एक्सप्लोरर

Ladakh Hill Council Polls: सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की लद्दाख पर्वतीय विकास परिषद के चुनाव की अधिसूचना, कहा- 7 दिन में बताएं नया प्रोसेस

Ladakh Hill Council Polls: सुप्रीम कोर्ट का फैसला नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के उम्मीदवार को 'हल' चुनाव चिह्न देने से इनकार करने को चुनौती देने वाली याचिका की पृष्ठभूमि में आया है.

Ladakh Hill Council Polls: लद्दाख पर्वतीय विकास परिषद के चुनाव की अधिसूचना को सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (6 सितंबर) को रद्द कर दिया. लद्दाख पर्वतीय विकास परिषद के चुनाव 10 सितंबर को होने थे. सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान इस याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था.

लद्दाख पर्वतीय विकास परिषद के चुनाव को लेकर बीते महीने 5 अगस्त को अधिसूचना जारी हुई थी. लद्दाख प्रशासन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस को 'हल' चुनाव चिन्ह देने से मना किया था. हाई कोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी इसे गलत बताया. सुप्रीम कोर्ट ने प्रशासन से 7 दिन में नई अधिसूचना जारी करने को कहा है.

10 सितंबर को होने थे चुनाव

सुप्रीम कोर्ट ने लद्दाख चुनाव आयोग के आदेश को अनुचित बताया और लद्दाख यूटी के चुनाव आयोग पर जुर्माना लगाते हुए एक सप्ताह के भीतर नई अधिसूचना जारी करने का आदेश दिया है. जानकारी के अनुसार शीर्ष अदालत का फैसला नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के उम्मीदवार को "हल" चुनाव चिह्न देने से इनकार करने को चुनौती देने वाली याचिका की पृष्ठभूमि में आया है.

हल नेशनल कॉन्फ्रेंस का पंजीकृत पार्टी चिन्ह है, लेकिन चुनाव आयोग ने पार्टी को एलएएचडीसी (के) चुनावों के दौरान इसका इस्तेमाल करने से रोक दिया था. लद्दाख प्रशासन ने कहा था कि एनसी समेत कोई भी राज्य दल लद्दाख में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल नहीं है और इसलिए वह हल को अपने प्रतीक के रूप में दावा नहीं कर सकता है.

सुप्रीम कोर्ट में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने दी मामले को चुनौती

एनसी ने इस आधार पर आदेश को चुनौती दी थी कि कारगिल की पहाड़ी विकास परिषद में पदाधिकारी के रूप में, पार्टी पहले से उसके लिए आरक्षित प्रतीक पर चुनाव लड़ना चाहती थी. एलएएचडीसी-कारगिल की 26 सीटों के लिए हुए चुनाव में अब तक 89 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें भाजपा के 17, आम आदमी पार्टी (आप) के चार, कांग्रेस के 21 और 47 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं. एनसी को अपने चुनाव चिह्न का उपयोग करने की अनुमति नहीं थी, इसलिए पार्टी के 17 उम्मीदवार स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे थे.

ये भी पढ़ें:

नई संसद के उद्घाटन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को न बुलाना, सनातन धर्म का सटीक उदाहरण :उदयनिधि स्टालिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget