एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह केस: सुशील मोदी का आरोप, बॉलीवुड माफिया के दबाव में उद्धव ठाकरे

सुशील मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि कांग्रेस-संपोषित बालीवुड माफिया के दबाव में हैं, इसलिए सुशांत मामले में जिम्मेदार सभी तत्वों को बचाने पर तुले हैं. कांग्रेस बिहार की जनता को क्या मुंह दिखाएगी?

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को एकबार फिर पटना के रहने वाले बालीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले की जांच को लेकर महाराष्ट्र के उद्धव ठाकरे सरकार पर निशाना साधा है. शनिवार शाम सुशील मोदी ने कई ट्वीट किए. उन्होंने कहा, ''उद्धव ठाकरे कांग्रेस-संपोषित बालीवुड माफिया के दबाव में हैं, इसलिए सुशांत मामले में जिम्मेदार सभी तत्वों को बचाने पर तुले हैं. कांग्रेस बिहार की जनता को क्या मुंह दिखायेगी? अब बिहार के बेटे सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के लिए के लिए पहुंची बिहार पुलिस को मुम्बई पुलिस का सहयोग नहीं मिल रहा है.''

राज्य सरकार सुशांत को न्याय दिलाने के लिए किसी भी हद तक जाएगी

सुशील मोदी ने आगे कहा, ''बिहार सरकार ने न केवल जांच के आदेश दिये, बल्कि सुप्रीम कोर्ट में कैवियट दाखिल कर अनुरोध किया कि रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई करते समय बिहार का पक्ष भी सुना जाए. राज्य सरकार सुशांत को न्याय दिलाने के लिए किसी भी हद तक जाएगी.''

सुशील मोदी बोले- उद्धव सरकार ने तो हद कर दी है एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, ''उदीयमान अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या ने करोड़ों बिहारवासियों को स्तब्ध और दुखी किया है, इसलिए लगभग सभी दल चाहते हैं कि मामले की सीबीआई जांच हो. महाराष्ट्र में पहले भी बिहार के लोगों से दुर्व्यवहार की शिकायतें मिलती थीं, लेकिन अब वहां कांग्रेस-एनसीपी की बैसाखी पर टिकी उद्धव सरकार ने तो हद कर दी है. सुशील मोदी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान महाराष्ट्र से बिहारी मजदूरों की वापसी के समय अड़ंगेबाजी की गई. ''

नीतीश कुमार ने कहा- परिवार कहेगा तो सीबीआई जांच की सिफारिश करेंगे इससे पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने एबीपी न्यूज से इस पूरे मामले पर बात की. उन्होंने कहा कि अगर परिवार कहेगा तो सीबीआई जांच की सिफारिश करेंगे. उन्होंने कहा कि न्याय दिलाने के लिए ज़रूरत पड़ी तो स्पीडी ट्रायल भी कराएंगे साथ ही महाराष्ट्र पुलिस को सहयोग करनी चाहिए.

डीजीपी गुप्तेशवर पाण्डेय ने कहा- सुशांत की मौत की जांच के लिए जान की बाज़ी लगा देंगे इस मामले पर बिहार पुलिस के डीजीपी गुप्तेशवर पाण्डेय ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि सुशांत से जुड़े लोगों से बिहार पुलिस ने पूछताछ की है. सुशांत के दोस्त महेश शेट्टी, कुक अशोक, बहन मीतू सिंह, पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे, सुशांत के डॉक्टर डॉ चावड़ा, सुशान्त के घर का स्वीपर नीरज शामिल है. उन्होंने कहा कि सुशांत की मौत की जांच के लिए जान की बाज़ी लगा देंगे. बिहार से मुम्बई गई टीम की मदद के लिए बिहार से कुछ सीनियर अधिकारी भी जांएगे.

बिहार पुलिस ने प्रोड्यूसर रुमी जाफरी से की पूछताछ बिहार पुलिस ने शनिवार को प्रोड्यूसर रुमी जाफरी से पूछताछ की. रुमी रिया और सुशांत को लेकर एक फिल्म बनाने वाले थे हालांकि लॉकडाउन के चलते फिल्म शुरु नहीं हो पाई. वहीं सुशांत ने भी कहा था कि जब ठीक हो जाउंगा तब फिल्म करुंगा. वहीं बिहार पुलिस को नवी मुंबई के उलवे जाएगी. इसी जगह सुशांत, रिया और शोविक कि कंपनी रजिस्टर है. रिया के पापा इंद्रजीत का फ्लैट है.

SSR Death Case: रूमी जाफरी से बिहार पुलिस ने की पूछताछ, बताया क्यों जरूरी था रूमी का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Season 2026 Live: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
LIVE: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
CJP Parliament March LIVE: 'हमें संसद जाने से कोई नहीं रोक सकता', दिल्ली पुलिस की सख्ती के बीच अभिजीत दीपके ने भरी हुंकार
'हमें संसद जाने से कोई नहीं रोक सकता', दिल्ली पुलिस की सख्ती के बीच अभिजीत दीपके ने भरी हुंकार
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget