा गया. ईडी ने राजपूत के पिता द्वारा 25 जुलाई को पटना में दर्ज कराई गयी एक प्राथमिकी के आधार पर मामला दर्ज किया और जांच शुरू की.

ईडी इस मामले में अब तक राजपूत की दोस्त रहीं रिया चक्रवर्ती, उनके परिवार के सदस्यों शौमिक, इंद्रजीत चक्रवर्ती, राजपूत के कारोबार प्रबंधकों, सीए, घर पर काम करने वाले लोगों, उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी से भी पूछताछ कर चुकी है.

सुशांत सिंह केस में CBI ने मुंबई पुलिस से लिए डिजिटल दस्तावेजों के सुबूत, कुक नीरज से पूरी हुई पूछताछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', क्या PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', क्या PM मोदी ने ऐसा कहा?
‘आज मेरा बर्थडे है, मुझे माफ कर...’, विवादित बोल के बाद बोली नाबालिग लड़की
‘आज मेरा बर्थडे है, मुझे माफ कर...’, विवादित बोल के बाद बोली नाबालिग लड़की
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Prime Video Top Series: वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget