एक्सप्लोरर

बिहार में कास्ट सर्वे के डेटा रिलीज पर रोक लगेगी या नहीं? SC 21 अगस्त को करेगा तय, सरकार ने आज दी अहम दलीलें

Supreme Court On Bihar Caste Census: बिहार में जाति सर्वे मामले पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार (18 अगस्त) को सुनवाई के दौरान राज्य सरकार का पक्ष रख रहे वकील ने कहा कि हम डेटा रिलीज नहीं कर रहे हैं.

Bihar Caste Survey: बिहार में जाति सर्वे मामले पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार (18 अगस्त) को सुनवाई हुई. कोर्ट सोमवार (21 अगस्त) को यह तय कर सकता है कि आंकड़ों के प्रकाशन पर अंतरिम रोक लगे या नहीं.

जज ने सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील से पूछा कि वह किन मुख्य बिंदुओं पर बहस करना चाहते हैं. एक वकील ने कहा कि सबसे पहले सर्वे के डेटा को जारी करने पर अंतरिम रोक लगे. जज ने इस पर कहा कि हम सुनवाई के मुद्दे तय कर मामले का जल्द निपटारा करना चाहते हैं. पहले हमें यह दिखाया जाए कि यह केस प्रथम दृष्टया बनता है. 

क्या दलील दी गई?
यूथ फॉर इक्वलिटी के लिए पेश वरिष्ठ वकील सी एस वैद्यनाथन ने कहा कि वह इसके लिए तैयार हैं. जज ने कहा कि अगर केस बनता हुआ नजर आएगा, तभी हम विस्तृत सुनवाई से पहले रोक जैसा कोई आदेश देंगे. 

वैद्यनाथन ने बहस शुरू करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट फैसला दे चुका है कि निजता का हनन बहुत सीमित मामलों में किया जा सकता है. यहां सिर्फ एक प्रशासनिक आदेश से ऐसा किया जा रहा है.

बिहार सरकार क्या बोली?
बिहार सरकार के लिए पेश वरिष्ठ वकील श्याम दीवान ने कोर्ट को बताया कि राज्य सरकार कोई डेटा प्रकाशित नहीं करने जा रही है. निजता के हनन की दलील दे रहे वकील से जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा कि सरकार कह रही है कि किसी व्यक्ति से ली गई निजी जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा. सिर्फ सामूहिक आंकड़े सामने रखे जाएंगे. 

वैद्यनाथन ने इसके जवाब में कहा कि राज्य सरकार इस सर्वे के लिए सक्षम है या नहीं, इस पर दूसरे वकील पक्ष रखेंगे. जज ने कहा कि ठीक है, उन्हें सोमवार (21 अगस्त) को सुना जाएगा. 

ये भी पढ़ें- Bihar Caste Enumeration: 'तभी से कुछ राजनीतिक दल…', जाति गणना पर फिर तेजस्वी यादव का आया बड़ा बयान

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरुणाचल प्रदेश में भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स पर उग्रवादी हमला, 1 जवान शहीद
अरुणाचल प्रदेश में भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स पर उग्रवादी हमला, 1 जवान शहीद
फर्जी चीनी ऐप मामले में SC ने भूपेश अरोड़ा की जमानत रद्द की, 900 करोड़ का केस
फर्जी चीनी ऐप मामले में SC ने भूपेश अरोड़ा की जमानत रद्द की, 900 करोड़ का केस
प्रियंका गांधी बोलीं- 'ज्ञानेश कुमार कैसे नहीं देंगे इस्तीफा', CWC बैठक की इनसाइड स्टोरी
प्रियंका गांधी बोलीं- 'ज्ञानेश कुमार कैसे नहीं देंगे इस्तीफा', CWC बैठक की इनसाइड स्टोरी
INDIA गठबंधन की बैठक पर DMK-AAP का बड़ा फैसला, अखिलेश भी नहीं होंगे शामिल
INDIA गठबंधन की बैठक पर DMK-AAP का बड़ा फैसला, अखिलेश भी नहीं होंगे शामिल

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
EC-SIR पर विपक्षी बैठक के लिए दिल्ली रवाना ममता बनर्जी, जानें क्या कहा?
EC-SIR पर विपक्षी बैठक के लिए दिल्ली रवाना ममता बनर्जी, जानें क्या कहा?
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget