एक्सप्लोरर

Sunita Williams Return: देश की बेटी सुनीता विलियम्स की वापसी पर कितना खुश है भारत? ये रिएक्शन पढ़कर गर्व करेंगे आप

Sunita Williams: सुनीता विलियम्स की वापसी पर नेताओं ने खुशी जताई और इसे विज्ञान व धैर्य की जीत बताया. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, राजनाथ सिंह और हिमंत बिस्वा सरमा ने इसे गौरवशाली क्षण कहा.

Crew9 Mission: अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर नासा के निक हैग और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोर्बुनोव नौ महीने के लंबे मिशन के बाद सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौट आए. स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान के जरिए उन्हें सुरक्षित रूप से फ्लोरिडा के तट के करीब समंदर में उतारा गया. इस ऐतिहासिक वापसी के दौरान एक दिलचस्प नजारा भी देखने को मिला जब कैप्सूल के समुद्र में उतरते ही डॉल्फिन्स उसके आसपास तैरती नजर आई.

सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी पर कई भारतीय नेताओं ने खुशी जाहिर की. पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा 'सुनीता विलियम्स और उनके साथी अंतरिक्ष वीरों की पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी विज्ञान की अद्भुत जीत है. ये मानव की बुद्धि और तकनीकी कौशल का शानदार उदाहरण है. नौ महीनों तक पूरी दुनिया चिंतित थी, लेकिन विज्ञान और मानवीय धैर्य ने जीत हासिल की.'

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सुनीता की वापसी को बताया गौरवशाली पल

वहीं केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस अवसर को गौरव और राहत का क्षण बताया. उन्होंने कहा 'पूरा विश्व भारत की इस बेटी की सुरक्षित वापसी का जश्न मना रहा है. उन्होंने अंतरिक्ष में असाधारण धैर्य और साहस का परिचय दिया. ये उनकी दृढ़ता और समर्पण का प्रमाण है.'

राजनाथ सिंह ने क्रू-9 की सफलता को सराहा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा 'नासा के क्रू-9 की पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी से अत्यंत प्रसन्न हूं! भारत की बेटी सुनीता विलियम्स और उनके साथी अंतरिक्ष यात्रियों ने मानव धैर्य और दृढ़ता के इतिहास को पुनः लिखा है. उनकी अविश्वसनीय यात्रा, समर्पण और संघर्ष की भावना लाखों लोगों को प्रेरित करेगी.'

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने जताई खुशी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी इस मौके पर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा 'Take a bow यह वास्तव में मानवता के लिए गौरवशाली क्षण है जहां धैर्य और वैज्ञानिक प्रगति का अद्भुत संगम देखने को मिला. Welcome back #SunitaWilliams!'

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बाद अब गर्मी के संकेत, दिल्ली-NCR में बदला मौसम, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget