एक्सप्लोरर

SC New Judges: सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 2 और जज, अब न्यायाधीशों की पूरी संख्या के साथ काम करेगी शीर्ष अदालत

SC Judges: 2 हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट जज के रूप में शपथ ले सकते हैं. इसके बाद शीर्ष अदालत में सीजेआई समेत न्यायाधीशों की संख्या 34 हो जाएगी जोकि इसकी पूरी क्षमता के लिए निर्धारित है.

Supreme Court Judges Appointment: सुप्रीम कोर्ट को दो और न्यायाधीश मिलने वाले हैं. हाई कोर्ट में जजों की नियुक्ति प्रक्रिया से अवगत सूत्रों ने जानकारी दी कि इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेश बिंदल और गुजरात हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरविंद कुमार अगले दो दिनों में सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में शपथ ले सकते हैं. 

जजों की नियुक्तियों के संबंध में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर जानकारी दी है और जस्टिस राजेश बिंदल और जस्टिस अरविंद कुमार को बधाई भी दी है. 

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दी बधाई

मंत्री रिजिजू ने ट्वीट किया, ''भारत के संविधान के तहत प्रावधानों के अनुसार, भारत की माननीय राष्ट्रपति ने हाई कोर्ट्स के इन मुख्य न्यायाधीशों को सुप्रीम कोर्ट  के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है. उन्हें मेरी शुभकामनाएं. 1.राजेश बिंदल, मुख्य न्यायाधीश, इलाहाबाद हाई कोर्ट. 2.अरविंद कुमार, मुख्य न्यायाधीश, गुजरात हाई कोर्ट.''

सुप्रीम कोर्ट में कितने न्यायाधीश होने चाहिए?

सुप्रीम कोर्ट में अधिकतम 34 न्यायधीश होने चाहिए. वर्तमान में 32 जज काम कर रहे हैं. शीर्ष अदालत में दो और जजों की नियुक्ति के बाद संख्या 34 हो जाएगी जोकि इसके लिए निर्धारित न्यायाधीशों की अधिकतम संख्या है. सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश बनाने के लिए जस्टिश राजेश बिंदल और जस्टिस अरविंद कुमार के नामों की सिफारिश कॉलेजियम ने पिछले 31 जनवरी को की थी. केंद्रीय कानून मंत्रालय में न्याय विभाग ने उनकी नियुक्तियों की घोषणा करते हुए अलग अधिसूचना जारी की थी. वहीं, पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट में पांच जजों की नियुक्तियां हुई थीं.

पिछले शनिवार (4 फरवरी)को जस्टिस पंकज मिथल, न्यायमूर्ति संजय करोल, न्यायमूर्ति पीवी संजय कुमार, न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा को शीर्ष सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत किया गया था.

यह भी पढ़ें- BBC Documentary Row: बीबीसी पर बैन लगाने की मांग SC ने ठुकराई, कहा- क्या वाकई आप यह उम्मीद करते हैं कि हम..

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
गुवाहाटी फायरिंग में पुलिस ने आरोपी को दबोचा, 5 की मौत पर गौरव गोगोई ने जताया दुख
गुवाहाटी फायरिंग में पुलिस ने आरोपी को दबोचा, 5 की मौत पर गौरव गोगोई ने जताया दुख
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget