एक्सप्लोरर

गुरुवार का दिन पी चिदंबरम के लिए अहम, जमानत या जेल पर होना है फैसला

अगर सुप्रीम कोर्ट से चिदंबरम को राहत मिल जाती है तब उन्हें कल ही राउज एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिल सकती है. लेकिन अगर सुप्रीम कोर्ट चिदंबरम को राहत नहीं देती है तो स्पेशल कोर्ट उन्हें न्यायिक हिरासत (तिहाड़ जेल) में भेज सकती है.

नई दिल्ली: आईएनएक्स मीडिया मामले में चिदंबरम की सीबीआई हिरासत गुरुवार को खत्म हो रही है. चिदंबरम को कल दोपहर 3 बजे के बाद दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत में पेश किया जाएगा. कोर्ट में चिदंबरम की अंतरिम जमानत/जमानत याचिका पर भी सुनवाई होगी. लेकिन राउज एवेन्यू कोर्ट मे होने वाली सुनवाई काफी हद तक सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भी निर्भर करेगी. दरअसल सुप्रीम कोर्ट में दायर अर्जी में चिदंबरम ने मांग की है कि सीबीआई हिरासत खत्म होने के बाद उनको तिहाड़ जेल ना भेजा जाए.

अगर सुप्रीम कोर्ट से चिदंबरम को राहत मिल जाती है तब चिदंबरम को कल ही राउज एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिल सकती है. लेकिन अगर सुप्रीम कोर्ट चिदंबरम को राहत नहीं देती है तो राउज एवेन्यू कोर्ट सीबीआई हिरासत खत्म होने के बाद अन्य मामलों के आरोपियों की तरह ही चिदंबरम को भी न्यायिक हिरासत (तिहाड़ जेल) में भेज सकती है.

इसके साथ ही आईएनएक्स मीडिया केस में चिदंबरम को ED हिरासत में ले सकता है या नहीं, इस पर भी सुप्रीम कोर्ट कल आदेश देगा. चिदंबरम की CBI हिरासत कल खत्म हो रही है. वो मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहे हैं.

चिदंबरम की दूसरी कोशिश जेल जाने से बचने की है. वो चाहते हैं कि सीबीआई हिरासत खत्म होते ही उनकी जमानत पर निचली अदालत फैसला दे दे. सीबीआई के वकील चिदंबरम की तरफ से ऐसा विशेषाधिकार मांगने का विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद जमानत देना या न्यायिक हिरासत में भेजना निचली अदालत के जज के अधिकार क्षेत्र में आता है. सुप्रीम कोर्ट को इसमें दखल नहीं देना चाहिए. अगर सुप्रीम कोर्ट इस दलील को स्वीकार कर लेता है तो चिदंबरम के न्यायिक हिरासत में जेल जाने का अंदेशा बढ़ जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget