एक्सप्लोरर

अपनी पत्नी सुनंदा से क्रूर व्यवहार करते थे शशि थरूर: दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने आज कहा कि सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में आज दाखिल किया गया उसका आरोप पत्र चिकित्सकीय - कानूनी और फॉरेन्सिक सबूतों पर आधारित है.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने कहा कि सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में आज दाखिल किया गया उसका आरोप पत्र चिकित्सकीय - कानूनी और फॉरेन्सिक सबूतों पर आधारित है. आरोप पत्र में सुनंदा के पति और कांग्रेस नेता शशि थरूर को आरोपी बनाया गया है.

इस मामले में थरूर एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जिनका नाम बतौर आरोपी डाला गया है. करीब 3,000 पृष्ठों के इस आरोप पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि थरूर का अपनी पत्नी के साथ व्यवहार क्रूरतापूर्ण था. दिल्ली पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया ‘‘ जांच के दौरान चिकित्सकीय - कानूनी एवं फॉरेन्सिक विश्लेषणों तथा मनोवैज्ञानिक विश्लेषण विशेषज्ञों की राय के आधार पर आरोप पत्र दाखिल किया गया. मामला अदालत में विचाराधीन है. ’’

मनोवैज्ञानिक विश्लेषण में विशेषज्ञ मानसिक हालत का पता लगाने के लिए पूरे घटनाक्रम को सिलसिलेवार तरीके से अंजाम देते हैं और पता लगाया जाता है कि मौत का कारण क्या था. सुनंदा पुष्कर 17 जनवरी 2014 की रात को एक लग्जरी होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं.

कांग्रेस नेता शशि थरूर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए (पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा महिला को प्रताड़ित करना) और 306 (खुदकुशी के लिए उकसाना) के तहत आरोप लगाए गए हैं. आरोप पत्र में कहा गया है कि पुष्कर की मौत थरूर से शादी के तीन साल तीन महीने और 15 दिन बाद हुई थी. थरूर तिरूवनंतपुरम से लोकसभा सांसद हैं.

दोनों की शादी 22 अगस्त 2010 को हुई थी और 17 जनवरी 2014 को सुनंदा मृत पाई गईं. सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक जनवरी 2015 को अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget