एक्सप्लोरर

Karnataka ASP VRS: बेलगावी विवाद: ASP नारायण बरमानी ने मांगा VRS, CM सिद्धारमैया पर सार्वजनिक अपमान का आरोप

बरमानी ने कहा कि यह अपमान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि हर ईमानदार और सेवाभावी अधिकारी का है और वे मुख्यमंत्री के व्यवहार के विरोध में VRS ले रहे हैं.

Karnataka ASP Narayan Barmani VRS Case: कर्नाटक के बेलगावी में इस साल अप्रैल में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कथित रूप से अपमानित किए जाने के बाद एएसपी नारायण बरमानी ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) के लिए आवेदन दिया है. यह घटनाक्रम अब एक राजनीतिक भूचाल में बदल चुका है. दरअसल 28 अप्रैल 2025 को बेलगावी में कांग्रेस की रैली के दौरान, जब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया मंच से भाषण दे रहे थे, उस दौरान बीजेपी महिला मोर्चा की कुछ कार्यकर्ताओं ने मंच के पास काले झंडे दिखाकर विरोध किया. मंच की सुरक्षा ASP बरमानी के अधीन थी. प्रदर्शन को उनके स्टाफ ने तुरंत नियंत्रित कर लिया.

सीएम ने गुस्से में मंच से चिल्लाते हुए पूछा, “यहां SP कौन है?” ASP बरमानी तुरंत स्पष्टीकरण देने मंच पर पहुंचे. तभी सीएम ने गुस्से में हाथ उठाया मानो थप्पड़ मारने जा रहे हों, हालांकि खुद को रोक लिया. यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हुआ और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. बरमानी ने VRS मांगते हुए, अपने पत्र में लिखा कि उन्होंने 31 साल तक वर्दी को अपनी मां जैसा मानकर सेवा की. उस दिन उन्होंने कोई गलती नहीं की थी, फिर भी मुख्यमंत्री की तरफ से सार्वजनिक रूप से उन्हें अपमानित किया गया. घटना के बाद वे मानसिक रूप से टूट गए.उन्होंने बताया कि सीएम या किसी भी वरिष्ठ अधिकारी ने न तो माफी मांगी, न ही कोई नैतिक समर्थन दिया. “जब मैं वर्दी पहनता हूं, तो ऐसा लगता है कि किसी और की गलती की सज़ा मैं भुगत रहा हूं,” उन्होंने लिखा.

ASP बरमानी का बयान
बरमानी ने कहा कि यह अपमान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि हर ईमानदार और सेवाभावी अधिकारी का है और वे मुख्यमंत्री के व्यवहार के विरोध में VRS ले रहे हैं. इस बीच इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक जंग मानो शुरू हो गई है. जेडीएस ने X पर लिखा कि सिद्धारमैया सरकार की हिटलरशाही से तंग आकर अधिकारी VRS ले रहे हैं. CM की तरफ से मंच पर ASP बरमानी पर हाथ उठाना पूरे देश में चर्चा का विषय बना. यह अपमान असहनीय है. बीजेपी सांसद लहर सिंह सिरोया ने सीएम से इस्तीफे की मांग की है. लहर सिंह ने कहा कि लोहियावाद की बातें करने वाले सिद्धारमैया फासिस्ट नीति अपना रहे हैं. संविधान की दुहाई देने वाले खुद सार्वजनिक मंच पर लोक सेवकों का अपमान कर रहे हैं. उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए.उधर मामले को बढ़ता देख गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है. हमने अधिकारी से बात की है. उन्हें नई पोस्टिंग दी जाएगी. CM सिद्धारमैया का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था.

कांग्रेस नेता रिजवान अरशद का बयान
कांग्रेस नेता रिजवान अरशद ने कहा कि अगर ASP को इतना दुख था, तो उन्होंने उसी समय इस्तीफा क्यों नहीं दिया? CM ने थप्पड़ नहीं मारा था. यह मामला अब प्रशासनिक प्रणाली, वर्दीधारी अधिकारियों की गरिमा, और राजनीतिक दबाव में काम करने वाले अधिकारियों के भविष्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है. ASP बरमानी का मामला अब न सिर्फ एक अफसर के सम्मान का, बल्कि राज्य में प्रशासनिक नैतिकता और राजनीतिक शालीनता की परीक्षा बन गया है.

ये भी पढ़ें: Pakistan Military Weapon: पाकिस्तान के पास आने वाला है राफेल से भी खतरनाक लड़ाकू विमान, ड्रैगन कर रहा खेल, टेंशन में भारत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कमरे में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा और फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी, कर्नाटक में मर्डर से सनसनी
कमरे में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा और फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी, कर्नाटक में मर्डर से सनसनी
Supreme Court: बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा
बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा
Hyderabad School: हैदराबाद कलमा होमवर्क मामले पर स्कूल सख्त, परिवार ने शिकायत ली वापस, टीचर बर्खास्त
हैदराबाद कलमा होमवर्क मामले पर स्कूल सख्त, परिवार ने शिकायत ली वापस, टीचर बर्खास्त
India Monsoon 2026: मानसून क्यों पड़ा कमजोर? देश में 51% कम बारिश ने बढ़ाई चिंता, जानिए एल नीनो का कितना पड़ रहा असर
मानसून क्यों पड़ा कमजोर? देश में 51% कम बारिश ने बढ़ाई चिंता, जानिए एल नीनो का कितना पड़ रहा असर

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ईरान में कीमोथेरेपी करवा रहे थे कैंसर पीड़ित बच्चे, तभी अस्पताल के पास अमेरिका ने कर दिया हमला, देखें वीडियो
ईरान में कीमोथेरेपी करवा रहे थे कैंसर पीड़ित बच्चे, तभी अस्पताल के पास अमेरिका ने कर दिया हमला, देखें वीडियो
Embed widget