एक्सप्लोरर

कहां-कहां बुल्डोजर जस्टिस को सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छूट, अदालत ने क्यों कहा- आसमान नहीं फट पड़ेगा

Bulldozer Justice: सुप्रीम कोर्ट की बुलडोजर एक्शन पर लगी रोक के बाद जहां विपक्ष इस फैसले का स्वागत कर रहा है तो वहीं बीजेपी भी सम्मान की दुहाई देने में जुटी है. 

Bulldozer Justice: यूपी के बाद देश के तमाम हिस्सों में ताबड़तोड़ इंसाफ का ब्रैंड बन चुके बुलडोजर के चक्के अब बिना सुप्रीम कोर्ट की इजाजत के टस से मस नहीं होंगे. बुलडोजर एक्शन के खिलाफ जमीयत उलेमा-ए-हिंद की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि बिना इजाजत के देश में कहीं भी बुलडोजर की कार्रवाई नहीं होगी. सुनवाई के दौरान जमीयत की ओर से दलील दी गई कि बुलडोजर एक्शन को एक खास वर्ग को सजा के तौर पर पेश किया जाता है.

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के वकील फारुख रशीद ने कहा, 'ये जो डिमोलिशन हो रहा है ये पिन्यूटिव नेचर में हो रहा है और ये लोग दिखा रहे हैं कि हमलोग एक कम्यूनिटी के खिलाफ कर रहे हैं. उनको सजा दे रहे हैं.' हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने ये भी साफ कर दिया कि उसका ये आदेश सार्वजनिक सड़कों, फुटपाथ, रेलवे लाइन और जलाशयों पर होने वाले अतिक्रमण पर लागू नहीं होगा यानि ऐसी जगहों पर अतिक्रमण हटाने के लिए कोर्ट की इजाजत जरूरी नहीं होगी.

सॉलीसिटर जनरल ने क्या कहा?

सॉलीसिटर जनरल ने कहा कि बुलडोजर पर रोक से संवैधानिक संस्थाओं के हाथ बंध जाएंगे, जिसपर कोर्ट ने कहा कि दो हफ्ते की रोक लगने से आसमान नहीं फट पड़ेगा. इसके अलावा कोर्ट ने ये भी कहा है कि बुलडोजर जस्टिस का महिमामंडन बंद होना चाहिए.

बीजेपी नेता ने क्या कहा?

देश की सबसे बड़ी अदालत के इस आदेश के बाद विपक्ष का रुख हमलावर है, लेकिन बीजेपी अदालत के आदेश के सम्मान की दुहाई दे रही है. बीजेपी नेता एसपी सिंह बघेल ने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट का जो भी आदेश आया है हमलोग सभी चाहे कोई भी हो राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार हम सभी सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हैं.' बुलडोजर कार्रवाई के मुद्दे पर अब एक अक्टूबर को सुनवाई होनी है.

ये भी पढ़ें: Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता रेप मर्डर मामले में बढ़ी संदीप घोष और अभिजीत मंडल की सीबीआई हिरासत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़, केरन सेक्टर में दो आतंकवादी ढेर
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़, केरन सेक्टर में दो आतंकवादी ढेर
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget