एक्सप्लोरर

BMC चुनाव का रास्ता साफ, OBC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी- रिजर्वेशन ट्रेन का डब्बा हो गया...

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सामाजिक और राजनीतिक रूप से पिछड़े वर्गों की पहचान कर उन्हें भी मजबूत करना जरूरी है, लेकिन सभी कानूनी जरूरतों को पूरा करने के बाद आरक्षण दिया जा सकता है.

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव जल्द से जल्द आयोजित करने के लिए कहा है. ओबीसी आरक्षण को लेकर चल रहे विवाद के चलते 2022 से ही बृहन्नमुम्बई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) समेत कई शहरी निकायों के चुनाव टलते जा रहे थे. अब सुप्रीम कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग से कहा है कि वह 4 सप्ताह में चुनाव की अधिसूचना जारी कर दे. 4 महीने के भीतर चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की कोशिश की जाए.

पुरानी व्यवस्था से आरक्षण
इन चुनावों में ओबीसी आरक्षण को लेकर भी सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्टता दी है. कोर्ट ने कहा है कि जुलाई 2022 में आरक्षण को लेकर बंथिया कमेटी की रिपोर्ट आई थी. उसे लेकर याचिकाएं अभी लंबित हैं. कई निकायों में चुनाव इस रिपोर्ट के आने से पहले से लंबित था इसलिए, फिलहाल पुरानी व्यवस्था के तहत ही आरक्षण दिया जाए.

'लोकतंत्र की जरूरत'
जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह ने लंबे समय से महाराष्ट्र में स्थानीय निकायों के चुनाव न होने पर चिंता जताई. जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, 'स्थानीय चुनाव संवैधानिक लोकतंत्र में बहुत जरूरी हैं. इनका आयोजन नियमित समय पर होना चाहिए. चुने हुए जनप्रतिनिधियों की जगह सरकारी बाबू काम करें, यह उचित नहीं है.'

'पिछड़ों की पहचान हो'
कोर्ट ने यह भी कहा कि सामाजिक और राजनीतिक रूप से पिछड़े वर्गों की पहचान कर उन्हें भी मजबूत करना जरूरी है, लेकिन सभी कानूनी जरूरतों को पूरा करने के बाद आरक्षण दिया जा सकता है. इस दौरान कोर्ट ने आरक्षण देने में मौजूद असमानता पर भी टिप्पणी की.

'आरक्षण रेल का डब्बा'
जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, 'आरक्षण एक ऐसा रेल का डब्बा हो गया है, जिसमें पहले से बैठे यात्री दूसरों को चढ़ने नहीं देना चाहते.' कोर्ट ने कहा कि सरकार को आरक्षण के लाभ के अधिकारी वर्गों की पहचान कर उनके लिए भी जगह बनानी चाहिए. आरक्षण का फायदा सिर्फ कुछ तबकों तक सीमित रखना गलत होगा.

 

यह भी पढ़ें:-
SC कॉलेजियम की सिफारिशों में कितने जजों के रिश्तेदार, कितने SC-ST और OBC? सुप्रीम कोर्ट ने कर दिया खुलासा

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में यूरेनियम देने से किया था इनकार, अब भारत के साथ किया करार, क्या कुछ बदला गया?
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में यूरेनियम देने से किया था इनकार, अब भारत के साथ करार, क्या कुछ बदला गया?
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget