एक्सप्लोरर

प्रवासी मजदूरों की समस्या पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा : "मुफ्त अनाज देना स्थायी हल नहीं, रोजगार बढ़ाने के हों उपाय"

Supreme Court: SC ने कोविड के बाद लोगों को मुफ्त अनाज दिए जाने पर चिंता जताई है. कोर्ट ने कहा कि लंबे समय तक मुफ्त अनाज देना समाधान नहीं हो सकता और इसके लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की जरूरत है.

Migrant Workers: सुप्रीम कोर्ट ने लोगों को मुफ्त में अनाज दिए जाने पर चिंता जताई है. कोर्ट ने कहा है कि कोविड के बाद से लोगों को अगर रोजगार का नुकसान हुआ है, तो इसे हल करने की कोशिश होनी चाहिए. लंबे समय तक मुफ्त में अनाज देना इसका समाधान नहीं हो सकता. कोर्ट ने यह टिप्पणी तब कि जब याचिकाकर्ता ने मुफ्त और सब्सिडी वाले अनाज का दायरा बढ़ाने की मांग की और केंद्र ने जवाब में 81 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज देने की जानकारी दी.
 
कोविड महामारी में प्रवासी मजदूरों के लिए SC की महत्वपूर्ण पहल

कोविड महामारी के दौरान प्रवासी मजदूरों की दशा को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए एक केस शुरू किया था. 2021 में कोर्ट ने मजदूरों की पहचान कर उन्हें ई-श्रम पोर्टल से जोड़ने के लिए कहा था. कोर्ट ने मजदूरों को भोजन उपलब्ध करवाने के लिए भी कहा था. इस मामले का अभी कोर्ट ने निपटारा नहीं किया है. समय-समय पर इसकी सुनवाई होती रहती है.
 
सोमवार (9 दिसंबर) को जस्टिस सूर्य कांत और मनमोहन की बेंच ने मामले को सुना. इस दौरान एक एनजीओ के लिए पेश वकील प्रशांत भूषण ने सरकारी सहायता का दायरा बढ़ाने की मांग की. उन्होंने कहा कि जरूरतमन्दों को राशन कार्ड जारी होना चाहिए. अगर जनसंख्या का सही आंकड़ा सामने आएगा तो पता चलेगा कि बहुत बड़ी आबादी सरकारी मदद से वंचित है.
 
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की कड़ी प्रतिक्रिया

इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि इस तरह के याचिकाकर्ता सिर्फ कुर्सी पर बैठे रहने वाले बुद्धिजीवी हैं. यह वास्तव में गरीबों की कोई मदद नहीं करते. कोविड के समय जब सरकार जरूरतमंदों की मदद कर रही थी, तब इनका काम सिर्फ याचिकाएं दाखिल करना था. भूषण ने मेहता की टिप्पणी का कड़ा विरोध किया. इस बीच एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने जानकारी दी कि सिर्फ प्रवासी मजदूर ही नहीं, केंद्र सरकार की योजना का लाभ बहुत बड़ी आबादी को मिल रहा है. 81 करोड़ से अधिक लोग मुफ्त अनाज के लाभार्थी हैं.
 
इस पर जस्टिस सूर्य कांत ने कहा, "लेकिन यह मुफ्त की चीजें कब तक दी जा सकती हैं. हमें स्थायी समाधान की ओर सोचने की जरूरत है. अभी तो ऐसा लग रहा है जैसे सिर्फ टैक्स चुकाने वाले लोग ही मुफ्त अनाज नहीं ले रहे हैं. समस्या यह है कि अगर हम राज्यों पर ज्यादा राशन कार्ड जारी करने का दबाव बनाएंगे, तो उसका बोझ आखिर केंद्र सरकार पर ही पड़ेगा." कोर्ट ने कहा कि वह 8 जनवरी को मामले पर आगे सुनवाई करेगा.
 

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
फुकेट-दिल्ली फ्लाइट मामले में सरकार सख्त, एयर इंडिया के इस बड़े अधिकारी को समन
फुकेट-दिल्ली फ्लाइट मामले में सरकार सख्त, एयर इंडिया के इस बड़े अधिकारी को समन

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget