एक्सप्लोरर

काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी विवाद पर SC में सुनवाई आज, शिवलिंग और तहखाने में मौजूद मूर्तियों की पूजा की अनुमति की भी है मांग

Gyanvapi Masjid Case: शिवलिंग और तहखाने में मौजूद मूर्तियों की पूजा की अनुमति मांगने वाली याचिकाओं पर भी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी.

Kashi Vishwanath temple Gyanvapi Masjid Case: काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी मस्ज़िद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में आज दोपहर 2 बजे सुनवाई होगी. यह मामला जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़, सूर्य कांत और पी एस नरसिम्हा की विशेष बेंच के पास सुनवाई के लिए लगा है. मुख्य मामले के साथ मस्ज़िद परिसर में मिले शिवलिंग की पूजा की अनुमति मांगने वाली नई याचिकाओं को भी सुप्रीम कोर्ट सुनेगा.

सुप्रीम कोर्ट का पिछला आदेश

सुप्रीम कोर्ट में पूरे मामले की आखिरी सुनवाई 20 मई को हुई थी. उस दिन सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मामला वाराणसी के जिला जज को ट्रांसफर कर दिया था. जस्टिस चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली 3 जजों की बेंच ने इसका आदेश देते हुए कहा कि मामले की जटिलता को देखते हुए इसे अधिक अनुभवी जज को भेजा जा रहा है. बेंच ने कहा था कि जिला जज मुस्लिम पक्ष के उस आवेदन को प्राथमिकता से सुनें, जिसमें हिंदू पक्ष के वाद को सुनवाई के अयोग्य कहा गया है.

सुप्रीम कोर्ट ने परिसर में यथस्थिति बनाए रखने का भी आदेश दिया था. कोर्ट ने कहा था कि 17 मई को जो अंतरिम आदेश दिया गया था, वह अभी लागू रहेगा. इसके तहत शिवलिंग वाली जगह सुरक्षित रखी जाएगी. यानी वहां वज़ू नहीं होगी. लेकिन परिसर में पहले की तरह नमाज़ पढ़ी जाती रहेगी. कोर्ट ने प्रशासन से कहा था कि वह वज़ू के लिए उचित इंतजाम करे.

पूजा की अनुमति मांगने वाली नई याचिकाएं

ज्ञानवापी परिसर के कोर्ट सर्वे के दौरान वहां मिले शिवलिंग और उसके पास मौजूद तहखाने में पूजा की अनुमति मांगने वाली 3 याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई हैं. पहली याचिका 7 महिलाओं की है. उनके नाम हैं- अमिता सचदेव, लक्ष्मी देवी, सीता साहू, मंजू व्यास, रेखा पाठक, प्रियंका गोस्वामी और पारुल खेड़ा. ऐसी ही एक याचिका राजेश मणि त्रिपाठी नाम के याचिकाकर्ता ने भी दाखिल की है

काशी विश्वनाथ मंदिर में सैकड़ों साल से पूजा करते आ रहे व्यास परिवार के शैलेंद्र कुमार पाठक व्यास ने भी याचिका दाखिल की है. उन्होंने बताया है कि मस्ज़िद का एक तहखाना उनके परिवार के नियंत्रण में था. वहां नियमित अंतराल पर पूजा होती थी. साल में 2 बार रामायण पाठ भी होता था. 5 दिसंबर 1992 के बाद से उन्हें वहां जाने से रोक दिया गया. ऐसा करना 1991 के प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट का भी उल्लंघन है. उन्हें वहां पूजा करने का अधिकार वापस मिलना चाहिए.

'कार्बन डेटिंग से प्राचीनता का पता लगाएं'

अमिता सचदेव समेत 7 महिलाओं की याचिका में शिवलिंग की प्राचीनता का पता लगाने के लिए उसकी कार्बन डेटिंग और उसके नीचे मौजूद रचना का पता लगाने के लिए ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किए जाने या वहां खुदाई करवाने की मांग की गई है. याचिका में आग्रह किया गया है कि कोर्ट आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया को इसका आदेश दे.

'शिवलिंग की लाइव स्ट्रीमिंग हो'

श्रद्धालु महिलाओं ने वैकल्पिक राहत के रूप में प्लाट नंबर 9130 (ज्ञानवापी मस्ज़िद परिसर) में मौजूद शिवलिंग के सामने कैमरा लगाने की मांग की है. याचिका में कहा गया है कि कोर्ट काशी विश्वनाथ ट्रस्ट को कैमरा लगाने और उसके फुटेज के लगातार लाइव स्ट्रीमिंग की अनुमति दे. इससे श्रद्धालु शिवलिंग के दर्शन कर पाएंगे और उससे 83.3 फीट की दूरी पर नंदी जी की मूर्ति के पास बैठ कर शिवलिंग की सांकेतिक पूजा कर लेंगे.

Mohammad Zubair Gets Bail: मोहम्मद ज़ुबैर को बड़ी राहत, SC ने यूपी में दर्ज केस दिल्ली ट्रांसफर किए, शाम 6 बजे तक रिहाई के आदेश

Delhi Rains: दिल्ली में हुई झमाझम बारिश की वजह से 40 फ्लाइट्स देर से उड़ीं, तीन का रूट बदला गया, यात्री रहे परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget