एक्सप्लोरर

सुप्रीम कोर्ट ने नीतीश कटारा हत्याकांड के दोषी की अंतरिम जमानत चार हफ्ते के लिए बढ़ा दी

सुप्रीम कोर्ट ने इस साल 24 अप्रैल को विकास यादव को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए आठ मई तक अंतरिम जमानत दी थी, लेकिन बाद में इसे तीन बार (आठ मई, 19 मई और 17 जून को) विस्तार दिया गया था.

सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के नीतीश कटारा हत्याकांड में 25 साल के कारावास की सजा काट रहे अपराधी विकास यादव की अंतरिम जमानत चार हफ्ते के लिए बढ़ा दी है. यह याचिका जस्टिस एम. एम. सुंदरेश और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की पीठ के समक्ष एक जुलाई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध थी.

पीठ ने कहा, 'हालांकि याचिकाकर्ता की मां की शारीरिक स्थिति के संबंध में दोनों पक्षों की ओर से दलीलें दी गई हैं, लेकिन हम अंतरिम जमानत की अवधि को चार सप्ताह और बढ़ाने के पक्ष में हैं.' सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जमानत अवधि के विस्तार के लिए चिकित्सा आधार पर कोई और छूट नहीं दी जाएगी.

सुप्रीम कोर्ट ने इस साल 24 अप्रैल को यादव को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए आठ मई तक अंतरिम जमानत दी थी, लेकिन बाद में इसे तीन बार (आठ मई, 19 मई और 17 जून को) विस्तार दिया गया था. विकास यादव के वकील ने 24 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट की ओर से उस पर लगाई गई शर्तों में से एक का हवाला दिया.

उन्होंने जमानत की उस शर्त में ढील मांगी, जिसके अनुसार विकास यादव को अंतरिम जमानत अवधि के दौरान गाजियाबाद स्थित अपने घर पर ही रहना है. वकील ने कहा कि विकास यादव की मां की पहले ही सर्जरी हो चुकी है और वह (मुवक्किल) बीमार मां के आगे के उपचार के लिए चिकित्सकीय सलाह लेना चाहता है.

वकील ने विकास यादव की करीब 23 साल की कैद का हवाला दिया. पीठ ने कहा, '24 अप्रैल, 2025 के आदेश के तहत पहले लगाई गई उस शर्त में ढील दी जाती है, जिसके तहत विकास यादव को अंतरिम जमानत की अवधि के दौरान अपने आवास पर ही रहना था, लेकिन याचिकाकर्ता को यह ढील मां को अस्पताल लाने-ले जाने के लिए ही मिलेगी.'

सुप्रीम कोर्ट ने 24 अप्रैल को विकास यादव को उसकी बीमार मां से मिलने के लिए अंतरिम जमानत दी थी और निर्देश दिया था कि एम्स के चिकित्सकों के मेडिकल बोर्ड उसकी जांच करे. विकास यादव उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता डी पी यादव का बेटा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के बाद 3 राज्यों में बवाल, शिक्षामंत्रियों के इस्तीफे की मांग
धर्मेंद्र प्रधान के बाद 3 राज्यों में बवाल, शिक्षामंत्रियों के इस्तीफे की मांग
पहले सपोर्ट, अब तंज, RSS चीफ भागवत ने क्यों कहा- ये Gen-Z...
पहले सपोर्ट, अब तंज, RSS चीफ भागवत ने क्यों कहा- ये Gen-Z...
कहां हैं अभिजीत दीपके? घर क्यों नहीं लौटे, किसने मांगी सुरक्षा
कहां हैं अभिजीत दीपके? घर क्यों नहीं लौटे, किसने मांगी सुरक्षा

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
Seltos के सामने नई Tekton, किसका पलड़ा भारी?
Seltos के सामने नई Tekton, किसका पलड़ा भारी?
Embed widget