एक्सप्लोरर

आम लोगों के देखने के लिए खुले हैं सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे, जानें- कैसे कोर्ट को अंदर से देख सकते हैं

Supreme Court Guide Tour: सुप्रीम कोर्ट आने वाले लोगों को ऐसी कई जगहों को देखने का मौका मिलेगा जहां आम दिनों में जाने की अनुमति नहीं होती. लोग कोर्ट की भव्य ऐतिहासिक इमारत को अंदर से देख सकेंगे.

How To See Supreme Court From Inside: आम लोगों के मन में अक्सर सुप्रीम कोर्ट को अंदर से देखने की जिज्ञासा होती है लेकिन प्रशासनिक और सुरक्षा कारणों से सबके लिए सुप्रीम कोर्ट के अंदर जा पाना संभव नहीं होता. सुप्रीम कोर्ट ने अब सार्वजनिक सूचना जारी कर बताया है कि उसके दरवाजे आम लोगों के लिए खुले हैं. अगर कोई कोर्ट को अंदर से देखना चाहता है तो वह कोर्ट की तरफ से तय दिनों में ऐसा कर सकता है.

सुप्रीम कोर्ट टूर के लिए तय दिन

कोर्ट की तरफ से जारी सार्वजनिक सूचना में बताया गया है कि महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़ कर बाकी शनिवार को लोग तय प्रक्रिया का पालन कर कोर्ट के परिसर और उसकी इमारत को अंदर से देख सकते हैं. जिस शनिवार को कोई घोषित छुट्टी हो, उस दिन यह यात्रा नहीं हो सकेगी.

डेढ़-डेढ़ घंटे के 4 स्लॉट

शनिवार को होने वाला हर गाइडेड टूर डेढ़ घंटे का होगा. इसके लिए तय समय हैं :-

(i) सुबह 10 से 11:30 बजे
(ii) सुबह 11:30 से दोपहर 1 बजे
(iii) दोपहर 2 से 3:30 बजे
(iv) दोपहर 3:30 से 5 बजे

पहले से बुकिंग करना ज़रूरी

सुप्रीम कोर्ट के अधिकारियों की तरफ से करवाए जाने वाले इस गाइडेड टूर के बारे में और अधिक जानकारी सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद लिंक https://guidedtour.sci.nic.in/ से ली जा सकती है. इसी लिंक के ज़रिए अपनी सुप्रीम कोर्ट यात्रा के लिए स्लॉट बुक किया जा सकता है. कोर्ट के इस टूर के लिए पहले से ऑनलाइन बुकिंग करवाना अनिवार्य है.

क्या-क्या देखने को मिलेगा?

सुप्रीम कोर्ट आने वाले लोगों को ऐसी कई जगहों को देखने का मौका मिलेगा जहां आम दिनों में जाने की अनुमति नहीं होती. लोग सुप्रीम कोर्ट की भव्य ऐतिहासिक इमारत को अंदर से देख सकेंगे. उन्हें मुख्य न्यायाधीश के कोर्ट रूम समेत दूसरे कोर्ट रूम देखने को मिलेंगे. वह नेशनल ज्यूडिशियल म्यूजियम देख सकेंगे, जहां न्यायपालिका के इतिहास से जुड़ी अनमोल स्मृतियों को संजोया गया है. लोग जजों की लाइब्रेरी को भी देख सकते हैं.

2018 से जारी है गाइडेड टूर

सुप्रीम कोर्ट की यह गाइडेड यात्रा 6 साल से चल रही है. इसका विचार पूर्व चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के कार्यकाल में सामने आया. हालांकि, इसकी शुरुआत चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के कार्यकाल में 3 नवंबर 2018 को हुई. तब से अब तक 296 गाइडेड टूर हो चुके हैं. कुछ मौकों पर लोगों को सुप्रीम कोर्ट के जजों से मिल पाने का मौका भी मिला है. हालांकि, हर दौरे में ऐसा संभव नहीं है. शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में न्यायिक कार्य नहीं होता है. इसलिए, जज भी इस दिन कोर्ट नहीं आते. 

ये भी पढ़ें: क्या MP की खरगापुर सीट की कांग्रेस विधायक हैं अयोग्य? हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'SIR में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर फैसला नहीं', SC बोला, जानें कहा कितनों को मिला नोटिस
'SIR में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर फैसला नहीं', SC बोला, जानें कहा कितनों को मिला नोटिस
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget