एक्सप्लोरर

सुप्रीम कोर्ट ने सहारा-बिड़ला डायरी मामले में जांच की मांग ठुकराई, सबूतों को बताया नाकाफी

नई दिल्ली: सहारा-बिड़ला डायरी मामले में जांच की मांग सुप्रीम कोर्ट ने ठुकरा दी है. इस मामले में पीएम का भी नाम खींचा गया था. आज कोर्ट ने याचिकाकर्ता की तरफ से पेश सबूतों को नाकाफी करार दिया.

जस्टिस अरुण मिश्रा और जस्टिस अमिताव राय की बेंच ने कहा - "कुछ कागजों के आधार पर एफआईआर का आदेश नहीं दिया जा सकता. उनकी पुष्टि करने वाले दूसरे सबूत ज़रूरी हैं." याचिकाकर्ता कॉमन कॉज़ के वकील प्रशांत भूषण ने लगभग 2 घंटे तक कोर्ट को इस बात के लिए आश्वस्त करने की कोशिश की कि मामले में एफआईआर दर्ज होना ज़रूरी है. भूषण ने कहा कि लोगों तक ये संदेश जाना चाहिए कि कोई कितना भी बड़ा हो, कानून से ऊपर नहीं है. जवाब में अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कहा कि किसी छापे में मिला कागज़ उन लोगों के खिलाफ एफआईआर का आधार नहीं बन सकता जिनके नाम उस कागज़ में लिखे हैं. अगर ऐसा किया गया तो देश भर में लाखों मामले दर्ज होने लगेंगे. लगभग साढ़े 3 घंटे चली सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने विस्तार से फैसला लिखवाया. कोर्ट ने कहा - "ये सच है कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है. अदालत किसी के भी खिलाफ जांच का आदेश दे सकती है. लेकिन इसके लिए ज़रूरी है कि पेश किए गए सबूत इस लायक हों." 2013 और 14 में बिड़ला और सहारा समूह के दफ्तर पर पड़े छापों में कुछ कागजात मिले थे. इनमें कई बड़े नेताओं औऱ नौकरशाहों को पैसे देने की बात लिखी गयी थी. इन्हीं कागज़ात के आधार पर सुप्रीम कोर्ट से जांच की मांग की गयी थी. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन कागज़ों के आधार पर पीएम पर हमला किया था. लेकिन आज सुप्रीम कोर्ट ने इन्हें जांच के लिए नाकाफी करार दिया. कोर्ट ने कहा, "किसी भी नेता या नौकरशाह के खिलाफ मामला बनता नज़र नहीं आ रहा है."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में केंद्र पेश कर सकता है दो अहम बिल, राम मंदिर पर हंगामे की आशंका
LIVE: लोकसभा में केंद्र पेश कर सकता है दो अहम बिल, राम मंदिर पर हंगामे की आशंका
झारखंड प्रोटेस्ट का 'सोनम वांगचुक' कौन? आमरण अनशन पर बैठा, कर दिया बड़ा ऐलान
झारखंड प्रोटेस्ट का 'सोनम वांगचुक' कौन? आमरण अनशन पर बैठा, कर दिया बड़ा ऐलान
'मोदी जी माफ कर देंगे', CJP का PM केयर्स फंड को लेकर RTI एक्टिविस्ट पर तंज
'मोदी जी माफ कर देंगे', CJP का PM केयर्स फंड को लेकर RTI एक्टिविस्ट पर तंज
PM मोदी को आपत्तिजनक शब्द कहने वाली नाबालिग पर नहीं होगा एक्शन, पुलिस ने दी राहत
PM मोदी को आपत्तिजनक शब्द कहने वाली नाबालिग पर नहीं होगा एक्शन, पुलिस ने दी राहत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए आगे, कांग्रेस पर मामूली बढ़त
Live: दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए आगे, कांग्रेस पर मामूली बढ़त
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
Parenting Mistakes: मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
Embed widget