एक्सप्लोरर

‘राशन कार्ड बने पॉपुलैरिटी कार्ड’, सुप्रीम कोर्ट ने गरीबों को लेकर जताई इस बात की चिंता

Supreme Court On Ration Card: जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने कहा कि सब्सिडी का फायदा असली लाभार्थियों तक पहुंचना चाहिए.

Supreme Court On Ration Card: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (19 मार्च, 2025) को राशन कार्ड के इस्तेमाल को लेकर चिंता जताई है. अदालत ने कहा कि ये सुनिश्चित करना बहुत जरुरी है कि इसका फायदा असली और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे. कोर्ट ने आश्चर्य जताया कि गरीबों के लिए बने ये कार्ड गैर जरूरी लोगों तक पहुंच रहे हैं.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने कहा कि सब्सिडी का फायदा वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचना चाहिए. जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, "हमारी चिंता यह है कि क्या वास्तव में गरीब लोगों के लिए बने लाभ उन लोगों तक पहुंच रहे हैं जो इसके हकदार नहीं हैं? राशन कार्ड अब लोकप्रियता का कार्ड बन गया है."

‘राज्य तो कहते हैं कि प्रति व्यक्ति आय बढ़ी’

जज ने कहा, "राज्य बस यही कहते हैं कि हमने इतने कार्ड जारी किए हैं. कुछ राज्य ऐसे हैं जो जब अपना विकास दिखाना चाहते हैं तो कहते हैं कि हमारी प्रति व्यक्ति आय बढ़ रही है. फिर जब हम बीपीएल की बात करते हैं तो वे कहते हैं कि 75 प्रतिशत आबादी बीपीएल है. इन तथ्यों को कैसे समेटा जा सकता है? संघर्ष अंतर्निहित है. हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि लाभ वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचे."

अदालत ने कहा कि जब राज्यों से विकास सूचकांक को उजागर करने के लिए कहा गया तो उन्होंने प्रति व्यक्ति उच्च वृद्धि दिखाई, लेकिन सब्सिडी के मामले में दावा किया कि उनकी 75 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा से नीचे है.

किस मामले की हो रही थी सुनवाई?

पीठ कोविड-19 महामारी के दौरान प्रवासी मजदूरों की परेशानियों को दूर करने के लिए स्वत: संज्ञान लेकर शुरू की गई याचिका पर सुनवाई कर रही थी. याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश हुए वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि ये मामला लोगों की आय में असमानता से उपजा है. उन्होंने कहा, "कुछ मुट्ठी भर लोग हैं, जिनके पास अन्य लोगों की तुलना में बहुत अधिक संपत्ति है और प्रति व्यक्ति आय का आंकड़ा राज्य की कुल आय का औसत है. अमीर और अधिक अमीर होते जा रहे हैं, जबकि गरीब गरीब ही बने हुए हैं."

वकील भूषण ने कहा कि सरकार के ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर्ड गरीब प्रवासी श्रमिकों को मुफ्त राशन दिए जाने की जरूरत है और यह आंकड़ा लगभग आठ करोड़ है.

‘राशन कार्ड में न हो राजनीति’

जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, "हमें उम्मीद है कि राशन कार्ड जारी करने में कोई राजनीतिक तत्व शामिल नहीं होंगे. मैंने अपनी जड़ें नहीं खोई हैं. मैं हमेशा गरीबों की दुर्दशा जानना चाहता हूं. ऐसे परिवार हैं जो अभी भी गरीब हैं." प्रशांत भूषण ने कहा कि केंद्र ने 2021 की जनगणना नहीं कराई और 2011 की जनगणना के आंकड़ों पर भरोसा किया. लगभग 10 करोड़ लोग, जिन्हें मुफ्त राशन की जरूरत है वो बीपीएल कैटगरी से बाहर रह गए.

पीठ ने मामले को स्थगित कर दिया और केंद्र से गरीबों को वितरित मुफ्त राशन की स्थिति पर अपना जवाब दाखिल करने को कहा. कोर्ट को तब हैरानी हुई जब केन्द्र ने अदालत को बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत 81 करोड़ लोगों को मुफ्त या रियायती दर पर राशन दिया जा रहा है. इस पर कोर्ट ने कहा कि सिर्फ टैक्स पेयर ही इस सुविधा से वंचित हैं.

ये भी पढ़ें: 10 करोड़ रुपये का हर्जाना... शिवराज सिंह चौहान पर किसने दर्ज किया मानहानि का मुकदमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'खास पैटर्न में चोरियां, BJP-RSS के लिए धर्म सिर्फ सत्ता का जरिया', कांग्रेस का राम मंदिर मामले पर बड़ा बयान
'खास पैटर्न में चोरियां, BJP के लिए धर्म सत्ता का जरिया', कांग्रेस का राम मंदिर मामले पर बड़ा बयान
करूर भगदड़ मामले की जांच को प्रभावित करने से TVK नेताओं को रोकने की मांग, DMK की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार
करूर भगदड़ मामले की जांच को प्रभावित करने से TVK नेताओं को रोकने की मांग, DMK की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
दिल्ली जिमखाना क्लब होगा खाली? हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस, जानें पूरा मामला
दिल्ली जिमखाना क्लब होगा खाली? हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
Mango Shake Vs Aamras: मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget